सलमान को नहीं मिली कार बेचने की अनुमति
मुबंई। देश की आर्थिक राजधानी मुबंई के एक स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़ी वर्ष 2002 की सड़क दुर्घटना में शामिल उनकी लैंड क्रूजर कार को बेचे जाने संबंधी उनकी याचिका खारिज कर दी है। सलमान खान की टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने 2
मुबंई। एक स्थानीय अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से संबंधित वर्ष 2002 की सड़क दुर्घटना में शामिल उनकी लैंड क्रूजर कार को बेचने को लेकर उनकी याचिका खारिज कर दी है। सलमान खान की टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने 29 सितंबर 2002 को बांद्रा में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया था। इसके अगले ही दिन सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था एवं उनपर 304 ए, 337 व 338 धाराएं लगाई गई थीं।
अदालत ने सोमवार को इस मामले में लैंड क्रूजर कार को अहम सबूत बताते हुए इसे बेचने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया। अदालत ने कहा कि अभी इस मामले में सुनवाई जारी है और इस दुर्घटना में शामिल लैंड क्रूजर कार इसमें अहम सबूत है इसलिए इसे बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर