Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Breaking News Today March 1: रूस के हमलों के बीच भारतीय दूतावास ने भारतीयों को दिया कीव छोड़ने का निर्देश, महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़े भक्त

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज छठा दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच हालात को देखते हुए भारतीय छात्र और नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं, महाशिवरात्रि के अवसर पर देश भर के शिव मंदिरों में मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया है।

By Mohd FaisalTue, 01 Mar 2022 03:20 PM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, एजेंसियां: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का आज छठा दिन है। रूस और यूक्रेन के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच हालात को देखते हुए भारतीय छात्र और नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाला जा रहा है। वहीं, महाशिवरात्रि के अवसर पर देश भर के शिव मंदिरों में मंगलवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। सुबह से भक्तों की कतारें शिव मंदिरों के बाहर देखने को मिल रही है। महाशिवरात्रि केअवसर पर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 23,000 से ज्यादा रुद्राक्षका इस्तेमाल कर ओडिशा के पुरी के एक तट पर भगवान शिव की मूर्ती बनाई है।

#WATCH महाशिवरात्री से पहले सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने 23,000 से ज़्यादा रुद्राक्ष का इस्तेमाल कर ओडिशा के पुरी के एक तट पर भगवान शिव की मूर्ती बनाई। (28.02) pic.twitter.com/EqnGe0kaAU

Xmdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022

1 Mar 20223:20:10 PM
एक भारतीय छात्र की मौत

रूसी सेना ने यूक्रेन के कई इलाकों में बमबारी और तेज कर दी है। रूसी सेना की बमबारी में एक भारतीय छात्र की भी मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

1 Mar 20222:59:27 PM
जेपी नड्डा ने साधा सपा पर निशाना

महाराजगंज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, लेकिन आपने भाजपा को वोट देकर मोदी जी के हाथ मजबूत किये, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और अब आपकी ताकत के कारण ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है।

1 Mar 20222:40:36 PM
छात्र-छात्राओं से मिले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बुडापेस्ट से दिल्ली पहुंचे छात्र-छात्राओं से एयरपोर्ट पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत सरकार कटिबद्ध है कि हम लोग हर भारतीय को वहां से निकालेंगे। 4 मत्रियों को बच्चों को निकालने के लिए काम सौंपा गया है। छात्र-छात्राओं की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है, बच्चे उस पर सहायता ले सकते हैं।

1 Mar 20222:20:15 PM
मारियुपोल में बिजली गुल

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक रूस के हमलों के बाद पूर्वी यूक्रेन के शहर मारियुपोल में बिजली गुल हो गई है।

1 Mar 20222:16:45 PM
भारतीयों को लेकर बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंची फ्लाइट

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक फ्लाइट बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया एयरपोर्ट पर छात्र-छात्राओं से मिलने पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय बच्चों को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। आप लोग वापस आ गए हैं और अब आप वहां फंसे बाकी भारतीय बच्चों से कहिए कि प्रधानमंत्री उन्हें भी जल्द ही भारत ले आएंगे।

प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय बच्चों को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। आप लोग वापस आ गए हैं और अब आप वहां फंसे बाकी भारतीय बच्चों से कहिए कि प्रधानमंत्री उन्हें भी जल्द ही भारत ले आएंगे: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया#UkraineRussiaWar pic.twitter.com/dyYV4wbP6x

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 20221:47:11 PM
खार्किव में गोलाबारी जारी

समाचार एजेंसी एएफपी ने गवर्नर के हवाले से बताया कि यूक्रेन के शहर खार्किव के सेंट्रल स्क्वायर में भारी गोलाबारी हो रही है।

1 Mar 20221:33:01 PM
बलिया में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

बलिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक चुनावी जनसभा के दौरान कहा कि भारत का इतिहास रहा है कि हमने कभी दुनिया के किसी देश पर न आक्रमण किया और न ही दुनिया के किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा किया है। लेकिन भारत को कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो भारत में वो ताकत है कि भारत बाउंड्री के इस पार और उस पार जाकर मार सकता है।

1 Mar 20221:14:00 PM
अस्पताल में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग के शायरबाग में स्थित मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

1 Mar 202212:58:38 PM
भारतीयों की मदद के लिए बुडापेस्ट पहुंचने वाले हैं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार आपरेशन गंगा चला रही है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी भारतीयों की मदद करने के लिए हंगरी के बुडापेस्ट पहुंचने वाले हैं।

1 Mar 202212:49:38 PM
मुंबई की अदालत से पुलिसकर्मियों को नहीं मिली राहत

मुंबई की एक अदालत ने जबरन वसूली के एक मामले में तीन पुलिसकर्मियों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इनमें से दो को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच की सीआईयू ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा पुलिसकर्मी अभी भी फरार है।

1 Mar 202212:46:41 PM
राष्ट्रपति ने किया 'आरोग्य वनम' का उद्घाटन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन में आरोग्य वनम का उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक पौधों के महत्व और मानव अंगों पर उनके प्रभाव को प्रचारित करने के उद्देश्य से आरोग्य वनम बनाया गया है। यह अब जनता के लिए खुला है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन में आरोग्य वनम का उद्घाटन किया। आयुर्वेदिक पौधों के महत्व और मानव अंगों पर उनके प्रभाव को प्रचारित करने के उद्देश्य से आरोग्य वनम बनाया गया है। यह अब जनता के लिए खुला है: राष्ट्रपति भवन pic.twitter.com/rOXtU4pev5

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 202212:44:25 PM
मणिपुर में एम्स की स्थापना करेगी डबल इंजन की सरकार- पीएम मोदी

मणिपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार अगले कार्यकाल में मणिपुर में एम्स की स्थापना भी करेगी।

1 Mar 202212:42:13 PM
दुनिया में शांति चाहता है भारत- ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यूक्रेन के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया में शांति कायम रहे। दुनिया को एक परिवार के रूप में रहना चाहिए और हर देश को अपनी सीमाओं के अंदर शांति से रहना चाहिए। भारत हमेशा अन्य देशों के साथ शांति और स्वस्थ संबंध बनाए रखने में विश्वास करता है।

1 Mar 202212:40:43 PM
प्रियंका गांधी ने की पूजा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर लखनऊ के सिहारी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Uttar Pradesh | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra offered prayers at Sihari Shiva temple in Lucknow on the occasion of #Mahashivratri pic.twitter.com/krTMxzaAId

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 1, 2022
1 Mar 202212:35:23 PM
यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकाल रही भारत सरकार- CM बसवराज बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालने की पूरी कोशिश कर रही है। हम सबके संपर्क में हैं, हम सभी की सुरक्षा चाहते हैं। रोमानिया में यहां के काफी छात्र पहुंचे हैं, उन्हें वापस लाया जा रहा है।

1 Mar 202212:22:16 PM
दूतावास ने भारतीय नागरिकों को कीव छोड़ने को कहा

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागिरकों को आज ही तत्काल कीव छोड़ने को कहा है। आदेश में कहा गया है कि सभी भारतीय आज ही यूक्रेन की राजधानी को छोड़ दें। वे कीव से निकलने के लिए ट्रेन, बस या किसी भी चीज का सहारा लें।

1 Mar 202212:02:39 PM
मणिपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मणिपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मणिपुर ने कल एक नया इतिहास रचा है, कल पहले चरण के चुनाव में मणिपुर ने तय कर लिया कि पूर्वोत्तर में अब विकास का सूरज ही उगेगा। जिन लोगों ने मणिपुर को इतने दशकों तक पीछे धकेला उन्हें अब यहां के लोग फिर मौका नहीं देंगे।

1 Mar 202211:59:43 AM
पीएम मोदी ने की वायु सेना से अपील

सूत्रों के मुताबिक, आपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारतीय वायु सेना को इस अभियान में जुड़ने का आग्रह किया है।

1 Mar 202211:53:00 AM
भारतीयों को घर वापस लाएगी भारतीय वायु सेना

आपरेशन गंगा में भारतीय वायु सेना मदद करेगी। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना आज से आपरेशन गंगा के तहत कई सी-17 विमान तैनात कर सकती है। भारतीय वायुसेना यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने में मदद करेगा।

1 Mar 202211:49:09 AM
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मिले मुख्य सचिव

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी राजभवन पहुंचे। यहां उन्होंने राज्य विधानसभा का सत्र बुलाने के संबंध में राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

1 Mar 202211:35:12 AM
जम्मू-कश्मीर पुलिस को मली सफलता

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के संतनगर इलाके से एक आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एके-47 राइफल, 10 मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है।

1 Mar 202211:12:56 AM
कोयंबटूर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

महाशिवरात्रि के कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचे।

Tamil Nadu | Lok Sabha Speaker Om Birla arrived at Coimbatore to participate in a Maha Shivratri programme. pic.twitter.com/Qq8Rm9r9Gw

— ANI (@ANI) March 1, 2022
1 Mar 202211:06:57 AM
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले प्रधानमंत्री मोदी- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति को यूक्रेन सहित विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी दी।

1 Mar 202210:50:00 AM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की पूजा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाशिवरात्रि के मौके पर भोपाल के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के एक मंदिर में पूजा की। #Mahashivratri pic.twitter.com/J2AwJ3YijB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 202210:31:33 AM
सीएम पुष्कर ने किए खटीमा के बनखंडी मंदिर में दर्शन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर खटीमा के बनखंडी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान की अराधना की है। भगवान से प्रार्थना है कि हमारा राज्य तेज गति से आगे बढ़े, लोग स्वस्थ रहें और लोगों की हर मनोकामना पूरी हो।

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बनखंडी मंदिर में दर्शन किए।

उन्होंने कहा, "महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान की अराधना की है। भगवान से प्रार्थना की है कि हमारा राज्य तेज गति से आगे बढ़े, लोग स्वस्थ रहें और लोगों की हर मनोकामना पूरी हो।" pic.twitter.com/FqVOgEDrE6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 202210:21:37 AM
देश के राज्यों के पास मौजूद है 14.08 करोड़ वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 177.45 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 14.08 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।

1 Mar 202210:17:14 AM
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो शार्प शूटर

दिल्ली पुलिस की एक टीम ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर गोल्डी बरार और काला जत्थेदी से जुड़े 2 शार्प शूटर को गिरफ्तार किया। ये संदिग्ध गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया और एक कांस्टेबल की हत्या की साजिश में शामिल थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार दोनों तरफ से करीब 22 राउंड गोलियां चली थी।

1 Mar 202210:12:43 AM
यूक्रेन के 70 सैनिकों की मौत

रूस के हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत हुई है। रूसी तोपखाने द्वारा खार्किव और कीव के बीच एक सैन्य अड्डे पर हमला किया गया। जिसमें 70 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं।

1 Mar 20229:49:40 AM
बाम्बे हाईकोर्ट में नवाब मलिक ने दाखिल की याचिका

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अपने खिलाफ दर्ज मनी लान्ड्रिंग मामले को रद्द करने के लिए बाम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मलिक ने अपनी याचिका में कहा है कि उनकी गिरफ्तारी अवैध है, साथ ही उन्होंने कोर्ट से तुरंत रिहा करने की मांग की है।

/

1 Mar 20229:41:22 AM
उत्तराखंड में खुलेंगे स्विमिंग पूल और वाटर पार्क

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में स्विमिंग पूल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति दी।

उत्तराखंड सरकार ने राज्य में स्विमिंग पूल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति दी। pic.twitter.com/JbPGIUgLGs

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 20229:40:13 AM
भक्तों के लिए खोला गया काशी विश्वनाथ मंदिर कारिडोर

आज महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर कारिडोर भक्तों के लिए खोल दिया गया है।

#WATCH उत्तर प्रदेश: काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर आज महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों के लिए खोल दिया गया है। #MahaShivRatri2022 pic.twitter.com/zFvI68889s

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 20229:20:02 AM
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

सरकारी तेल कंपनियों ने एक मार्च से 19 किलो वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 105 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में रसोई गैस 105 रुपये और कोलकाता में 108 रुपये महंगा हो गया है।

1 Mar 20229:16:00 AM
नवाब मलिक के बेटे को ED ने किया तलब

दाऊद इब्राहिम मनी लान्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने NCP नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के बेटे फराज मलिक को तलब किया है।

1 Mar 20229:12:14 AM
हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त

उत्तराखंड के हरिद्वार में महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की।

उत्तराखंड: महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों ने हरिद्वार के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की। #MahaShivRatri2022 pic.twitter.com/xocpowb0LQ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 20229:05:55 AM
कोरोना के केस हुए कम

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 6,915 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 16,864 लोग ठीक हुए हैं, साथ ही 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 6,915 नए मामले आए, 16,864 रिकवरी और 180 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

कुल मामले: 4,29,31,045
सक्रिय मामले: 92,472
कुल रिकवरी: 4,23,24,550
कुल मौतें: 5,14,023
कुल वैक्सीनेशन: 1,77,70,25,914 pic.twitter.com/KKklxrgpd3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 20229:01:35 AM
बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई आठवीं फ्लाइट

आपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को लेकर आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। भारतीय छात्रों ने बताया कि हम यूक्रेन से हंगरी निकालने के लिए भारतीय दूतावास और सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। वे हमें सुरक्षित घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

The eighth flight of Operation Ganga has departed from Budapest to Delhi

It was a smooth process. We want to thank the Indian Embassy and government for evacuating us from Ukraine to Hungary. They are trying their best to bring us back home safely" said, Indian students pic.twitter.com/YtgKSEFwER

— ANI (@ANI) March 1, 2022
1 Mar 20228:59:03 AM
भारतीय छात्रों के लिए बनाए गए अस्थायी शिविर

यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बीच रोमानिया में साइरेट सीमा पर भारतीय छात्रों के लिए अस्थायी शिविरों को स्थापित किया गया है।

1 Mar 20228:42:06 AM
सीएम योगी ने की पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना की। #MahaShivRatri2022 pic.twitter.com/rZslHVrYe0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
1 Mar 20228:39:25 AM
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने किया भारतीयों का स्वागत

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिक मुंबई पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने भारत वापस लौटे नागरिकों का स्वागत किया।केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा आज यूक्रेन से एक फ्लाइट 182 भारतीय छात्र को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची है। मैंने सभी का स्वागत किया है। सभी यूक्रेन की परिस्थिति देखकर डरे हुए थे, मैंने सभी को तसल्ली दी कि आप सब सुरक्षित यहां पहुंच चुके हैं।

आज यूक्रेन से एक फ्लाइट 182 भारतीय छात्र को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची है। मैंने सभी का स्वागत किया है। सभी यूक्रेन की परिस्थिति देखकर डरे हुए थे, मैंने सभी को तसल्ली दी कि आप सब सुरक्षित यहां पहुंच चुके हैं: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे pic.twitter.com/9ZxL3nlLu3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 1, 2022
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us