Hindi Breaking News Today 30 June: उदयपुर हत्याकांड पर बोले CM अशोक गहलोत- 'कन्हैयालाल की हत्या का आतंकवाद से हैं संबंध'
Breaking News in Hindi Today: उदयपुर हत्याकांड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिस तरीके से हत्या की गइ वो जघन्य अपराध है।
नई दिल्ली, एजेंसी। राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर NIA जांच कर रही है। इस बीच कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने उदयपुर में विरोध किया। उदयपुर हत्याकांड पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिस तरीके से हत्या की गइ वो जघन्य अपराध है। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश का जन-जीवन पर असर पड़ने लगा है। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ। जिससे यातायात बाधित हो गया है। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 18,819 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मृत्यु हुई।
हैदराबाद में बोले अनुराग ठाकुर
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने हैदाराबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता एक कार्यकर्ता के रूप में स्थानिय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यहां की जनता के बीच में जा रहे हैं और कह रहे हैं कि आइए तेलंगाना में भी मिलकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। हम जिस तरह से देश में सेवा कर रहे हैं उसी तरह प्रदेश में भी गरीबों का कल्याण और तेलंगाना का विकास करेंगे।
सीएम धामी ने की ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में शिरकत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर देहरादून में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के एक कार्यक्रम में शिरकत की।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में राज्य सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। pic.twitter.com/YM3nnKeNyz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
जलजमाव के कारण AIIMS के पास यातायात हुआ बाधित
दिल्ली में भारी बारिश के बाद AIIMS में जलजमाव के कारण यातायात बाधित हुआ है।
#WATCH | Delhi witnesses severe waterlogging & traffic snarls in several parts, amidst a heavy downpour. Visuals from near AIIMS. pic.twitter.com/eYOM3eJcYP
— ANI (@ANI) June 30, 2022
बारिश के बाद प्रगति मैदान क्षेत्र में भरा पानी
राजधानी दिल्ली में आज बारिश हुई। जिसके बाद प्रगति मैदान इलाके में सड़क पर जलजमाव देखने को मिला।
राजधानी दिल्ली में आज बारिश हुई जिसके बाद प्रगति मैदान इलाके में सड़क पर जलजमाव देखने को मिला। pic.twitter.com/vdxtmgdq20
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
कन्हैयालाल के परिजनों से मिले सीएम गहलोत
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कन्हैयालाल के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। बता दें कि कन्हैयालाल की 28 जून को उदयपुर में दो लोगों ने हत्या कर दी थी।
#WATCH | Rajasthan CM Ashok Gehlot meets the family members of #KanhaiyaLal, who was killed by two men on June 28 in Udaipur pic.twitter.com/rQzra6Wqpd
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 30, 2022
हाई टाइड को लेकर अलर्ट
महाराष्ट्र में भारी बारिश के बीच मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH | Maharashtra: High tide hits Marine Drive in Mumbai amid rainfall pic.twitter.com/doK5Nvuv3s
— ANI (@ANI) June 30, 2022
मोहम्मद जुबैर ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रूख
ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ को दी गई पुलिस रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। उनके वकील ने आज दिल्ली HC की अवकाश पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया और मामले की सुनवाई कल होगी।
भारी बारिश से बेहाल हुई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में अचानक हुई भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव और ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | The national capital experiences waterlogging & traffic snarls after a sudden burst of heavy rainfall in several parts of Delhi NCR.
— ANI (@ANI) June 30, 2022
(Visuals from ITO & Mehrauli-Badarpur road) pic.twitter.com/GOGKkcqbk8
कन्हैयालाल हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
राजस्थान के उदयपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर आकर कन्हैयालाल हत्याकांड का विरोध किया।
#WATCH राजस्थान: बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर आकर उदयपुर हत्याकांड का विरोध किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
28 जून को दो लोगों ने दर्ज़ी कन्हैया लाल का सिर काट दिया था। उन्होंने भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा के बयान का कथित रूप से समर्थन करते हुए ऑनलाइन पोस्ट किया था। pic.twitter.com/x6PzZmHN1I
भारी बारिश के कारण दिल्ली में लगा जाम
दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम और जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है। अलग-अलग क्षेत्रों में लंबा जाम लग गया है।
#WATCH दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम और जलजमाव की स्थिति है। वीडियो दिल्ली-सोनीपत रोड से है। pic.twitter.com/RuQFSRSOGs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
पीएम मोदी ने MSME को दी कई सौगातें
उद्यमी भारत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के एमएसएमई क्षेत्र के लिए कई योजनाओं की नई विशेषताओं का शुभारंभ किया। पीएम ने इस कार्यक्रम में एमएसएमई क्षेत्र के उत्कृष्ट लोगों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत का एक्सपोर्ट लगातार बढ़े, भारत के प्रोडक्ट नए बाजारों में पहुंचें इसके लिए देश के MSME सेक्टर का सशक्त होना बहुत जरूरी है।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले तैयारियां हुई तेज
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शहर में बैनर और झंडे लगाए गए हैं। बता दें कि हैदराबाद में 2-3 जुलाई को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होनी है।
Telangana | Banners and flags put up in Hyderabad ahead of BJPs national executive meeting on July 2-3 pic.twitter.com/y2Ok78iwS2
— ANI (@ANI) June 30, 2022
मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को धमकी मामले में FIR दर्ज
मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुंबई के एनएम जोशी मार्ग थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 506(2) और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
A case has been registered against an unidentified person at the NM Joshi Marg police station in Mumbai after former Mumbai mayor Kishori Pednekar received a death threat. Police registered a case under sections 506(2) and 509 of IPC: Mumbai Police
— ANI (@ANI) June 30, 2022
(File pic) pic.twitter.com/QaasPFnvEV
राज्यपाल से मिले मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे
निवर्तमान मुंबई पुलिस पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से विदाई ली। संजय पांडे आज सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी विवेक फनसालकर को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।
Outgoing Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey made a farewell call on Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari at Raj Bhavan
— ANI (@ANI) June 30, 2022
Pandey is retiring from the service today. Yday state govt appointed senior IPS officer Vivek Phansalkar as the new Mumbai Police Commissioner pic.twitter.com/737cEUtCvZ
NSA अजीत डोभाल ने की समुद्री सुरक्षा समूह की पहली बैठक
NSA अजीत डोभाल ने आज समुद्री सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों पर चर्चा करने के लिए बहु-एजेंसी समुद्री सुरक्षा समूह की पहली बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल सेवानिवृत्त अशोक कुमार ने की।
दिल्ली : NSA अजीत डोभाल ने आज समुद्री सुरक्षा को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों पर चर्चा करने के लिए बहु-एजेंसी समुद्री सुरक्षा समूह की पहली बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक वाइस एडमिरल सेवानिवृत्त जी अशोक कुमार ने की। pic.twitter.com/q6hcmGZ1HT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
पीएम मोदी ने दी सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में राइजिंग एंड एक्सेलरेटिंग MSME परफार्मेंस (RAMP), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और अन्य सुविधाओं का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में राइजिंग एंड एक्सेलरेटिंग MSME परफॉर्मेंस (RAMP), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और अन्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। pic.twitter.com/E6zn0ZdWPJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
अभिनेत्री स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें एक पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई पुलिस ने वर्सोवा थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Actor Swara Bhasker filed a police complaint that she has received a death threat through a letter. Case registered at Versova police station against an unidentified person. Investigation underway: Mumbai Police
— ANI (@ANI) June 30, 2022
(File pic) pic.twitter.com/q9dcUhnlne
मणिपुर में भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी
मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद बचाव अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार, 13 लोगों को बचा लिया गया है। घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को निकालने का कार्य जारी है।
Manipur | Rescue operation underway after a massive landslide hit the company location of 107 Territorial Army of Indian Army deployed near Tupul railway station in Noney district. pic.twitter.com/sKzPCcWpyI
— ANI (@ANI) June 30, 2022
पीएम मोदी ने लिया 'उद्यमी भारत' कार्यक्रम में हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेव्द्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत उद्यमी भारत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।
PM Narendra Modi attends ‘Udyami Bharat’ program at Vigyan Bhawan in Delhi
— ANI (@ANI) June 30, 2022
He will shortly launch the ‘Raising & Accelerating MSME Performance’ scheme, ‘Capacity Building of First-Time MSME Exporters’ scheme & new features of ‘Prime Minister’s Employment Generation Program’ pic.twitter.com/MppgdlVxk7
बद्रीनाथ-केदारनाथ राजमार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार
उत्तराखंड के बद्रीनाथ-केदारनाथ राजमार्ग पर बारिश होने से मलबा और पत्थरों के कारण यातायात बाधित हो गया है।
उत्तराखंड : बद्रीनाथ-केदारनाथ राजमार्ग पर बारिश होने से मलबा और पत्थरों के कारण यातायात बाधित हो गया है। pic.twitter.com/z78zNjs7HF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
दिल्ली-गुड़गांव रोड पर लगा बारिश से जाम
दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। दिल्ली-गुड़गांव रोड पर बारिश के कारण लंबा जाम लग गया है।
#WATCH | Continuous rainfall in Delhi-NCR causes traffic snarls; visuals from Delhi-Gurgaon road pic.twitter.com/9vi3GLOJA4
— ANI (@ANI) June 30, 2022
बाबा अमरनाथ की कृपा से यात्रा सकुशल होगी- मनोज सिन्हा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि महादेव और बाबा अमरनाथ की कृपा से यात्रा सकुशल होगी। बाबा की कृपा से सब लोग अच्छे से दर्शन कर सकुशल वापस जाएं। जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन हो। देश में भी सद्भावना का वातावण हो।
#WATCH देश भर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि महादेव और बाबा अमरनाथ की कृपा से यात्रा सकुशल होगी। बाबा की कृपा से सब लोग अच्छे से दर्शन कर सकुशल वापस जाएं। जम्मू-कश्मीर में अमन-चैन हो। देश में भी सद्भावना का वातावण हो: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,जम्मू-कश्मीर pic.twitter.com/fgeLMtehUr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान
पटना के हथवा मार्केट में लगी आग
बिहार के पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के हथवा मार्केट में भीषण आग लग गई। फिलहाल मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
Bihar | A fire broke out in the Hathwa market located under the Pirbahore police station area, Patna. Fire tenders are present at the spot. More details awaited pic.twitter.com/uwhUiJYyZa
— ANI (@ANI) June 30, 2022
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की भगवान अमरनाथ की पूजा
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज सुबह श्रीनगर के राजभवन में भगवान अमरनाथ की पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि देश भर से श्रद्धालु यात्रा के लिए आए हैं। उम्मीद है कि उनकी यात्रा सफल होगी।
Jammu & Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha offered prayers to Lord Amarnath at Raj Bhawan in Srinagar, earlier today
— ANI (@ANI) June 30, 2022
Said, "Devotees from across the country have come for the Yatra. Hope their Yatra goes successfully." pic.twitter.com/yiTbq4V8uv
चौथे दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए एक्टर विजय
अभिनेता विजय बाबू अपने खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए एर्नाकुलम टाउन साउथ पुलिस स्टेशन में लगातार चौथे दिन जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए।
Kerala | Actor-producer Vijay Babu appeared before the probe officials for the fourth consecutive day in the Ernakulam Town South PS for interrogation in connection with a sexual assault case registered against him. pic.twitter.com/cmefDDGenF
— ANI (@ANI) June 30, 2022
देश में मिले COVID-19 के 18,819 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 18,819 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मृत्यु हुई।
सक्रिय मामले 1,04,555
दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.16%
#COVID19 | India reports 18,819 fresh cases and 39 deaths, in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) June 30, 2022
Active cases 1,04,555
Daily positivity rate 4.16% pic.twitter.com/A0RaRud8Nr
दिल्ली में हुई बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।
#WATCH | A sudden change of weather swathes Delhi, as rain lashes several parts of the national capital. Visuals from Man Singh Road. pic.twitter.com/Eoulwmiy7h
— ANI (@ANI) June 30, 2022
उदयपुर में भारी पुलिस बल तैनात
उदयपुर हत्याकांड के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। उदयपुर में एक महीने के लिए धारा 144 लागू है।
Rajasthan | Morning visuals from #Udaipur where Section 144 is imposed for a month, after the killing of #KanhaiyaLal pic.twitter.com/VG4sg4Lv0G
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 30, 2022
सीएम गहलोत ने की प्रदेशवासियों से शांति की अपील
उदयपुर घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपराधी किसी भी धर्म या समुदाय का हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।"
Udaipur beheading case | Rajasthan CM Ashok Gehlot appeals to people to maintain peace
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 30, 2022
"I want to assure you that no criminal will be spared irrespective of any religion or community," he tweets pic.twitter.com/nb6auWLBlT
पीएम मोदी आज 'उद्यमी भारत' कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विज्ञान भवन में उद्यमी भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी एमएसएमई के लिए कई नई योजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।
अधिकारियों की छुट्टी को लेकर सीएम धामी ने लिया बड़ा फैसला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल हुई एक बैठक में बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने कहा है कि उत्तराखंड आपदा संवेदनशील राज्य है और निर्देश दिया कि अगले तीन महीने के लिए अधिकारियों की छुट्टी केवल विशेष परिस्थितियों में ही स्वीकृत की जाएगी।
कल हुई एक बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड आपदा संवेदनशील राज्य है और निर्देश दिया कि अगले तीन महीने के लिए अधिकारियों की छुट्टी केवल विशेष परिस्थितियों में ही स्वीकृत की जाएगी: मुख्यमंत्री कार्यालय pic.twitter.com/hnB2ogO8hk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताई खुशी
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि "NATO को फिनलैंड और स्वीडन को सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करते हुए गर्व हो रहा है। उनका निर्णय इस शिखर सम्मेलन के दौरान हमारी सामूहिक ताकत को बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदमों को बढ़ावा देगा।
"NATO is proud to invite Finland and Sweden to become members. Their decision will bolster the steps we’re taking during this summit to enhance our collective strength," tweets US President Joe Biden pic.twitter.com/D5BnD5fRxz
— ANI (@ANI) June 30, 2022
रुद्रप्रयाग में हुई भारी बारिश
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं। रुद्रप्रयाग के एसपी आयुष अग्रवाल ने बताया हमने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान सहित सभी इंतजाम किए हैं। SDRF की टीमें भी तैनात है।
#WATCH Heavy rain lashed Rudraprayag district of Uttarakhand, leading upto inundated roads. Visuals from June 29
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 30, 2022
We have made all the arrangements including identification of landslide-prone zones. SDRF teams also deployed, said Rudraprayag SP Ayush Agarwal pic.twitter.com/6YOMMA0sQe
श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा के रास्ते से हुआ रवाना
जम्मू-कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र गुफा के रास्ते से रवाना हुआ।
#WATCH Baltal, J&K | Amarnath Yatra commences from today with the first group of pilgrims en route to the holy cave. pic.twitter.com/jwpVnx7Vwb
— ANI (@ANI) June 30, 2022
पूरे देश के लिए मिसाल होगी आरोपियों की सजा- सचिन पायलट
उदयपुर हत्याकांड पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बयान दिया। उन्होंने कहा इन लोगों ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस तरह की हत्या और जिस तरीके से इसे अंजाम दिया गया, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। वे पकड़े गए हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से उन्हें ऐसी सजा दी जानी चाहिए, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल हो।
These people crossed all limits of humanity. Such a murder&manner in which its been executed shook everyone. Theyve been caught. Through fast track court,they should be given such a punishment, which be an example for the entire country: Congress Sachin Pilot on Udaipur murder pic.twitter.com/BUrFGE0F5q
— ANI (@ANI) June 30, 2022
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना
दिल्ली के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश हुई। वीडियो द्वारका सेक्टर-16 का है।
#WATCH | Delhi wakes up to a sudden rainfall in several parts. Visuals from Dwarka Sector-16 C pic.twitter.com/xVHIZaVVWF
— ANI (@ANI) June 30, 2022