नई दिल्ली, एजेंसियां। 'युवा शिविर' में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है। उसकी सभ्यता, परंपरा, उसके आचार-विचार-व्यवहार एक प्रकार से हमारी सांस्कृतिक विरासत की संवृद्धि से होता है। वहीं, महाराष्ट्र में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने पोर्नोग्राफी मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ 2021 में भी मामला दर्ज किया था। साथ ही दिल्ली में यमुना का जल स्तर 670.40 फीट से घटकर 669.40 फीट रह गया है। इससे दिल्ली में पानी का संकट और गहराएगा।
-
04:13 PM, 19 May 2022
असम सरकार ने लिया बड़ा फैसला
असम मंत्रिमंडल ने दीमा हसाओ और बराक घाटी में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संचार संकट को कम करने के लिए 3000 रुपये की दर से सिलचर और गुवाहाटी के बीच आपातकालीन उड़ान सेवा शुरू करने का निर्णय लिया।
-
04:11 PM, 19 May 2022
शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा
बिहार सरकार में मंत्री शहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि श्रीलंका की स्थिति से भारत की तुलना करते हैं। उनको देखना चाहिए कि आज भारत की जो आर्थिक स्थिति है वो पूरी दुनिया में सबसे बेहतर है। विदेशी मुद्रा भंडार जितना हमारे पास है उतना कभी नहीं रहा। राहुल गांधी भारत के लोगों को भड़काना चाहते हैं।
-
04:08 PM, 19 May 2022
CBI को मिली भास्कर रमन की 4 दिन की रिमांड
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को कथित वीजा घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के चार्टर्ड अकाउंटेंट एस भास्कर रमन की 4 दिन की रिमांड मिली है।
-
04:02 PM, 19 May 2022
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले पंजाब के सीएम
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया कि मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और सीमा प्रबंधन सेवाओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे के मुद्दों सहित कई मामलों पर चर्चा की। केंद्र द्वारा सुरक्षा बलों की 10 और कंपनियां मुहैया कराई जाएंगी।
-
03:56 PM, 19 May 2022
नवजोत सिंह सिद्धू की सजा पर बोले सुखजिंदर सिंह रंधावा
पंजाब के पूर्व डिप्टी CM और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि मेरे इतिहास में हमें आज तक ऐसा अध्यक्ष नहीं मिला, जो उसी साख पर बैठकर उसी को काटता रहा। मैंने राहुल गांधी से कहा था कि सुनील जाखड़ और सिद्धू को पार्टी से निकाल दो शायद हमारी 3-4 सीटें बढ़ जाएं।
-
03:51 PM, 19 May 2022
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने साधी चुप्पी
सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने रोड रेज मामले में सिद्धू को एक साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है। इस दौरान कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू से जब मीडिया ने इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।
#WATCH "नो कमेंट्स": तीन दशक पुराने रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू, चंडीगढ़ pic.twitter.com/2Dg4CfT0V5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2022 -
03:47 PM, 19 May 2022
पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा का बयान
नवजोत सिंह सिद्धू को मिली सजा पर पंजाब के पूर्व डिप्टी CM और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, हमारे लोग गंभीर लोगों को नेता नहीं समझते और ऐसे बड़े नौटंकीबाज को बड़ा नेता समझते हैं, ये पंजाब और देश की बदकिस्मती है।
-
03:44 PM, 19 May 2022
CM ममता बनर्जी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
CM ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि TMC मां माटी मानुष की पार्टी है, ये BJP की पार्टी नहीं है। BJP तो देश में तुगलकी राज चला रही है, केंद्रीय एजेंसी के जरिए BJP तुगलगी कांड चला रही है। किसी के भी पास स्वतंत्रता का अधिकार नहीं है, BJP ने सारे अधिकार ख़त्म कर दिए हैं।
-
03:29 PM, 19 May 2022
नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने रोड रेज मामले में सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने एक साल सश्रम कैद की सजा सुनाई है। इससे पहले सुप्रीम ने उनको एक हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
03:27 PM, 19 May 2022
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि बिजली से संबंधित पिछले चार दिन में हमने काफी अच्छा प्रबंधन किया है। कहीं भी कोई पावर कट नहीं लगा है। 1 मई से ही हमने बिजली से संबंधित स्थिति को बहुत अच्छे से संभाल लिया। हमारी पूरी टीम, हमारे इंजीनियर्स काफी अच्छा काम कर रहे हैं।
-
03:23 PM, 19 May 2022
CBI ने भास्कर रमन विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम के चार्टर्ड अकाउंटेंट एस भास्कर रमन को कथित वीजा घोटाले के मामले में दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया। उसे कल चेन्नई में गिरफ्तार किया गया था।
-
03:22 PM, 19 May 2022
भाजपा विधायक का वीडियो आया सामने
असम के लुमडिंग विधानसभा के भाजपा विधायक सिबू मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह एक बाढ़ बचाव कर्मी की पीठ पर नजर आए। भाजपा विधायक इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने होजई पहुंचे थे।
#WATCH | Assam: BJP MLA from Lumding Assembly, Sibu Misra was seen taking a piggyback ride to a boat, on the back of a flood rescue worker yesterday, May 18th. He was in Hojai to review the flood situation in the area. pic.twitter.com/Rq0mJ8msxt
— ANI (@ANI) May 19, 2022 -
03:18 PM, 19 May 2022
सीएम धामी ने की एक कार्यक्रम में शिरकत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मौजूद रहे।
-
02:49 PM, 19 May 2022
उत्तर जर्मनी के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग
जमनी के एक स्कूल में फायरिंग की खबर है। बताया जा रहा है उत्तर जर्मनी के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग हुई है। गोलीबारी में एक शख्स घायल हो गया है। वहीं, मुस्तैद पुलिस की टीम ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है।
-
02:04 PM, 19 May 2022
'1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हमारी तीन पीढ़ियां'
BJP में शामिल होने के बाद सुनील जाखड़ ने कहा कि हमारी तीन पीढ़ियां 1972 से लेकर 2022 तक कांग्रेस पार्टी के साथ रही हैं। सुनील जाखड़ ने राजनीति को निजी स्वार्थ के लिए इस्तेमाल नहीं किया, मैंने हमेशा जोड़ने का काम किया, मैं एक ऐसे सूबे से संबंध रखता हूं जो गुरुओं-पीर की धरती है।
-
01:58 PM, 19 May 2022
सुनील जाखड़ के शामिल होने पर बोले जेपी नड्डा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सुनील जाखड़ ने कई ज़िम्मेदारियों पर काम किया है। पंजाब में राष्ट्रवादी विचारधारी का प्रथम स्थान भाजपा ले रही है। पंजाब में भाजपा विपक्ष की आवाज़ बनकर आ रही है। मैंने पहले भी कहा था जो भी राष्ट्रवादी ताकत के साथ जुड़ना चाहते हैं वे आ सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम एक साथ पंजाब को एक नई दिशा में लेकर जाएंगे। इसमें सुनील जाखड़ जी का विशेष स्थान रहने वाला है।
-
01:51 PM, 19 May 2022
भाजपा में शामिल हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
-
01:42 PM, 19 May 2022
पति ने पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक
छत्तीसगढ़ में तीन तलाक का एक नया मामला सामने आया है। जशपुर निवासी मुस्लिम महिला मां नहीं बन सकी, इसलिए उसके पति ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। इस मामले में छत्तीसगढ़ के जशपुर स्थित कुनकुरी पुलिस स्टेशन पुलिस में केस दर्ज कर लिया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
01:35 PM, 19 May 2022
गृहमंत्री अमित शाह बोले
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सालों से लोग कहते थे कि धारा 370 हटने से क्या हो जाएगा। मोदी जी ने इसे चुटकी बजाते हुए खत्म कर दिया और जो लोग कहते थे कि खून की नदियां बह जाएगी। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि मोदी जी की सरकार में खून की नदियां तो क्या कंकड़ भी नहीं चले।
-
01:18 PM, 19 May 2022
बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में लगी आग
दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में भीषण आग लग गई है। घटनास्थल पर दमकल की 17 गाड़ियां मौजूद हैं।
-
01:12 PM, 19 May 2022
डिप्टी CM अजीत पवार का बयान
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार ने कहा कि मध्य प्रदेश ने जिस प्रकार का बिल लाया उसी प्रकार का बिल हमने भी लाया है। बिल को विधानसभा और काउंसिल में भी स्वीकार किया गया। राज्यपाल ने हस्ताक्षर भी किए जो भी हुआ वो हुआ लेकिन आज भी महा विकास अघाड़ी आने वाले चुनाव में OBC के आरक्षण की मांग पर खड़ी है।
-
01:04 PM, 19 May 2022
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में वाद स्वीकार
श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर मथुरा जिला अदालत ने शाही ईदगाह मस्जिद हटाने पर निचली अदालत में मुकदमे की सुनवाई की अनुमति दी है। अधिवक्ता मुकेश खंडेलवाल ने कहा कि वादी ने निचली अदालत में मुकदमा दायर किया था और देखा कि वादी को मुकदमा करने का अधिकार नहीं है। मथुरा जिला अदालत के समक्ष एक पुनरीक्षण दायर किया गया था। कोर्ट ने अब निचली अदालत के आदेश को गलत बताया और इस पर रोक लगा दी है।
-
12:59 PM, 19 May 2022
बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए अनिल हेगड़े को मैदान में उतारा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता रहे हैं और उन्होंने कभी खुद से कुछ नहीं मांगा। इस बार पार्टी के सभी लोगों ने व्यक्त किया कि उन्हें पार्टी के लिए अपने निरंतर समर्पण को देखते हुए एक मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह एक अनुभवी नेता हैं और उन्होंने (पूर्व रक्षा मंत्री) जार्ज फर्नांडीस के साथ मिलकर काम किया है। पार्टी में हर कोई उन्हें राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवार के रूप में पाकर खुश है।
-
12:51 PM, 19 May 2022
कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट से बाहर लाया गया यासीन मलिक
टेरर फंडिंग मामले में सुनवाई के बाद अलगाववादी यासीन मलिक को NIA कोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर लाया गया। टेरर फंडिंग मामले में कोर्ट ने यासीन मलिक को दोषी करार दिया है। सजा पर बहस 25 मई को होगी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
#WATCH | Delhi: Separatist Yasin Malik being brought out of NIA Court after hearing in terror funding case. The court convicted him in the matter. Argument on sentence to take place on 25th May. pic.twitter.com/33ue61lDaH
— ANI (@ANI) May 19, 2022 -
12:39 PM, 19 May 2022
महंगाई के विरोध में हाथी पर सवार हुए नवजोत सिंह
पंजाब के पटियाला में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने हाथी की सवारी की। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर विरोध जताया।
-
12:35 PM, 19 May 2022
परिवारवादी पार्टियों से लड़ रही है भाजपा- जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP परिवारवादी पार्टियों से लड़ रही है, यूपी में BJP समाजवादी पार्टी से लड़ रही है और वह परिवारपार्टी है। ऐसे ही पंजाब में शिरोमणि अकाली दल, बिहार में RJD, पश्चिम बंगाल में दीदी की पार्टी, महाराष्ट्र में शिवसेना और NCP आदि। इन पार्टियां का कोई लक्ष्य नहीं होता है।
-
12:31 PM, 19 May 2022
टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक दोषी करार
टेरर फंडिंग केस में अलगाववादी नेता यासीन मलिक को NIA अदालत ने दोषी ठहराया है।
-
12:26 PM, 19 May 2022
5 दिनों तक बंद रहेगा मुगल बादशाह औरंगजेब का मकबरा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो, इसके लिए मुगल बादशाह औरंगजेब का मकबरा 5 दिनों तक बंद रहेगा।
-
12:21 PM, 19 May 2022
सुनील जाखड़ आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
12:19 PM, 19 May 2022
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन का बयान
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु जैन ने कहा कि आगे कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही होगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किए गए समय तक आगे की प्रक्रिया नहीं होगी।
-
12:15 PM, 19 May 2022
नेशनल सेमिनार में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
लोकतांत्रिक शासन के लिए वंशवादी राजनीतिक दलों के खतरे पर नेशनल सेमिनार में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दल एक महत्वपूर्ण उपकरण है, अगर वह स्वस्थ्य है तो प्रजातंत्रिक स्वस्थ्य और अगर वह अस्वस्थ्य है तो प्रजातंत्रिक अस्वस्थ्य है।
-
12:07 PM, 19 May 2022
दुनिया भर में 59.1 मिलियन लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए
समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में रिकार्ड 59.1 मिलियन लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं।
-
12:05 PM, 19 May 2022
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का बड़ा बयान
पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी भाजपा में जाने का निर्णय नहीं लिया है और मैं अभी बीजेपी में नहीं हूं।
-
12:04 PM, 19 May 2022
सपा नेता आजम खान को बड़ी राहत
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने रामपुर में कोतवाली पुलिस थाना से जुड़े एक मामले में आजम खान को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने आजम खान को दो सप्ताह की अवधि के भीतर संबंधित अदालत के समक्ष नियमित जमानत के लिए आवेदन करने की छूट दी है। कोर्ट ने कहा कि सक्षम अदालत द्वारा नियमित जमानत का फैसला होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
11:29 AM, 19 May 2022
कछार जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उठाया बड़ा कदम
असम में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कछार जिला प्रशासन ने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी और निजी) और गैर जरूरी निजी प्रतिष्ठानों को 48 घंटे (19 और 20 मई) के लिए बंद कर दिया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
11:23 AM, 19 May 2022
असम में बाढ़ ने मचाई तबाही
असम के नागांव जिले में कामपुर-कठियाताली को जोड़ने वाली सड़क का एक हिस्सा बाढ़ में बह गया है। राज्य के कई हिस्से अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं।
#WATCH | Assam: A portion of Kampur-Kathiatali connecting road in Nagaon district washed away in flood. Several parts of the state are reeling under flood. pic.twitter.com/GXJ2GwD3dx
— ANI (@ANI) May 19, 2022 -
11:20 AM, 19 May 2022
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लगाया पोस्टर
मुंबई के लालबाग इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पोस्टर लगाया है। पोस्टर में लिखा है कि अगर कोई राज ठाकरे को चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा तो पूरा महाराष्ट्र जल जाएगा।
-
11:15 AM, 19 May 2022
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दी SC को जानकारी
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन की तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के मुद्दे पर कल सुनवाई करने का अनुरोध किया।
-
11:14 AM, 19 May 2022
सुप्रीम कोर्ट में कल होगी ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई
ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार 20 मई को दोपहर 3 बजे सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट से शुक्रवार 20 मई तक ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुनवाई नहीं करने को कहा है।
-
11:11 AM, 19 May 2022
आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है- पीएम मोदी
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वडोदरा के करेलीबाग में आयोजित युवा शिविर को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है इसका नेतृत्व हमारे युवा ही कर रहे हैं।
-
11:07 AM, 19 May 2022
आज देश में सरकार के कामकाज का तरीका बदला है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने युवा शिविर में कहा कि आज देश में सरकार के कामकाज का तरीका बदला है, समाज की सोच बदली है और सबसे खुशी की बात है कि जन भागीदारी बढ़ी है। जो लक्ष्य भारत के लिए असंभव माने जाते थे, आज दुनिया भी देख रही है कि भारत ऐसे क्षेत्रों में कितना बेहतर कर रहा है।
-
11:04 AM, 19 May 2022
पीएम मोदी ने कोरोना काल का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल के संकट के बीच दुनिया को वैक्सीन और दवाईयां पहुंचाने से लेकर बिखरी हुई सप्लाई चेन के बीच आत्मनिर्भर भारत की उम्मीद तक वैश्विक अशांति और संघर्षों के बीच शांति के लिए एक सामर्थ्यवान राष्ट्र की भूमिका तक भारत आज दुनिया की नई उम्मीद है। ऐसा नया भारत, जो नई सोच और सदियों पुरानी संस्कृति दोनों को एक साथ लेकर आगे बढ़े और पूरे मानवजात को दिशा दे। जहां चुनौतियां होती है वहां भारत उम्मीद से भरी संभावनाएं लेकर प्रस्तुत हो रहा है और जहां समस्याएं हैं और वहां भारत समाधान पेश कर रहा है।
-
11:02 AM, 19 May 2022
'आज हम नए भारत के निर्माण के लिए ले रहे सामूहिक संकल्प'
पीएम मोदी ने युवा शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि मेरे युवा साथी जब इस शिविर से जाएंगे तो वो अपने भीतर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, एक नई स्वष्टता और नव चेतना का संचार अनुभव करेंगे। मैं आप सभी को इस नव आरंभ, नव प्रस्थान, नव संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभमानाएं देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि ये आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब देश अपनी आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आज हम नए भारत के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प ले रहे हैं, प्रयास कर रहे हैं। एक ऐसा नया भारत, जिसकी पहचान नई हो, दूरंदेशी हो और परम्पराएं प्राचीन हों।
-
10:55 AM, 19 May 2022
'युवा शिविर' में बोले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
युवा शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे संतों और हमारे शास्त्रों ने हमें सिखाया है कि किसी भी समाज का निर्माण, समाज की हर पीढ़ी में निरंतर चरित्र निर्माण से होता है। उसकी सभ्यता, परंपरा, उसके आचार-विचार-व्यवहार एक प्रकार से हमारी सांस्कृतिक विरासत की संवृद्धि से होता है।
-
10:51 AM, 19 May 2022
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की 'युवा शिविर' में शिरकत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वडोदरा के करेलीबाग में आयोजित युवा शिविर में हिस्सा लिया।
-
10:44 AM, 19 May 2022
युवा शिविर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में वडोदरा के श्री स्वामीनारायण मंदिर, कुंडलधाम और श्री स्वामीनारायण मंदिर करेलीबाग द्वारा आयोजित एक युवा शिविर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे।
-
10:34 AM, 19 May 2022
ज्ञानवापी मुद्दे पर RSS ने कहा - सच छुपाया नहीं जा सकता, ऐतिहासिक तथ्यों को सही परिप्रेक्ष्य में रखने का समय आ गया है
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बुधवार को कहा कि समय आ गया है कि समाज के सामने ऐतिहासिक तथ्यों को सही परिप्रेक्ष्य में रखा जाए। ज्ञानवापी मुद्दा चल रहा है। तथ्य सामने आ रहे हैं। मेरा मानना है कि हमें उन्हें बाहर आने देना चाहिए। किसी भी मामले में, सच्चाई हमेशा एक रास्ता खोजती है। आप इसे कब तक छुपा सकते हैं? मेरा मानना है कि यह वह समय है जब हम ऐतिहासिक तथ्यों को समाज के सामने सही परिप्रेक्ष्य में रखते हैं।
-
10:09 AM, 19 May 2022
सर्वे रिपोर्ट पर अधिवक्ता विशेष आयुक्त विशाल सिंह ने दी जानकारी
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पर अधिवक्ता विशेष आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि आज हम लोग 2 बजे से पहले रिपोर्ट जमा कर देंगे। उन्होंने कहा कि 6-7 मई को जो उन्होंने (पूर्व अधिवक्ता-आयुक्त अजय कुमार मिश्रा) ज्ञानवापी परिसर के बाहर अकेले ही कमीशन की थी, उसकी रिपोर्ट उन्होंने फाइल कर दिया था और आज 14, 15 और 16 मई को परिसर के अंदर की गई कमीशन की रिपोर्ट फाइल कर दिया जाएगा।
-
09:55 AM, 19 May 2022
आज पेश होगी सर्वे रिपोर्ट
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे रिपोर्ट पर सहायक कोर्ट कमिश्नर अजय प्रताप सिंह ने कहा कि यह 10-12 पेज की रिपोर्ट है, हम इसे आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कोर्ट में पेश करेंगे। आगे की प्रक्रिया कोर्ट पर निर्भर है। कोर्ट इसकी जांच करेगा और फिर आदेश देगा।
-
09:43 AM, 19 May 2022
बारामूला पुलिस ने आतंकी हमले के मामले का खुलासा किया
IGP कश्मीर ने बताया कि बारामूला पुलिस ने हाल ही में एक शराब की दुकान पर हुए आतंकी हमले के मामले का खुलासा किया। मामले में 4 आतंकवादी और लश्कर का 1 सहयोगी गिरफ्तार हुआ है। उनके पास से 5 पिस्तौल, 23 ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद हुए हैं। ये आतंकी माड्यूल बारामूला में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था, फिलहाल जांच जारी है।
-
09:36 AM, 19 May 2022
घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में हुई वृद्धि
14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 3.5 रुपये की वृद्धि हुई है। आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,003 रुपये प्रति सिलेंडर हो जाएगी। पहले यह 999.50 रुपये था।
-
09:24 AM, 19 May 2022
हुबली में आज हुई तेज बारिश
कर्नाटक के हुबली में आज सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक में आज बादल छाए रहने के साथ कई जगहों पर बारिश होगी।
-
09:19 AM, 19 May 2022
अभिनेत्री कंगना रनौत ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन
अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म धाकड़ की टीम और कलाकारों के साथ वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। ज्ञानवापी मुद्दे पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि जैसे मथुरा के कण में कृष्ण हैं, जैसे अयोध्या के कण में राम है वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं। उन्हें किसी संरचना की ज़रुरत नहीं है।
#WATCH जैसे मथुरा के कण में कृष्ण हैं, जैसे अयोध्या के कण में राम है वैसे ही काशी के कण-कण में महादेव हैं। उन्हें किसी संरचना की ज़रुरत नहीं है: ज्ञानवापी मुद्दे पर अभिनेत्री कंगना रनौत, वाराणसी, उत्तर प्रदेश (18.05) pic.twitter.com/b2AvKBEPZg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2022 -
09:17 AM, 19 May 2022
संसदीय समिति आज दोपहर करेगी बैठक
संसदीय समिति आज दोपहर को कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय पर संसद में मध्यस्थता विधेयक, 2021 पर विचार करने के लिए बैठक करेगी। जिसका उद्देश्य मध्यस्थता की सुविधा देना, विशेष रूप से संस्थागत मध्यस्थता को बढ़ावा देना है।
-
09:10 AM, 19 May 2022
24 घंटे में मिले COVID-19 के 2,364 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 2,364 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2,582 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है।
कुल मामले: 4,31,29,563
सक्रिय मामले: 15,419
कुल रिकवरी: 4,25,89,841
कुल मौतें: 5,24,303
कुल वैक्सीनेशन: 1,91,79,96,905 -
08:52 AM, 19 May 2022
सीएम शिवराज ने की अधिकारियों के साथ बैठक
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सिवनी व नीमच जिला पदाधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में कानून व्यवस्था, पेयजल व अन्य समाज कल्याण योजनाओं जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
-
08:50 AM, 19 May 2022
कोच्चि में आज सुबह हुई तेज बारिश
#WATCH केरल: कोच्चि में आज सुबह बारिश हुई। pic.twitter.com/L2EBUmCC5i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 19, 2022 -
08:48 AM, 19 May 2022
दिल्ली और यूपी में गर्मी से राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश और दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे है। राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है. वहीं, गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है। देश की राजधानी में आज 19 मई को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
08:39 AM, 19 May 2022
दिल्ली के लेडी हार्डिंग हास्पिटल में आज हड़ताल पर डाक्टर्स
दिल्ली के लेडी हार्डिंग हास्पिटल में आज डाक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे। रेजिडेंट डाक्टरों ने ड्यूटी पर धमकाने और शारीरिक हमले के मद्देनजर ये फैसला किया है। वह आज सुबह 9 बजे से हड़ताल पर रहेंगे।
-
08:32 AM, 19 May 2022
कीव में अमेरिकी दूतावास को फिर से खोला जाएगा
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका ने यूक्रेन की राजधानी कीव में अमेरिकी दूतावास को फिर से खोलने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
08:29 AM, 19 May 2022
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने दी जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि आज फिनलैंड और स्वीडन ने नाटो सदस्यता के लिए अपने आवेदन जमा किए हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने उन आवेदनों का स्वागत किया है और वह नाटो सहयोगियों और कांग्रेस के साथ त्वरित परिग्रहण प्रक्रिया पर काम करने के लिए तत्पर हैं।
-
08:26 AM, 19 May 2022
राजनाथ सिंह और अजय भट्ट ने की योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शिरकत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शिरकत की।
#WATCH | Delhi: Defence Minister Rajnath Singh and MoS Defence Ajay Bhatt participate in the countdown program for #InternationalYogaDay2022 pic.twitter.com/Z7BBXFa1hY
— ANI (@ANI) May 19, 2022 -
08:23 AM, 19 May 2022
हरियाणा के बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा
हरियाणा के बहादुरगढ़ में कुंडली मानसेर पलवल केएमपी एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
-
08:02 AM, 19 May 2022
ज्ञानवापी विवाद पर बोले RSS नेता सुनील आंबेकर
RSS नेता सुनील आंबेकर ने ज्ञानवापी विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी का मुद्दा चल रहा है, उसमें तथ्य आ रहे हैं, मुझे लगता है कि तथ्यों को सामने आने देना चाहिए, वैसे भी सत्य अपनी राह खोजता ही है। अब ये समय है कि हमें इतिहास के तथ्यों को सही परिपेक्ष में समझने और लोगों के सामने रखना है।
-
08:00 AM, 19 May 2022
योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल हुए राजनाथ सिंह
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग देश की सबसे महत्वपूर्ण विरासतों में से एक है। योग हमारे जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लाता है।
-
07:53 AM, 19 May 2022
राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज
महाराष्ट्र में ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने पोर्नोग्राफी मामले में व्यवसायी राज कुंद्रा के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ 2021 में भी मामला दर्ज किया था।
-
07:53 AM, 19 May 2022
पीएम मोदी करेंगे युवा शिविर को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वडोदरा के करेलीबाग में आयोजित किए जा रहे युवा शिविर को संबोधित करेंगे। श्री स्वामीनारायण मंदिर, कुंडलधाम और श्री स्वामीनारायण मंदिर द्वारा इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।