Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Breaking News Today 7 March: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ हंगरी से लौटा छात्रों का अंतिम जत्था, जताई खुशी

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। जिसके चलते यूक्रेन की स्थिति लगातार बिगड़ती ही जा रही है। हालांकि, यूक्रेनी सेना भी रूस के हमले का जवाब दे रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान जारी है।

By Mohd FaisalMon, 07 Mar 2022 05:44 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसियां। रूस और यूक्रेन का युद्ध 12वें दिन भी जारी है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। तो वहीं विदेशी कंपनियां भी रूस के खिलाफ एक्शन ले रही है। इसके अलावा युद्ध के 12वें दिन भी आपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की घर वापसी भी जारी है। उधर, उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पोलिंग बूथ पर वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता 613 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे। 613 प्रत्याशियों में इनमें 75 महिला उम्मीदवार हैं। वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इन 54 सीटों में से भाजपा ने 29, सपा ने 11, बसपा ने छह, अपना दल ने चार और सुभासपा ने तीन व निषाद ने पार्टी एक सीट जीती थी।

7 Mar 20225:44:19 PM
पंजाब के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एसएफ रोड्रिग्स का न‍िधन

 पंजाब के पूर्व राज्यपाल और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एसएफ रोड्रिग्स का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है, उनका परसों देहांत हो गया था। गोवा की सरकार और सभी जनता के तरफ से मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। उनके काम हमेशा यादगार रहेंगे: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

7 Mar 20223:18:24 PM
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच हुई बातचीत

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया कि वे दोनों देशों के टीमों के बीच चल रही वार्ता के अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करें। पीएम मोदी ने सूमी सहित यूक्रेन के कुछ हिस्सों में संघर्ष विराम और मानवीय गलियारों की स्थापना की घोषणा की सराहना की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सूमी से भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने के महत्व पर जोर दिया। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी सुरक्षित निकासी में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

7 Mar 20223:15:11 PM
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की

पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात चली। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन और रूस के बीच हुई वार्ता की स्थिति पर पीएम मोदी को जानकारी दी।

7 Mar 20223:10:54 PM
यूक्रेन ने मास्को द्वारा प्रस्तावित मानवीय कारिडोर को खारिज किया

एएफपी के मुताबिक यूक्रेन ने बेलारूस, रूस के लिए मास्को द्वारा प्रस्तावित मानवीय कारिडोर को खारिज कर दिया है।

7 Mar 20222:18:37 PM
पीएम मोदी से बातचीत के बाद जेलेंस्की ने किया ट्वीट
blog images

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने रूस के हमले का मुकाबला करने के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता और उच्चतम स्तर पर शांतिपूर्ण वार्ता के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की भारत ने सराहना की है।

7 Mar 20222:14:24 PM
ट्रेन के जरिए भेजी जा रही राहत सामग्री

रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में मानवीय सहायता भेजी जा रही है। इसी बीच यूक्रेन के कीव में लोगों के लिए खाली ट्रेनें लविवि से राहत सामग्री ले जा रही हैं।

Empty trains carry relief material from Lviv for people in Kyiv of Ukraine, amid #RussiaUkraineCrisis. Visuals from Kyiv railway station that remains deserted. pic.twitter.com/fRTbOgd6qk

— ANI (@ANI) March 7, 2022
7 Mar 20221:44:49 PM
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ की मुलाकात
blog images

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की। बैठक के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने गृह मंत्री के साथ सामान्य चर्चा की है, परिणाम आने के बाद विस्तृत चर्चा होगी। बैठक में पंजाब के विषयों पर आम चर्चा हुई है।

7 Mar 20221:41:20 PM
दोहपर 1 बजे तक हुआ 35.51 फीसदी मतदान

यूपी के 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान जारी है। अंतिम चरण में दोपहर एक बजे तक 35.51 फीसदी मतदान हुआ है।

7 Mar 20221:37:32 PM
चीन-रूस की दोस्ती अब भी मजबूत- चीन के विदेश मंत्री

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक चीन के विदेश मंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चीन-रूस की दोस्ती अब भी मजबूत है। यूक्रेन संकट पर बीजिंग आवश्यक मध्यस्थता करने को तैयार है।

7 Mar 20221:08:30 PM
नवाब मलिक को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक को मुंबई की विशेष पीएमएलए कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नवाब मलिक को ED ने 23 फरवरी को दाऊद इब्राहिम मनी लान्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

7 Mar 202212:51:22 PM
जन औषधि दिवस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने की शिरकत

प्रधानमंत्री मोदी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के मालिकों और योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी मौजूद हैं। pic.twitter.com/tVUnjfnclN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
7 Mar 202212:45:54 PM
यूक्रेन के हालात पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

यूक्रेन के हालात पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है। कांग्रेस ने कहा कि यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि भारत ने अतीत में अपनी वायु सेना और नौसेना द्वारा खाड़ी युद्ध, लेबनान, लीबिया और इराक के दौरान पक्षपातपूर्ण प्रचार में शामिल हुए बिना भारतीयों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर सफल अभियान चलाया है।

कांग्रेस ने कहा कि रूस-यूक्रेन और नाटो को शांति बहाल करने और सभी मुद्दों के स्थायी समाधान के लिए ईमानदारी से बातचीत करनी चाहिए। हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए सभी प्रयास करना भारत सरकार का कर्तव्य है।

हम युद्ध क्षेत्रों में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर रूप से चिंतित हैं। कांग्रेस ने सभी शत्रुताओं को तत्काल समाप्त करने और सुरक्षित निकासी के लिए भौगोलिक रूप से परिभाषित मानवीय गलियारों के निर्माण की अपील की, जिसका दोनों पक्षों ने सम्मान किया।

7 Mar 202212:38:35 PM
जांच एजेंसियों के छापों पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर का बयान

केंद्रीय एजेंसियों की तलाशी और छापे पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ED, CBI और आयकर विभाग लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं और अगर वे भाजपा में शामिल होते हैं, तो वे साफ हो जाते हैं।

ED, CBI and Income Tax Dept take action against people and if they join BJP, they get clean: Mumbai Mayor Kishori Pednekar on central agencies searches and raids pic.twitter.com/w35rFtdxeZ

— ANI (@ANI) March 7, 2022
7 Mar 202212:36:10 PM
पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात
blog images

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग 35 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। साथ ही प्रधानमंत्री ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी सीधी बातचीत की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में यूक्रेन सरकार द्वारा दी गई सहायता के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने सूमी से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जारी प्रयासों में यूक्रेन सरकार से निरंतर समर्थन मांगा।

7 Mar 202212:21:44 PM
भारतीय छात्रों के अंतिम जत्थे के साथ भारत लौटे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
blog images

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी सोमवार को बुडापेस्ट में फंसे 6,711 भारतीय छात्रों के अंतिम जत्थे के साथ हंगरी से भारत वापस लौट आए हैं। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बुडापेस्ट से हमारे 6,711 छात्रों के अंतिम बैच के साथ दिल्ली पहुंचकर प्रसन्नता हुई। यूक्रेन से लौटे युवा जब अपने घर पहुंचेंगे और अपने माता-पिता के साथ होंगे तो खुशी, उत्साह और राहत का माहौल होगा।

7 Mar 202212:11:10 PM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी लोगों के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सभी ने अच्छा काम किया है, हम मतगणना से पहले बैठक कर रहे हैं। सभी पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। हर कोई उस दिन अपने निर्धारित क्षेत्रों में होगा और सुचारू रूप से गिनती सुनिश्चित करेगा। हमें विश्वास है कि हम फिर से सरकार बना रहे हैं।

Everyone has done good work, were having a meeting before the counting of votes. All aspects are being discussed. Everyone will be in their designated areas that day & ensure smooth counting. We are confident that we are forming the govt again: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami pic.twitter.com/lWUSn8CFtC

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 7, 2022

7 Mar 202212:06:39 PM
झारखंड विधानसभा सत्र में भाजपा का विरोध-प्रदर्शन

भाजपा ने झारखंड विधानसभा सत्र से पहले राज्य में बेरोजगारी पर नियोजन नीति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। MLA अंनत ओझा ने कहा कि राज्य की जनता और नौजवानों की आवाज हम सदन के अंदर और बाहर लगातार उठाएंगे। नौजवान सड़कों पर आ गए हैं और उन्हें लाठी-डंडों के बल पर दबाया जा रहा है।

झारखंड: भाजपा ने झारखंड विधानसभा सत्र से पहले राज्य में बेरोज़गारी पर नियोजन नीति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

MLA अंनत ओझा ने कहा, "राज्य की जनता और नौजवानों की आवाज़ हम सदन के अंदर और बाहर लगातार उठाएंगे। नौजवान सड़कों पर आ गए हैं और उन्हें लाठी-डंडों के साथ दबाया जा रहा है।" pic.twitter.com/a0FlYo5gdy

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
7 Mar 202211:58:23 AM
अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा।

7 Mar 202211:56:56 AM
सुबह 11 बजे तक 21.55 फीसदी मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान जारी है। 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.55 फीसदी मतदान हुआ है।

7 Mar 202211:21:31 AM
नवाब मलिक के खिलाफ भाजपा विधायकों ने खोला मोर्चा

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग की।

Mumbai | Bharatiya Janata Party MLAs stage protest at Maharashtra Assembly against MVA government, demand resignation of state minister Nawab Malik pic.twitter.com/0UYcGJ9Emg

— ANI (@ANI) March 7, 2022
7 Mar 202211:09:36 AM
रूसी सेना ने यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा की

रूस ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच बड़ा फैसला किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के अनुरोध पर मानवीय गलियारों को खोलने के लिए रूसी सेना ने यूक्रेन में युद्धविराम की घोषणा की है।

7 Mar 202210:57:58 AM
वायुसेना के विमान से हरजीत सिंह को लाया जाएगा भारत
blog images

यूक्रेन के कीव में गोली लगने से घायल हुए हरजीत सिंह को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान अन्य भारतीयों के साथ भारत के लिए रवाना होगा। भारतीय वायुसेना का विशेष विमान पोलैंड से भारत के लिए उड़ान भरेगा।

7 Mar 202210:49:08 AM
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात करेंगे।

7 Mar 20229:54:43 AM
सुबह 9 बजे तक 8.58% मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान जारी है। 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक 8.58% मतदान हुआ है।

7 Mar 20229:45:49 AM
'जन औषधि दिवस' कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे जन औषधि दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के मालिकों और योजना के लाभार्थियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे।

7 Mar 20229:43:12 AM
सीएम योगी ने की मतदान की अपील

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अंतिम चरण में मतदाताओं में उत्साह है। खास तौर पर माताओं बहनों में सुरक्षा और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को देखकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान करें।

7 Mar 20229:37:19 AM
बीएसएफ ने एक ड्रोन को मार गिराया

फिरोजपुर सेक्टर में आज तड़के बीएसएफ के जवानों ने एक ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन के साथ प्रतिबंधित सामग्री वाले 5 पैकेट बरामद किए गए है। बीएसएफ ने बताया कि ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भारत आया था।

A quadcopter was shot down by BSF troops in the Ferozpur sector in the early morning hours today. Along with the drone, 5 packets containing contraband items were recovered. The quadcopter came to India from the Pakistan side: BSF pic.twitter.com/odDEL9SVpG

— ANI (@ANI) March 7, 2022
7 Mar 20229:29:16 AM
24 घंटों में 4,362 नए मामले सामने आए

भारत में पिछले 24 घंटों में 4,362 नए मामले सामने आए। जबकि 66 लोगों की मौत हुई। देश में सक्रिय मामले 54,118 हैं।

7 Mar 20229:22:54 AM
अमीरा कदल बाजार हमले में दो की मौत

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के अमीरा कदल बाजार में कल हुए ग्रेनेड हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है।

7 Mar 20229:21:47 AM
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष ने दी घायल हरजोत के बारे में जानकारी

इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि हरजोत सिंह ने सीमा पार कर पोलैंड में प्रवेश कर लिया है। उनके साथ भारतीय राजनयिक भी मौजूद हैं। उन्हें सीमा पर पोलिश रेडक्रास द्वारा एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है।

#UPDATE Harjot Singh has crossed the border and entered Poland. Indian diplomats present with him. He has been shifted into an ambulance provided by Polish RedCross on the border: Puneet Singh Chandhok, president, Indian World Forum pic.twitter.com/E2p3dranED

— ANI (@ANI) March 7, 2022
7 Mar 20229:15:37 AM
श्रम मंत्रालय के द्वारा आज आईकानिक वीक की शुरूआत हुई

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के द्वारा आज आईकानिक वीक की शुरूआत हो रही है जिसके तहत एक स्कीम डोनेट ए पेंशन शुरू की गई है। इसमें देश के असंगठित क्षेत्र में जो श्रमिक है, उनके लिए ई-श्रम रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हुई है।

भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के द्वारा आज आईकॉनिक वीक की शुरूआत हो रही है जिसके तहत एक स्कीम डोनेट ए पेंशन शुरू की गई है। इसमें देश के असंगठित क्षेत्र में जो श्रमिक है उनके लिए ई-श्रम रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हुई है: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली pic.twitter.com/MZKtRrldH3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
7 Mar 20229:10:28 AM
पालतू जानवर के साथ वतन लौटा भारतीय युवक

यूक्रेन संकट के बीच एक भारतीय युवक अपने पालतू जानवर के साथ यूक्रेन के खार्किव से भारत लौटा। भारत लौटत ही बैंगलोर निवासी रंजीत रेड्डी ने बताया कि मैंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया था। जिसके बाद उन्होंने मुझे अपने साथ पालतू जानवर को ले जाने की इजाजत दे दी।

दिल्ली: यूक्रेन संकट के बीच एक भारतीय युवक अपने पालतू जानवर के साथ यूक्रेन के खार्किव से भारत लौटा।

रंजीत रेड्डी ने बताया, "मैंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया था जिसके बाद उन्होंने मुझे अपने साथ पालतू जानवर को ले जाने की इजाज़त दी गई। मैं बैंगलोर का निवासी हूं।" pic.twitter.com/2Wjojm1oIA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
7 Mar 20229:01:17 AM
यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात करेंगे पीएम मोदी
blog images

सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बात करेंगे।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us