Breaking News in Hindi Today: दिल्ली की लव कुश रामलीला के दशहरा समारोह में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Breaking News in Hindi Today दिल्ली की लव कुश रामलीला के दशहरा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल नहीं होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता प्रभास आज दशहरा समारोह में शामिल होंगे।
नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिलासपुर में 'AIIMS बिलासपुर' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बिलासपुर में 3,650 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास भी किया। वहीं, पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल इलाके में बीती रात हुई बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस और SDRF ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने भारतीय सेना के अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है।
Breaking News in Hindi Today,
सीएम शिवराज सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की राहत कार्यों की समीक्षा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के मतली में ITBP शिविर में अधिकारियों के साथ राहत कार्यों की समीक्षा की।
जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करना चाहते हैं- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करना चाहते हैं, ताकि यह भारत के स्वर्ग के रूप में बना रहे। लोग कहते हैं, हमें पाकिस्तान से बात करनी चाहिए, हम कहते हैं कि कश्मीर के लोगों से बात करेंगे।
#WATCH | We want to wipe out terrorism from Jammu & Kashmir so that it remains the heaven of India. People say, we should talk to Pakistan, we say will talk to the people of Kashmir: Union Home Minister Amit Shah during a public rally in Baramulla, Jammu & Kashmir pic.twitter.com/R86j4vbzGY
— ANI (@ANI) October 5, 2022
पीएम मोदी हुए अंतरराष्ट्रीय दशहरा समारोह में शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय दशहरा समारोह में शामिल हुए।
CM जयराम ठाकुर ने दी दशहरा की बधाई
हिमाचल प्रदेश के CM जयराम ठाकुर ने कहा कि दशहरे के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी दशहरे के त्योहार को बहुत उत्सव से मनाते हैं। हमारे लिए खुशी का विषय है कि इस बार कुल्लू के दशहरे में हमारे देश के प्रधानमंत्री रघुनाथ जी की शोभा यात्रा को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।
कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लोगों की एक विशाल सभा का अभिवादन किया। यह पहली बार है, जब देश के पीएम कुल्लू दशहरा समारोह में भाग ले रहे हैं।
#WATCH | PM Narendra Modi greets a huge gathering of people in Kullu, Himachal Pradesh, will shortly attend the International Kullu #Dussehra festival. pic.twitter.com/i5QsyfshKN
— ANI (@ANI) October 5, 2022
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश
दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बुधवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं। दोपहर बाद कुछ इलाकों में बारिश हो रही है इससे खुले आसमान में रखे रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भीग गए हैं।
कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल होंगे पीएम मोदी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी कुल्लू दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। यह पहली बार होगा, जब देश के पीएम कुल्लू दशहरा समारोह में भाग लेंगे।
#WATCH | PM Narendra Modi receives a warm in Kullu, Himachal Pradesh
— ANI (@ANI) October 5, 2022
PM Modi will shortly attend the International Kullu #Dussehra festival. It will be the first time ever that the PM of the country is participating in the Kullu Dussehra celebrations. pic.twitter.com/RVg0DXTE9J
RSS Vijadashmi Program: जानें कौन हैं संतोष यादव
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की स्थापना के बाद से हर साल नागपुर में दशहरे पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। साल 1925 के बाद इस कार्यक्रम में कोई पुरुष मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करता आया है। लेकिन पहली बार इस प्रोग्राम में संघ किसी महिला को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।
RSS Vijadashmi Program: जानें कौन हैं संतोष यादव, जिन्हें RSS ने बनाया मुख्य अतिथि, बताया अपना अनुभव
रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को मिली उड़ाने की धमकी
मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर आज दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर एक अनजान नंबर से फोन आया था। जिसमें फोन करने वाले शख्स ने अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा रहा है और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।
भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ पूजा पंडाल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के कारण एल्डेको उद्यान-2 में लगा दुर्गा पूजा पंडाल क्षतिग्रस्त हुआ।
गृह मंत्री का पाकिस्तान की पैरवी करने वालों को दो टूक जवाब
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बारामुला रैली के दौरान पाकिस्तान से बार-बार बातचीत करने की बात करने वाले कश्मीर केंद्रित दलों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी।
दशहरा समारोह में शामिल नहीं होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि कल हमें एक पत्र मिला, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सकती हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता प्रभास आज दशहरा समारोह में शामिल होंगे।
जनसंख्या नीति पर काम करने की है जरूरत
मोहन भागवत ने कहा कि जनसंख्या को संसाधनों की आवश्यकता होती है। यदि यह बिना संसाधनों का निर्माण किए बढ़ता है, तो यह एक बोझ बन जाता है। एक और दृष्टिकोण है जिसमें जनसंख्या को एक संपत्ति माना जाता है। हमें दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए जनसंख्या नीति पर काम करने की जरूरत है।
विजयादशमी पर नागपुर में RSS का कार्यक्रम, मोहन भागवत बोले- जनसंख्या नीति पर काम करने की जरूरत
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का बयान
गति शक्ति पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गति शक्ति प्लेटफॉर्म पर जिस तरह की योजनाएं भेजनी हैं, वह सब हम गति शक्ति प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर रहे हैं। सभी तरह की कनेक्टिविटी किस तरह से हो सकती है उस पर काम कर रहे हैं।
Mohan Bhagwat on Minorities: 'अल्पसंख्यकों को ना संघ से खतरा और ना हिंदुओं से'
Mohan Bhagwat on Minorities आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में कहा कि संघ को लेकर कुछ लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। लोगों से कहा जा रहा है कि संघ से उन्हें खतरा है लेकिन यह हमारा स्वभाव नहीं है।
तेलंगाना राष्ट्र समिति ने बदला पार्टी का नाम
तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) कर दिया गया है। टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस करने का फैसला आम सभा की बैठक में लिया गया है। टीआरएस जनरल बॉडी द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने फैसले का जश्न मनाया।
आज हिमाचल में IIT और AIIMS भी है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिलासपुर को आज शिक्षा और स्वास्थ्य का डबल उपहार मिला है। आज यह सब जो बना है यह आपके वोट की ताकत है। 8 वर्षों में देश अब पुरानी सोच को पीछे छोड़कर नई सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं यहां आता था तो देखता था यहां एक विश्वविद्यालय से गुजारा होता था। गंभीर बीमारियों, शिक्षा या रोजगार के लिए चंडीगढ़ और दिल्ली जाना हिमाचल के लिए मजबूरी बन गया था। आज हिमाचल में IIT और AIIMS भी है।
कश्मीर को भी देश के साथ चलना है- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने यहां 70 साल राज किया वे मुझे पाकिस्तान से बात करने की सलाह देते हैं। मेरा स्पष्ट मत है कि मैं पाकिस्तान से बात नहीं करना चाहता। मैं बारामूला, कश्मीर के युवाओं से बात करना चाहता हूं। आज देश के सभी राज्य आगे बढ़ रहे हैं कश्मीर को भी देश के साथ चलना है।
आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट बन गया है कश्मीर- अमित शाह
बारामूला में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले यह टेररिस्ट हॉटस्पॉट था आज टूरिस्ट हॉटस्पॉट है। पहले यहां साल के 6 लाख सैलानी आते थे आज यहां अक्टूबर तक 22 लाख सैलानी आए हैं। इससे कई युवाओं को रोज़गार मिला है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अटल बिहारी कहते थे जो पत्थर मैंने अटल टनल में लगाया है, वो पत्थर मेरे सीने पर है। PM ने कहा था कि अब हम बैठे हैं, अटल टनल रिकॉर्ड समय में बनेगा और वही हुआ। हमारे विशेष राज्य का दर्जा हमसे ले लिया गया था, PM के आने के बाद विशेष राज्य का दर्जा फिर दिया गया। 3 अक्टूबर 2017 को प्रधानमंत्री ने बिलासपुर एम्स का शिलान्यास किया था और आज 5 अक्टूबर 2022 को बिलासपुर एम्स जनता को समर्पित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी हादसे की जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वहां बचाव कार्य चल रहा है और SDRF, स्थानीय लोग, आपदा प्रबंधन के लोग मदद कर रहे हैं। कुछ लोगों को वहां से बचाया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज शाम तक सभी लोगों को बचा लिया जाएगा।
पीएम मोदी ने दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिलासपुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त
अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने भारतीय सेना के अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है।
सीएम पुष्कर धामी ने जाना घायलों का हाल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बस दुर्घटना में घायलों और उनके परिवारों से मिलने के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां घायलों के उपचार का निरीक्षण भी किया।
यूएपीए के तहत प्रतिबंधित PFI के दो सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज
दिल्ली के खजूरी खास पुलिस स्टेशन में यूएपीए के तहत पीएफआई सदस्यों के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीएफआई के दो सदस्यों अंसार अली और मुहम्मद सैमुन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। इससे पहले शाहीन बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें पीएफआई के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।
दो बच्चों समेत 3 की मौत
Ghaziabad Cylinder Blast राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां लोनी कोतवाली क्षेत्र में निठोरा रोड स्थित बबलू गार्डन कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से एक मकान गिर गया। हादसे में दो बच्चों समेत तीन की मौत हो गई है।
अब तक 25 लोगों के शव किए गए बरामद
उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने पौड़ी गढ़वाल बस दुर्घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बस में करीब 45-47 लोग थे, जिसमें से 20 लोगों को बचाया है और इनमें से 2-3 लोग गंभीर हालत में हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक 25 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और करीब 15 शवों को ऊपर लाया जा चुका है।
महिलाओं ने मनाया सिंदूर खेला उत्सव
कोलकाता में विजयदशमी पर महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सिंदूर खेला उत्सव मनाया।
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता में विजय दशमी पर महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सिंदूर खेला उत्सव मनाया। pic.twitter.com/cPAlxIMU2z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022
दशहरा समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति
दिल्ली के लाल किला मैदान में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले लगाए गए हैं। आज दशहरे के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और तेलुगु अभिनेता प्रभास दशहरा समारोह में शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने किया AIIMS बिलासपुर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिलासपुर में AIIMS बिलासपुर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर में AIIMS बिलासपुर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022
(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/uBbP8jae8Z
दिवाली और छठ पर घर जाने के लिए मिलेगी कंफर्म सीट
Indian Railways Festival Special Train List दीपावली छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यूपी बिहार जाने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत होगी। यहां देखें स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट।
पानी की टंकी पर चढ़ी दो शिक्षिकाएं
पंजाब के मोहाली में सरकारी स्कूलों में एक साल से फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर की नौकरी की मांग को लेकर राज्य सरकार के विरोध में दो शिक्षक पानी की टंकी पर चढ़ गई हैं। शिक्षिका ने कहा कि हमें पिछली पंजाब सरकार द्वारा नौकरियों की गारंटी दी गई थी, लेकिन कभी नहीं मिली। उस समय AAP ने हमें नौकरियों का आश्वासन दिया था, लेकिन AAP सरकार के सत्ता में आने के 7 महीने के बाद भी हमें झूठा आश्वासन दिया जा रहा है।
Physical training instructor teacher Sippy Sharma says, "We were guaranteed jobs by previous Punjab govt, but never got one. At that time, AAP assured us of jobs, but even after 7months of AAP govt,still false assurance being given to us."
— ANI (@ANI) October 5, 2022
(Source:Selfmade video by Sippy Sharma) pic.twitter.com/oM7aTJLdII
रिश्तेदार ने दी अपहरण की जानकारी
एक भारतीय मूल के परिवार के चार लोगों का अमेरिका के कैलिफोर्निया में अपहरण कर लिया गया है, जिसमें एक 8 महीने का बच्चा भी शामिल है,। वहीं, पंजाब के होशियारपुर में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार का कहना है कि उनकी कार उनके कार्यालय से 20-25 किमी दूर जली हुई मिली है। उनके मोबाइल फोन मिल गए हैं। अब तक फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया है।
गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा
Ghaziabad House collapse राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां लोनी कोतवाली क्षेत्र में निठोरा रोड स्थित बबलू गार्डन कॉलोनी में गैस सिलेंडर फटने से एक घर गिर गया। हादसे में चार लोगों के मलबे में दबने की खबर है।
गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा, 4 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सीएम केसी राव करेंगे बड़ी घोषणा
टीआरएस नेता और तेलंगाना के सीएम केसी राव आज राष्ट्रीय पार्टी का एलान कर सकते हैं।
सीएम पुष्कर धामी पहुंचे घटनास्थल
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बस के खाई में गिरने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिमडी गांव पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। बता दें कि बस में करीब 45-50 लोग थे, जिसमें 25 लोगों की मृत्यु हुई है।
महबूबा मुफ्ती का दावा
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का दावा है कि उन्हें उत्तरी कश्मीर के पट्टन शहर में जाने से रोकने के लिए नजरबंद करके रखा गया है।
राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड जिले में पौड़ी गढ़वाल बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में बस के घाटी में गिरने पर कई लोगों के हताहत होने की दुर्घटना से दुखी हूं।
विजय दशमी उत्सव मनाया गया
केरल के एर्नाकुलम में विजय दशमी उत्सव मनाया गया। जहां छोटे बच्चों के साथ विद्यारम्भम अनुष्ठान किया गया। इस अनुष्ठान में छोटे बच्चों को पहला अक्षर लिखवाकर उनकी शिक्षा की शुरूआत की जाती है। अनुष्ठान में केरल के राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान और कांग्रेस अध्यक्ष पद उम्मीदवार शशि थरूर शामिल हुए।
#WATCH | Toddlers are introduced to writing at the Vidyarambham ceremony on Vijaya Dashmi, considered the most auspicious day to begin learning, at Dakshina Mookambika Temple in Ernakulam district of Kerala pic.twitter.com/RTPRxX6mek
— ANI (@ANI) October 5, 2022
Agra Fire News: आगरा के अस्पताल में आग
आगरा में घनी आबादी वाले इलाके में बने अस्पताल में बुधवार तड़के आग लग गई। अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को गंभीर हालत में बाहर निकालकर दूसरे अस्पताल में भेजा गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां मौजूद हैं। अस्पताल संचालक डॉ. राजन और उनकी बेटी व 14 साल के बेटे ऋषि की इस हादसे में मौत हो गई है।
Agra Fire News: आगरा के अस्पताल में आग, डॉक्टर और बेटा−बेटी की मौत, मरीज दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट
दुर्गा पूजा मेले में जलेबी-समोसा खाने के बाद दो की मौत
बिहार के अरवल जिले में दुर्गा पूजा मेले के दौरान फूड प्वाइजनिंग से ढेरों लोग बीमार हो गए हैं। इनमें से 26 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे दुखद यह है कि दूषित खाद्य पदार्थ खाने के कारण मेले घूमने निकले दो लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। बीमार लोगों में कई की हालत चिंताजनक है।
विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए रवाना होंगे। जयशंकर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही जयशंकर ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम से भी मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्री जयशंकर करेंगे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा, पीएम जैसिंडा अर्डर्न से होगी मुलाकात
राजनाथ सिंह ने किए बद्रीनाथ धाम के दर्श
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए।
एकनाथ शिंदे गुट के समर्थक दशहरा रैली में पहुंचे
एकनाथ शिंदे गुट के समर्थकों को लेकर बसें दशहरा रैली के लिए मुंबई के एमएमआरडीए मैदान पहुंच रही हैं।
अमित शाह ने की शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शीर्ष अधिकारियों के साथ की सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहें।
मुंबई के शिवाजी पार्क में उद्धव गुट की दशहरा रैली
मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली में शामिल होने के लिए उद्धव ठाकरे गुट के समर्थक पहुंचने लगे हैं।
Weather Update Today: यूपी-बिहार सहित 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
Weather Update Today 5 October 2022 आंध्र तट से दूर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। जिसके कारण देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जानें- यूपी बिहार दिल्ली एमपी में आज कैसा रहेगा मौसम।
पीएम मोदी करेंगे AIIMS बिलासपुर का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिलासपुर में AIIMS बिलासपुर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जनसंख्या नीति पर काम करने की जरूरत- मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा जनसंख्या को संसाधनों की आवश्यकता होती है। यदि यह बिना संसाधनों का निर्माण किए बढ़ता है, तो यह एक बोझ बन जाता है। एक और दृष्टिकोण है जिसमें जनसंख्या को एक संपत्ति माना जाता है। हमें दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए जनसंख्या नीति पर काम करने की जरूरत है।
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि रोजगार मतलब नौकरी और लोग नौकरी के पीछे ही भागेंगे और वह भी सराकरी। अगर ऐसे सब लोग दौड़ेंगे तो नौकरी कितनी दे सकते हैं? किसी भी समाज में सराकरी और प्राइवेट मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 10, 20, 30 प्रतिशत नौकरी होती है। बाकी सब को अपना काम करना पड़ता है।
जो हमें दिखाएगा आंख उसे भारत नहीं करेगा माफ- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवान में जो हुआ, उसमें सेना ने करिश्मा दिखाया। जहां तक भारत के चरित्र का प्रश्न है तो भारत ने आज तक न तो दुनिया के किसी देश पर आक्रमण किया है और न ही किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन अगर हमें कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा, तो भारत उसे माफ नहीं करेगा।
Covid-19 के 2,468 नए केस मिले
भारत में बीते 24 घंटों में Covid-19 के 2,468 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामले भी कम हुए हैं।
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जो सब काम मातृ शक्ति कर सकती है, वह सब काम पुरुष नहीं कर सकते, इतनी उनकी शक्ति है और इसलिए उनको इस प्रकार प्रबुद्ध, सशक्त बनाना, उनका सशक्तिकरण करना और उनको काम करने की स्वतंत्रता देना और कार्यों में बराबरी की सहभागिता देना अहम है।
मोहन भागवत बोले- शक्ति शांति का आधार है
आरएसएस का आज स्थापना दिवस है। दशहरा के अवसर पर आरएसएस के नागपुर स्थित कार्यालय में संघ प्रमुख मोहन भागवत संबोधित कर रहे हैं। भागवत ने कहा कि शक्ति ही शांति का आधार है। बता दें कि आरएसएस की स्थापना विजयादशमी के दिन ही हुई थी।
विजयादशमी पर नागपुर में RSS का कार्यक्रम, मोहन भागवत बोले- शक्ति शांति का आधार है
भारत का भरोसा है देश की सेना- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे जब भी फुर्सत मिलती है मैं जवानों के बीच आ जाता हूं। भारत दुनिया का अकेला देश है जहां शास्त्र और शस्त्र दोनों की पूजा होती है। इस देश में जो सर्वोच्च निधियां है उनमें सबसे महत्वपूर्ण निधी भारत की सेना है। भारत की सेना देश का भरोसा है।
हादसे के बाद बचाव अभियान जारी
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने के बाद SDRF द्वारा बचाव अभियान जारी है। DGP अशोक कुमार के अनुसार, घटना में 25 लोगों की मृत्यु हुई है और 21 लोगों को बचाया गया है।
#WATCH उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल ज़िले के बीरोंखाल इलाके में करीब 45 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर जाने के बाद SDRF द्वारा बचाव अभियान जारी है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022
घटना में 25 लोगों की मृत्यु हुई है और 21 लोगों को बचाया गया है: अशोक कुमार, DGP, उत्तराखंड pic.twitter.com/XnFefYrnMi
पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत
मुंबई के बांद्रा वर्ली-सी लिंक पर आज तड़के चार कार और एक एम्बुलेंस के बीच हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। मुंबई पुलिस ने इस हादसे की जानकारी दी है।
पर्वतारोही संतोष यादव बोलीं
RSS के विजयदशमी कार्यक्रम में शामिल हुई पर्वतारोही संतोष यादव ने कहा कि अक्सर मेरे व्यवहार और आचरण से लोग मुझसे पूछते थे कि क्या मैं संघी हूं? तब मैं पूछती की वह क्या होता है? मैं उस वक्त संघ के बारे में नहीं जानती थी। आज वह प्रारब्ध है कि मैं संघ के इस सर्वोच्च मंच पर आप सब से स्नेह पा रही हूं।
पीएम मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
Dussehra 2022 देशभर में विजयदशमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है। विजयदशमी के पर्व पर पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शस्त्र पूजा
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर उत्तराखंड के चमोली में शस्त्र पूजा की।
#WATCH उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर चमोली में शस्त्र पूजा की।#Vijayadashami2022 pic.twitter.com/1Y5LfPdVeh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022
पीएम मोदी से बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) से फोन पर बात की। पीएम मोदी से बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन रूसी संघ (Russian Federation) के वर्तमान राष्ट्रपति के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा। जेलेंस्की ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए भारत के समर्थन के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।
पहली बार महिला को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
RSS प्रमुख मोहन भागवत विजय दशमी समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथी के रूप में माउंट एवरेस्ट पर 2 बार चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही संतोष यादव उपस्थित रहीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहें।
#WATCH नागपुर: RSS प्रमुख मोहन भागवत विजय दशमी समारोह में शामिल हुए। मुख्य अतिथी के रूप में माउंट एवरेस्ट पर 2 बार चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही संतोष यादव उपस्थित रहीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहें। pic.twitter.com/xVN610qPbl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022
लोगों ने की युवक की पिटाई
मध्य प्रदेश के उज्जैन में कथित तौर पर लव जिहाद के शक में लोगों ने एक युवक को पीटा। पीड़िता ने बताया यह मेरे मोहल्ले में आकर मुझे मारने और मेरे भाई को उठाकर ले जाने की धमकी देता था। वह पिछले 1-2 महीने से परेशान कर रहा था।
DGP ने दी हादसे की दानकारी
उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल इलाके में बीती रात हुई बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है। पुलिस और SDRF ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने वापस लिया फैसला
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 1 अक्टूबर से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। वहीं, कोविड अस्पतालों में अनुबंध पर रखे गए स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं साल के अंत तक बढ़ाई गई हैं।
विजय दशमी समारोह में शामिल हुए मोहन भागवत
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत विजय दशमी समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर पर्वतारोही संतोष यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उपस्थित रहे।
मुंबई के बांद्रा वर्ली-सी लिंक पर हादसा
मुंबई के बांद्रा वर्ली-सी लिंक पर चार कारों और एक एम्बुलेंस की टक्कर में 10 लोग घायल हो गए हैं।
हत्या में शामिल थे आतंकी
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी हनान बिन याकूब और जमशेद हाल ही में एसपीओ जावेद डार और पश्चिम बंगाल के एक मजदूर की हत्या में शामिल थे।
मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी
जम्मू और कश्मीर के शोपियां के द्राच इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन स्थानीय आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए हैं। इसके अलावा मूलू में दूसरी मुठभेड़ जारी है।
हरिद्वार हादसे में 25 लोगों की मौत
हरिद्वार के लालढांग के कटेवड़ गांव से कांडा तल्ला जा रही बस लैंसडौन के सिमड़ी गांव के पास खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
पीएम मोदी आज हिमाचल को देंगे 3650 करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को बिलासपुर में 3650 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पांच साल पहले चुनावी बयार में प्रधानमंत्री ने बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का शिलान्यास किया था। अब वह इसका उद्घाटन करेंगे।