Breaking News in Hindi Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोढेरा में कई विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
Breaking News in Hindi Today प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोढेरा में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं आधारशिला रखी। उन्होंने इस दौरान कहा कि मोढेरा सूर्य मंदिर से जुड़ा है और अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी प्रगति के लिए भी जाना जाएगा। मोढेरा के लिए आज बड़ा दिन है।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का तीन दिवसीय गुजरात दौरा आज से शुरू हो रहा है। पीएम मोदी 9 से 11 अक्टूबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। गुजरात दौरे के दौरान पीएम 14,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वहीं, चेन्नई में पार्टी की आम परिषद की बैठक में एमके स्टालिन दूसरी बार DMK के अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा आम परिषद की बैठक में पार्टी नेता दुरई मुरुगन और टीआर बालू पार्टी के महासचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए। बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में बसपा संस्थापक कांशी राम को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
Breaking News in Hindi Today,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मोढेरा में जो आज नजर आ रहा है यही गुजरात का सामर्थ्य है। जिस मोढेरा पर भांति-भांति के अत्याचार हुए उसे कौन भूल सकता है। मोढेरा के सूर्य मंदिर को ध्वस्त करने के लिए, मिट्टी में मिलाने के लिए आक्रांताओं ने क्या कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा , मोढेरा अब अपनी पौराणिकता के साथ-साथ आधुनिकता के लिए भी दुनिया में मिसाल बन रहा है। भविष्य में जब भी सोलर पावर को लेकर के बात होगी तब मोढेरा का नाम सबसे पहले लिया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा, बीते कुछ दिनों से सूर्य ग्राम को लेकर, मोढेरा को लेकर, पूरे देश में चर्चा चल रही है। कोई कहता है कभी सोचा नहीं था कि ये सपना हमारी आंखों के सामने साकार हो सकता है। आज सपना पूरा होता देख रहे हैं। हमारी पुरानी आस्था और नई तकनीक का नया संगम यहां नजर आ रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज मोढेरा के लिए, मेहसाणा के लिए और पूरे उत्तर गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है। बिजली पानी से लेकर रोड और रेल तक डेयरी से लेकर कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा, प्रोजेक्टस रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। किसानों और पशु पालकों की आय बढ़ाने में मदद करेंगे और इस पूरे क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं को भी विस्तार देंगे
पीएम मोदी ने मोढेरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम बिजली के लिए भुगतान नहीं करेंगे, लेकिन अब इसको बेचना शुरू कर देंगे और इससे कमाएंगे। कुछ समय पहले सरकार नागरिकों को बिजली की आपूर्ति करती थी लेकिन अब सौर पैनलों को लगाने के बाद नागरिक अपनी बिजली का उत्पादन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मोढेरा में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं आधारशिला रखी। उन्होंने इस दौरान कहा कि मोढेरा सूर्य मंदिर से जुड़ा है और अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी प्रगति के लिए भी जाना जाएगा। मोढेरा के लिए आज बड़ा दिन है।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone and dedicates development works at Modhera, Gujarat pic.twitter.com/7kogkKUKcu
— ANI (@ANI) October 9, 2022

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत में मुसलमानों की आबादी गिर रही है। अगर गिर रही है तो बहुत अच्छी बात है। इसको और गिराओ और हम दो हमारे दो तक लाओ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में मेहसाणा के मोढेरा पहुंचे। पीएम मोदी मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि उत्तर-पूर्वी परिषद की 70वीं बैठक सम्पन्न हो गई है। इसमें CM, राज्यपाल, मुख्य सचिव, विभिन्न विभागों के भारत सरकार के मुख्य सचिव शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बार्डर मामलों को लेकर मंत्रियों से बात हुई है और करीब 80 प्रतिशत मामले सुलझे हैं। अभी कुछ मामले हैं जिसको सुलझा लिया जाएगा।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कई लोग खुद को राहुल गांधी से जोड़ रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा को देख बीजेपी डरी हुई है। जैसे-जैसे राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ रही है, भाजपा की लोकप्रियता कम हो रही है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार और ओडिशा में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम किए घोषित। बिहार के गोपालगंज से कुसुम देवी और मोकामा विधानसभा से सोनम देवी को बनाया गया उम्मीदवार, जबकि ओडिशा के धामनगर से सूर्यबंशी सूरज स्थितप्रजना होंगे उम्मीदवार।
.jpg)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे।
राजद नेता और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि श्याम रजक ने आज मुझे, मेरे निजी सहायक और मेरी बहन को गाली दी। जब मैंने उनसे बैठक के कार्यक्रम के बारे में पूछा। मेरे पास ऑडियो रिकॉर्डिंग है और मैं इसे अपने सोशल मीडिया पर डालूंगा। ऐसे बीजेपी-आरएसएस लोगों को संगठन से बाहर कर देना चाहिए।
शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर उद्धव गुट की नेता और मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि हम लोग सोचेंगे कि कौन सा चिन्ह लेना चाहिए और कौन से चिन्ह को केंद्र और राज्य की मान्यता है, उसमें से एक चिन्ह हम लेकर चलेंगे। आज शाम उद्धव ठाकरे लोगों से बात करेंगे तब सारी चीजें और साफ होंगी।
महाराष्ट्र के उरण में स्थित एक बिजली उत्पादन स्टेशन पर हुए विस्फोट में 3 लोग घायल हो गए हैं, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र के उरण में स्थित एक बिजली उत्पादन स्टेशन पर हुए विस्फोट में 3 लोग घायल हो गए हैं, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हमारे चुनाव चिन्ह को सील कर दिया। उन्होंने हमें प्रतीक देने के लिए कहा है। उद्धव ठाकरे ने चुनाव आयोग को तीन प्रतीक दिए, त्रिशूल, मशाल और उगता सूरज। चुनाव आयोग अब तय करेगा और चुनाव चिन्ह आवंटित करेगा।
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब इनको सरकार गिरानी होती है और जब ED, CBI, NIA, ACB विफल हो जाती है तब पैसा काम करता है। आप किस लोकतंत्र की बात करते हैं? आपने लोकतंत्र का बेड़ा गर्क कर दिया। लोग एक पार्टी को वोट देते हैं और आप उस सरकार को गिराकर अपनी सरकार बनाते हो।
IMD के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि कल राजस्थान के भरतपुर और अलवर में सबसे ज्यादा बारिश हुई थी। दिल्ली में 8 अक्टूबर के दिन और रात के तापमान में जो अंतर था, उसने पिछले 53 सालों का रिकार्ड तोड़ा है। आज दिल्ली में सिर्फ बूंदा-बांदी होगी और कल से बारिश नहीं होगी। बारिश की वजह से दिल्ली में हवा साफ है।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने (भाजपा) जम्मू के लोगों से कहा कि वे जम्मू से सीएम बनाएंगे। बीजेपी जम्मू से उपराज्यपाल (एलजी) बना सकती थी, लेकिन उन्होंने यूपी से जम्मू-कश्मीर का एलजी बनाया। क्या जम्मू का कोई भी व्यक्ति एलजी बनने के लायक नहीं था?
किन्नौर में एक कार्यक्रम में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश बना था, तब यहां की साक्षरता दर 4.8% थी। आज हिमाचल में साक्षरता दर लगभग शत प्रतिशत के करीब है। आज हम साक्षरता दर में केरल से पीछे नहीं है, बल्कि उसके बराबर में है।
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के वनजंगी में एक पर्यटक बस के पहाड़ से गिर जाने के कारण कम से कम 10 घायल हो गए। बस विशाखापत्तनम से पडेरू जा रही थी। घायलों को स्थानीय लोगों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड की स्थिति को लेकर बैठक की।
पंचायत राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि यहां बैठे हैं, हम यहां अपनी सीटों पर बैठने नहीं आए हैं, हम हिमाचल प्रदेश की छवि और भाग्य बदलने आए हैं।
यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर बनी हुई है, वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा है। मेदांता अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव गुप्ता ने जानकारी दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पंच परमेश्वर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जैसा झूठा हमने कभी नहीं देखा। सीएम होते हुए भी झूठ फैलाते हैं। उन्होंने गुजरात के लोगों को कंस कहा और फिर उनसे वोट मांग रहे हैं। उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास नियंत्रण खोने के बाद एक सेब से लदा हुआ ट्रक खाई में गिरा। इस हादसे में चालक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Hazaribagh Big Accident Today झारखंड के हजारीबाग जिले में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को रिम्स रांची रेफर किया गया है।
राजस्थान के जयपुर में स्थानीय बदमाश द्वारा एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ के खिलाफ जामडोली इलाके में सरकारी छात्रावास की लड़कियों ने कल जयपुर-आगरा राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले में FIR दर्ज की गई है।
#WATCH राजस्थान: स्थानीय बदमाश द्वारा एक छात्रा पर कथित छेड़छाड़ के ख़िलाफ़ जयपुर के जामडोली इलाके में सरकारी छात्रावास की लड़कियों ने कल जयपुर-आगरा राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मामले में FIR दर्ज़ की गई है।"
(वायरल वीडियो की पुलिस ने पुष्टि की है।) pic.twitter.com/hPECMkBjL2
DMK की आम परिषद की बैठक में पार्टी नेता पेरियासामी ने कहा कि मैं उन्हें (भाजपा, अन्नाद्रमुक) चुनौती देता हूं कि भले ही एक बड़ा गठबंधन बन जाए, लेकिन DMK अकेले चुनाव लड़ सकती है और लोकसभा चुनाव में सभी को हरा सकती है।
वाल्मीकि जयंती पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने संसद में संविधान देते समय बताया था कि अब तक जो पिछड़े माने जाते थे वो पिछड़े नहीं रहेंगे। वो बराबरी से सबके साथ बैठेंगे, हमने यह व्यवस्था बना दी है। लेकिन केवल व्यवस्था बनाने से नहीं होता मन बदलना पड़ता है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि समाज का कोई अंग दुख में है तो समाज सुख में नहीं रह सकता। हमें अच्छा होने के लिए समाज को भी अच्छा होने की आवश्यक्ता है। जब जो होना संभव है तब वो होते चलेगा। हम ऐसे ही आगे बढ़ेंगे तो 25-30 साल बाद वाल्मीकि की एक ऐसी जयंती आएगी जिसे पूरी दुनिया संपन्न करेगी।
#WATCH समाज का कोई अंग दुख में है तो समाज सुख में नहीं रह सकता।हमें अच्छा होने के लिए समाज को भी अच्छा होने की आवश्यक्ता है।जब जो होना संभव है तब वो होते चलेगा।हम ऐसे ही आगे बढ़ेंगे तो 25-30 साल बाद वाल्मीकि की एक ऐसी जयंती आएगी जिसे पूरी दुनिया संपन्न करेगी:RSS प्रमुख मोहन भागवत pic.twitter.com/1qak9YBWWf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
भारी बारिश के कारण गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सप्रेस एस्ट्रा के पास सड़क का एक हिस्सा टूटा। सड़क के मरम्मत का काम जारी है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: भारी बारिश के कारण गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सप्रेस एस्ट्रा के पास सड़क का एक हिस्सा टूटा। सड़क के मरम्मत का काम जारी है। pic.twitter.com/1f8hmlZv3W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी बयान पुरुष बन गए हैं और वह विवाद खड़ा करना चाहते हैं। कम जनसंख्या समाज के हित मैं है। जितनी अधिक जनसंख्या बढ़ती है, उतनी ही बड़ी समस्या उत्पन्न होती है। इसे ध्यान में रखना चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में पूर्वोत्तर परिषद के 70वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता की।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah chairs 70th plenary session of North Eastern Council, in Guwahati pic.twitter.com/kGZQIcoy1I
— ANI (@ANI) October 9, 2022
महाराष्ट्र के सोलापुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय देशमुख को मिले धमकी भरे पत्र से पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा के कई बड़े नेता इनके रडार पर हैं। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि पीएफआइ के आत्मघाती दस्ते के सक्रिय सदस्य अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तथा मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर को भी निशाना बना सकते हैं।
Threat by PFI: अयोध्या के श्रीराम और मथुरा के श्रीकृष्ण मंदिर को निशाना बनाने की पीएफआई की धमकी
कश्मीर में 70 साल में विकास नहीं हुआ के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने जवाब दिया। उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर सवाल उठाते कहा कि देश के लिए जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी ने कुर्बानी दी, आपकी क्या कुर्बानी है? इतने साल कुछ नहीं हुआ तो AIIMS, इतने डॉक्टर, इंजीनियर बनते क्या?
उत्तर प्रदेश के मथुरा में लगातार हो रही बारिश के कारण भूतेश्वर चौराहा पर भारी जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: मथुरा में लगातार हो रही बारिश के कारण भूतेश्वर चौराहा पर भारी जलभराव हो गया। जलभराव के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/MUCLbmPtKI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
Delhi-Jaipur Highway Traffic News शनिवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी है। इसके चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव हो गया है जिससे वाहन चालकों को भारी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पैगंबर मोहम्मद की जयंती यानी ईद मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं दी। पीएम ने ट्वीट किया कि ईद मिलाद उन नबी का यह अवसर हमारे समाज में शांति, एकजुटता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज चंडीगढ़ में है। शहर में आज वह दो बड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। अभी राष्ट्रपति ने सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। यहां उनका 20 से 25 मिनट का कार्यक्रम था। उनके साथ पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, एडवाइजर धर्म पाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
आज दिल्ली में आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। कल पार्टी का खुला अधिवेशन होगा। इसमें लालू प्रसाद यादव को फिर पार्टी की कमान दी जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक व विदेश नीतियों की आलोचना की जाएगी। साथ ही विपक्षी एकता का आह्वान किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंचकर मां कामाख्या की पूजा की।
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पर अब धीरे-धीरे उनकी उम्र का असर दिखने लगा है। वे अकेले पड़ गए हैं जिस कारण से वह कुछ भी बोल रहे है। वे कह रहे हैं कि मैं BJP के एजेंडे पर काम कर रहा हूं फिर खुद ही कहते हैं कि मैंने उन्हें कांग्रेस के साथ विलय करने को कहा है। मैं अगर BJP के एजेंडे पर काम करूंगा तो कांग्रेस और JDU को मजबूत करने के लिए उन्हें एक साथ विलय करने को क्यों कहूंगा।
उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण नोएडा में कई जगहों पर भारी जलभराव देखने को मिला। वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 में एक अंडरपास का है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: लगातार हो रही बारिश के कारण नोएडा में कई जगहों पर भारी जलभराव देखने को मिला। वीडियो नोएडा के सेक्टर 126 में एक अंडरपास की है। pic.twitter.com/QenQ2ftXWC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022

चेन्नई में पार्टी की आम परिषद की बैठक में एमके स्टालिन दूसरी बार DMK के अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा आम परिषद की बैठक में पार्टी नेता दुरई मुरुगन और टीआर बालू पार्टी के महासचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए।
हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई जगह सड़कों पर भारी जलभराव देखा गया। वीडियो नरसिंहपुर की है।
#WATCH हरियाणा: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद कई जगह सड़कों पर भारी जलभराव देखा गया। वीडियो नरसिंहपुर की है। pic.twitter.com/MXfM2m0XPE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022

राजस्थान के कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन हुआ।
राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। वीडियो तुगलकाबाद अंडरपास से है।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। वीडियो तुगलकाबाद अंडरपास से है।#Rain pic.twitter.com/3vRoCyZf07
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
मिजोरम में होने वाले 2023 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मिजोरम भाजपा अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। pic.twitter.com/ulqkFHEqyP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
चमोली के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने से क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।
#WATCH उत्तराखंड: चमोली के हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने से क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। pic.twitter.com/t6abTfynfj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,756 नए मामले सामने आए हैं। अभी देश में कोरोना के सक्रिय मामले 28,593 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.15% है।
पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र में बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शनिवार को देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। बाइक पर सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई।
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अंतर-संसदीय संघ की 145वीं बैठक में शामिल होगा। 11 से 15 अक्टूबर तक किगाली रवांडा में अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की सभा आयोजित होगी।
AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा सरकार ने टीपू एक्सप्रेस का नाम बदलकर वोडेयार एक्सप्रेस कर दिया। टीपू से बीजेपी चिढ़ गई है। क्योंकि टीपू ने ब्रिटिश आकाओं के खिलाफ 3 युद्ध लड़े थे। एक और ट्रेन का नाम वोडेयार्स के नाम पर रखा जा सकता था। बीजेपी टीपू की विरासत को कभी नहीं मिटा पाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में अभी दो साल से ज्यादा का समय है, लेकिन भाजपा अभी से तैयारियों में जुट गई है। भाजपा ने मिशन 2024 का खाका तैयार कर लिया है और तय किया है कि पिछले लोकसभा चुनाव में उसे जिन सीटों पर हार मिली थीं, वहां पर पीएम मोदी की मेगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
IRCTC Indian Railway Cancelled Today भारतीय रेलवे की ओर से आज जनशताब्दी हमसफर और गरीब रथ जैसी ट्रेनों समेत 158 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसमें पंजाब उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
कोच्चि में चैंपियंस बोट लीग का 9 स्नेक बोट के साथ मरीन ड्राइव पर आयोजन किया गया। केरल जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन द्वारा इसका उद्घाटन किया गया।
#WATCH | Kerala: The fifth phase of Champions’ Boat League - 2022 opened off Marine Drive in Kochi on October 8 by Irrigation Minister Roshy Augustine, with 9 snake boats. pic.twitter.com/kGKzUdITwm
— ANI (@ANI) October 9, 2022
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत शनिवार रात कानपुर पहुंच गए। तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन रविवार को वह नानाराव पार्क में वाल्मीकि समाज के लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व स्वयंसेवकों के पथ संचलन का निरीक्षण करेंगे। शाम को वीएसएसडी कालेज में पूर्व प्राचार्यों और शिक्षकों के सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगे।

उत्तराखंड के चंपावत में भारी बारिश के बीच भूस्खलन से टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग बंद हुआ।

बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में बसपा संस्थापक कांशी राम को उनकी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
दिवाली से पूर्व किसानों को पीएम किसान निधि की दो हजार रुपये की 12वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अनुमान है कि इस बार कुल 10 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में तकरीबन 20 हजार करोड़ रुपये पहुंचा दिए जाएंगे।
Weather Update Today 9 October 2022 देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में रविवार को आरेंज अलर्ट जारी है। जानें- देशभर के मौसम का हाल आज कहां-कहां होगी बारिश?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 32वें दिन की शुरूआत तुमकुर जिले के तिप्तूर से की।
#WATCH कर्नाटक: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 32वें दिन की शुरूआत तुमकुर जिले के तिप्तूर से की।#BharatJodaYatra pic.twitter.com/xvLuouC9QN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 से 11 अक्टूबर तक गुजरात का दौरा कर रहे हैं। इसके बाद 11 अक्टूबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएमओ के अनुसार, आज शाम लगभग 5:30 बजे PM गुजरात के मेहसाणा में मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम करीब 6:45 बजे मोधेश्वरी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी, इसके बाद शाम 7:30 बजे सूर्य मंदिर में दर्शन किए जाएंगे।
