नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस कल करेगी धरना प्रदर्शन
<p>नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों को कल धरना प्रदर्शन आयोजित करने को कहा है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में फैसला सुरक्षित रखा है। अदालत 16 दिसंबर को इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य आरोपी है। देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों को जानने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...</p>
पीएम मोदी से दुष्यंत चौटाला की मुलाकात
दिल्ली: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
'रेल रोको' के कारण 8 ट्रेन रद्द
नारंगी रंग से जगमगाया राष्ट्रपति भवन
दिल्ली: दुनिया भर में महिलाओं पर हो रही हिंसा की घटनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति भवन को नारंगी रंग में जलाया गया। यह यूएनआईटीई (UNiTE) का हिस्सा है जो यूएन के महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्म करने का अभियान है।
'भारत बचाओ रैली' को लेकर कांग्रेस की बैठक
सीएम उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खडसे
नागरिकता बिल के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सभी राज्य इकाइयों को राज्य मुख्यालय में कल धरना प्रदर्शन आयोजित करने को कहा है।
कल दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पेश होगा बिल
कल दोपहर 2 बजे राज्यसभा में पेश किया जाएगा नागरिकता संशोधन विधेयक 2019।
सांसद ने लोकसभा परिसर में फाड़ा 'पानीपत' का पोस्टर
दिल्ली: राजस्थान से लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने फिल्म पानीपत के विरोध में आज संसद परिसर में फिल्म का पोस्टर फाड़ा।
त्रिपुरा में 48 घंटे के लिए इंटरनेट-एसएमएस सेवा निलंबित
भाजपा-शिवसेना एक साथ रहें तो बेहतर
नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में 810 लीटर शराब जब्त
कुलदीप सेंगर पर 16 दिसंबर को फैसला
जांच के लिए आरोपी को अनाज मंडी ले गई पुलिस
नागरिकता बिल को लेकर नीतीश पर निशाना
नागरिकता संशोधन विधेयक पर तेजस्वी यादव ने कहा, हम बिल का कड़ा विरोध करेंगे। यह एक ऐसा बिल है जो देश को विभाजित करेगा। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे। नीतीश कुमार ने बिल का समर्थन करके बिहार की जनता को फिर धोखा दिया है। नीतीश कुमार भाजपा और आरएसएस से डरते हैं।
एक्शन में उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने आज मुंबई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। सीएम ने पुलिस को महिला उत्पीड़न और अन्य संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
1990 के बाद से कुल 22,557 आतंकी मारे गए
2005 से 31 अक्टूबर, 2019 तक 1011 आतंकवादी मारे गए
लोकसभा में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया, 2005 से 31 अक्टूबर, 2019 तक नियंत्रण रेखा के पार से घुसपैठ की कोशिशों के दौरान 1011 आतंकवादी मारे गए, 42 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए और 2253 आतंकवादियो को सुरक्षाबलों ने वापस खदेड़ दिया।
शिवसेना का नागरिकता संशोधन बिल पर यू-टर्न
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नागरिकता संशोधन बिल पर मोदी सरकार को बड़ा झटका दिया है। उद्धव का कहना है कि जब तक चीजें पूरी तरह से साफ नहीं हो जाती, वो राज्यसभा में इस बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि बिल को लेकर कुछ बदलाव करने की मांग उन्होंने की है।
लोकसभा में जी किशन रेड्डी
जी किशन रेड्डी ने राहुल गांधी द्वारा किसानों की आत्महत्याओं पर पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, जैसा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा बताया गया कि कई राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में किसानों द्वारा आत्महत्याओं पर "नील" डेटा सामने आया है।
लोकसभा में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नए केंद्र शासित प्रदेशों के विकास पर एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जी किशन रेड्डी बोले- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के संघ शासित प्रदेशों के सरकारी कर्मचारियों के लिए स्वीकृत लगभग 4800 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गई।
अजीत डोभाल पहुंचे संसद
दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल संसद पहुंचे।
कांग्रेस ने अपने सांसदों उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया
कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को कल सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। बता दें कि इससे पहले सांसदों को भाजपा ने भी 10-11 दिसंबर को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी स्कूल में मिली शख्स की लाश
MP: भोपाल में सरकारी स्कूल में एक शख्स की लाश मिलने से मचा हड़कंप। डीआईजी इरशाद वाली का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक और पोस्टमॉर्टम के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। मृत एक पुरुष है।
नागरिकता संशोधन बिल पर राहुल गांधी का हमला
राहुल गांधी कहते हैं, नागरिकता संशोधन विधेयक भारतीय संविधान पर हमला है। राहुल गांधी का कहना है, जो कोई भी नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन करता है, वह हमारे देश की नींव को नष्ट करने का प्रयास कर रहा है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई पर रोक लगाई
पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक वीडियो रिट्वीट करने के मामले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई पर दिल्ली हाई कोर्ट की रोक।
श्रीनगर से कर्फ्यू और धारा 144 हटाई जा चुकी है
लोकसभा में बोले अमित शाह, कश्मीर में 99.5 फीसदी छात्र परीक्षाओं में उपस्थित हुए हैं, श्रीनगर में 7 लाख लोगों ने ओपीडी सेवा ली है। कर्फ्यू और धारा 144 हटाई जा चुकी है। लेकिन अधीर रंजन चौधरी जी के सामान्य हालात का पैमाना केवल राजनीतिक काम हैं। स्थानीय चुनाव भी तो हुए, उसका क्या।
Article 370 के हटने के बाद एक गोली भी नहीं चली
लोकसभा में बोले अमित शाह, कश्मीर घाटी में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। मैं यहां कांग्रेस की बात को सही नहीं ठहरा सकता, क्योंकि उन्होंने Article 370 को निरस्त करने के बाद खून खराबे की भविष्यवाणी की थी। उस तरह का कुछ नहीं हुआ, एक गोली भी नहीं चली।
के सिवन ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन
आंध्र प्रदेश: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के सिवन ने आज तिरुमाला के तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
संसद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
शीतकालीन सत्र: गृह मंत्री अमित शाह संसद पहुंचे।
कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश का लोकसभा में नोटिस
कांग्रेस सांसद कोडिकुन्निल सुरेश ने देश में महिलाओं, बच्चों, एससी / एसटी पर हिंसा को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
TMC का छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर लोकसभा में नोटिस
टीएमसी सांसद सौगत राय ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा, यह दिल्ली पुलिस द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों पर क्रूर लाठीचार्ज को लेकर है।
सुनील शेट्टी नाडा के ब्रांड एंबेसडर
अभिनेता सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
गांधी के स्टैचू के सामने वामपंथी दलों का विरोध
दिल्ली: वामपंथी दलों ने संसद में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 का विरोध किया।
दिल्ली के किराड़ी इलाके में लगी आग
दिल्लीः किराड़ी इलाके के फर्निचर मार्केट में लगी आग। दमकल की आठ गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। इससे पहले अनाज मंड़ी में लगी आग में 43 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।
नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के खिलाफ प्रदर्शन
2019 ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत स्थिति पर नोटिस
बीजू जनता दल के सांसद प्रसन्न आचार्य ने 2019 ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की खतरनाक स्थिति को लेकर राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है।
छाया वर्मा का प्याज पर नोटिस
कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने राज्यसभा में देश में प्याज की कीमत में अभूतपूर्व वृद्धि को लेकर शून्यकाल नोटिस दिया है।
तेलंगाना एनकाउंटर में मारे गए चारों आरोपियों के शवों को गांधी अस्पताल लाया गया
उच्च न्यायालय द्वारा 13 दिसंबर तक शवों को संरक्षित करने के आदेश के बाद पुलिस द्वारा तेलंगाना एनकाउंटर में मारे गए चार आरोपियों के शवों को महबूबनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज से हैदराबाद के गांधी अस्पताल लाया गया है।
हरियाणा: स्कूल की छात्रा का शिक्षक ने किया मुंह काला परिवार ने की कार्रवाई की मांग
नौ वर्षीय एक लड़की के परिवार ने सोमवार को हिसार में विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि लड़की का चेहरा कथित रूप से काला कर दिया गया था और परीक्षा में खराब प्रदर्शन के लिए एक महिला शिक्षक द्वारा स्कूल परिसर के अंदर परेड कराई गई थी।
दिल्ली में शख्स ने चलाई गोलियां, चार लोग घायल
दिल्ली पुलिस: प्रेम नगर इलाके में कल देर रात एक व्यक्ति द्वारा गोलियां चलाने के बाद चार लोग घायल हो गए हैं। हमलावर पीड़ितों का जानकार बताया जा रहा है और अभी फरार है। जांच जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
दीपेंद्र नाम के सीआरपीफए जवान ने अपने असिस्टेंट कमांडेंट समेत 3 की गोली मारकर हत्या की
झारखंड में सुरक्षा बल के जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग। सुरक्षा बलों के जवानों की आपसी फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट समेत 2 अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार जवान घायल हो गए।
नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर सड़कों पर लोग
असम: नागरिकता संशोधन विधेयक (जो कल लोकसभा में पारित हुआ था) के खिलाफ जोरबात में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
राज्यसभा में RCEP में भारत की स्थिति पर बयान देंगे पीयूष गोयल
केंद्रीय रेल और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) में भारत की स्थिति के बारे में आज राज्यसभा में बयान देंगे।
नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध प्रदर्शन
असमः नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में डिब्रुगढ़ में छात्र संगठन AASU का विरोध प्रदर्शन।
नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध
असम: उत्तर पूर्व छात्र संगठन (NESO) और असम विधानसभा छात्र (AASU) द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ 12 घंटे के बंद के आह्वान के बाद गुवाहाटी में दुकानें बंद हैं। कल लोकसभा में पारित किया गया बिल।
आज राज्यसभा में अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में आर्म्स अमेंडमेंट बिल पेश करेंगे। कहा जा रहा है कि नागरिकता संशोधन बिल भी राज्यसभा में पेश कर सकते हैं अमित शाह। वहीं, इससे पहले BJP अपने सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दे चुकी है।