Hindi Breaking News Today 7 July: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने औपचारिक रूप से संभाला सीएमओ का पदभार
Breaking News in Hindi Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे और अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्घाटन मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।
नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के सहयोग से शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, तीन दिवसीय सेमिनार सार्वजनिक और निजी विश्वविद्यालयों के 300 से अधिक कुलपतियों और निदेशकों, शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं के साथ-साथ उद्योग के प्रतिनिधियों को इस बात पर विचार-विमर्श करने के लिए लाएंगे कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को कैसे लागू किया जा सकता है। मुंबई में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव हो गया है। वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल समेत कई जगहों पर मामला दर्ज किया गया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।
टीएमसी प्रतिनिधिमंडल जगदीप धनखड़ से मिलने राजभवन पहुंचे
पश्चिम बंगाल: टीएमसी प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने राजभवन पहुंचा। pic.twitter.com/acUDQQ4OfU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
स्वनिधि महोत्सव का कर रहे हैं आयोजन - हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- स्वनिधि योजना में हम अब तक 3600 करोड़ रुपये के ऋण वितरित कर चुके हैं... 12 लाख लोग ऋण का भुगतान कर चुके हैं... हम देशभर में 75 शहरों में 9 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक स्वनिधि महोत्सव आयोजित कर रहे हैं।
PM नरेंद्र मोदी ने किया अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का निरीक्षण
#WATCH वाराणसी: PM नरेंद्र मोदी ने अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का निरीक्षण किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
(वीडियो सौजन्य: डीडी) pic.twitter.com/KDcUPoEw0V
PM नरेंद्र मोदी ने किया अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का उद्घाटन
वाराणसी: PM नरेंद्र मोदी ने अक्षय पात्र मिड डे मील किचन का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/4iYpLGhHvV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
हम केवल चुनाव के लिए नहीं आए- शिवराज सिंह चौहान
शहडोल में जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- हम केवल चुनाव के लिए नहीं आए हैं, जनता की जिंदगी बदलने का संदेश लेकर आए हैं। जितने विकास कार्य भाजपा ने किए हैं उतने कांग्रेस ने कभी नहीं किए। उन्होंने बर्बाद किया है और हमने आबाद किया है।
सबसे ज्यादा मान साहब की मां हैं खुश - राघव चड्ढा
AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा- मान साहब और डॉ गुरप्रीत कौर को बहुत बहुत बधाई। छोटा सा विवाह कार्यक्रम था जो संपन्न हुआ है। हम सब बहुत खुश हैं लेकिन सबसे ज्यादा मान साहब की मां खुश है। उन्होंने अपने बेटे का घर दोबारा बसते देखा है।
कन्हैया लाल के दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी देंगे- अशोक गहलोत
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कहा- जिस तरह की घटना उदयपुर में हुई। उनके परिवार से जब हम मिले तब हमने फैसला किया कि कन्हैया लाल के दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी देंगे। ये हमारा फर्ज भी है और समय पर फैसला होने से परिवार का संबल बनेगा। हम परिवार के दिख की कल्पना नहीं कर सकते।
सत्येंद्र जैन को निलंबित करने की मांग वाली याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को निलंबित करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। याचिका में कहा गया है कि हिरासत में जैन अभी भी एक कैबिनेट मंत्री के भत्तों और विशेषाधिकारों का आनंद ले रहे हैं, जबकि उन पर गंभीर आरोपों के तहत कथित रूप से आरोप लगाया गया है, जिसके लिए कड़ी सजा दी जा सकती है।
सीतापुर कोर्ट ने मोहम्मद जुबैर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
#WATCH उत्तर प्रदेश: सीतापुर कोर्ट ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा। pic.twitter.com/rX1ttnfOIK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय का संभाला अतिरिक्त प्रभार
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला। pic.twitter.com/UK4jc31FYk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बंधे शादी के बंधन में
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चंडीगढ़ में एक करीबी समारोह में डॉ गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। pic.twitter.com/CEW9Z6Qhfc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
पूरी भारत में शांति का संदेश देगी स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में स्वामी रामानुजाचार्य की शांति प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- कश्मीर में स्थापित स्वामी रामानुजाचार्य की की ये शांति प्रतिमा न केवल कश्मीर बल्कि पूरी भारत में शांति का संदेश देगी।
PM नरेंद्र मोदी कन्वेंशन सेंटर-रुद्राक्ष में करेंगे 'अखिल भारतीय शिक्षा समागम' उद्घाटन
वाराणसी: PM नरेंद्र मोदी कन्वेंशन सेंटर-रुद्राक्ष में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया, "सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद है। सभी जगह पुलिस की तैनाती कर दी गई है।" pic.twitter.com/qeclkcIBRT
भगवंत मान की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे CM केजरीवाल
पंजाब CM भगवंत मान की शादी में शिरकत करने के लिए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होनें कहा, आज बहुत खुशी का दिन है कि मेरे छोटे भाई और पंजाब के मुख्यमंत्री विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करते हूं की उनको सुखी वैवाहिक जीवन दें।
PM नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अक्षय पात्र रसोई में तैयारियां पूरी
वाराणसी: PM नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले अक्षय पात्र रसोई में तैयारियां पूरी हो गई हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
अक्षय पात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतशाभा दास ने बताया, "आज बहुत शुभ दिन है कि मोदी जी हमारे किचन का उद्घाटन करेंगे। ये 62वां किचन है। इसकी क्षमता 1 लाख बच्चों को एक साथ खाना खिलाने की है।" pic.twitter.com/Ko2yuFSt8u
राजन विचारे को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाने के लिए लिखा पत्र
हमने उद्धव ठाकरे के आदेश पर राजन विचारे को पार्टी का मुख्य सचेतक बनाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है: शिवसेना नेता संजय राउत pic.twitter.com/QAPRQt4T6z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द पहुंचेंगे भगवंत मान की शादी में
पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे। मैं यहां अपनी मां के साथ आया हूं..मैं इस खास मौके पर मान साहब और उनके परिवार को तहे दिल से बधाई देता हूं।
धोनी के 41वें जन्मदिन के मौके पर फैंस ने लगाया 41फीट का कट आउट
#WATCH आंध्र प्रदेश: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 41वें जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस ने एनटीआर ज़िले में 41फीट का कट आउट लगाया। pic.twitter.com/UIbUGl7Mfu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,930 नए मामले आए सामने
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,930 नए मामले सामने आए और 14,650 ठीक हुए हैं। 35 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। वहीं सक्रिय मामले 1,19,457 हैं।
#COVID19 | India reports 18,930 fresh cases, 14,650 recoveries, and 35 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 7, 2022
Active cases 1,19,457
Daily positivity rate 4.32% pic.twitter.com/cAqSEIWR0L
मुंबई के पवई इलाके के शॉपिंग मॉल में लगी आग
मुंबई के हीरानंदानी पवई इलाके के शॉपिंग मॉल में आग लगी। मौके पर 12 फायर टेंडर मौजूद हैं।
#UPDATE 12 fire tenders at the spot after a Level 2 fire broke out in Mumbais Powai area. No one trapped or injured so far. More details awaited pic.twitter.com/VddV8vQ42r
— ANI (@ANI) July 7, 2022
केरल में भारी बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त
केरल: कन्नूर में भारी बारिश के चलते कई घर क्षतिग्रस्त हुए। pic.twitter.com/1Kx8iiJsS1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
केरल में लगातार भारी बारिश
#WATCH केरल: मुन्नार शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। pic.twitter.com/oWu9Rxk2iT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
हरिद्वार-देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान
हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश का अनुमान: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून
कर्नाटक के केरूर में 2 समुदायों के बीच हुई हिंसा
कर्नाटक के केरूर में 2 अलग-अलग समुदायों के 2 समूहों के बीच कथित बहस के बाद तीन लोग घायल हो गए, जिसके कारण कल शाम बागलकोट में हिंसा हुई। इस घटना में हिंदू जागरण वेदिके शामिल थे। केरूर में 8 जुलाई को सुबह 8 बजे तक धारा 144 लागू: पी सुनीलकुमार, बागलकोट डीसी
महाराष्ट्र में भारी बारिश, अंधेरी में सबवे हुआ जलमग्न
#WATCH महाराष्ट्र : मुंबई में अंधेरी सबवे जलमग्न हो गया है, क्योंकि शहर में बारिश अभी भी जारी है। pic.twitter.com/JbCVIwVvQZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
कर्नाटक के उडुपी में भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी
कर्नाटक के उडुपी में भारी बारिश के बीच IMD द्वारा जारी रेड अलर्ट के साथ, जिले के उपायुक्त कूर्म राव एम ने आंगनवाड़ी स्कूलों और कॉलेजों के लिए आज (7 जुलाई) छुट्टी की घोषणा की है। पर्यटकों और मछुआरों को समुद्र तटों और समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह है।
महाराष्ट्र के कई शहरों में 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में 9 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है वहीं पालघर, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में 8 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और ठाणे 10 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट पर हैं: IMD pic.twitter.com/NrcQyGpRgS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2022
यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार ने किया 'अखिल भारतीय शिक्षा समागम' के उद्देश्यों को साझा
यूजीसी, अध्यक्ष, प्रो. एम. जगदीश कुमार ने आज मीडिया कांन्फ्रेंस द्वारा वाराणसी में ७ जुलाई से शुरू होने वाले अखिल भारतीय शिक्षा समागम के उद्देश्यों को साझा किया॥ #ShikshaSamagam@PMOIndia @EduMinOfIndia pic.twitter.com/J4Hv6VpMAL
— UGC INDIA (@ugc_india) July 6, 2022
शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को किया गया आमंत्रित
उच्च शिक्षा के बदलते परिदृश्य और एनईपी 2020 के विविध दृष्टिकोण पर चर्चा-परिचर्चा हेतु देश भर के विख्यात शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं को “अखिल भारतीय शिक्षा समागम” में आमंत्रित किया गया है। इस समागम में एनईपी २०२० से सम्बंधित विषयों पर सत्र शामिल होंगे।@PMOIndia pic.twitter.com/svrzivFzxW
— UGC INDIA (@ugc_india) July 6, 2022
capacity building के प्रयासों को मिलेगी एक नई दिशा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावशाली कार्यान्वयन और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में capacity building के प्रयासों को एक नई दिशा और गति देने के लिए प्रधानमंत्री @narendramodi जी 7 जुलाई को वाराणसी में “अखिल भारतीय शिक्षा समागम” का उद्घाटन करेंगे तथा अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। pic.twitter.com/JJjKLgFSai
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 6, 2022
NEP2020 के विभिन्न पहलुओं पर होगी चर्चा - शिक्षा मंत्रालय
शिक्षा मंत्रालय ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे। इस 3 दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य सर्वोत्तम प्रथाओं, कार्यान्वयन रणनीतियों, आगे की राह, सफलता की कहानियों और #NEP2020 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा, विचार-विमर्श को साझा करना है।
Hon’ble PM Shri @narendramodi will inaugurate “Akhil Bhartiya Shiksha Samagam”. Being organized at Varanasi, the 3-days summit aims to discuss, deliberate and share the best practices, implementation strategies, way forward, success stories & various aspects of #NEP2020. pic.twitter.com/W7PbXIgra1
— Ministry of Education (@EduMinOfIndia) July 6, 2022