Hindi Breaking News Today 26 June: CM जयराम ने साधा AAP पर निशाना, बोले- 'पंजाब में नहीं संभल रही सरकार, हिमाचल के सपने देख रहे नेता'
Breaking News in Hindi Today: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP मजाक बन गई है। इतने कम समय में ये हाल है। ला एंड ऑर्डर वो संभाल नहीं पा रहे है।
नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम को संबोधित किया। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 90वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में 'आपातकाल' के दौर को याद किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। उत्तर प्रदेश व पंजाब समेत पांच राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम रविवार को आ जाएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। कई सीटों पर नतीजे भी घोषित हो गए हैं, इन सीटों पर बीते 23 जून को वोट पड़े थे।
अरविंद केजरीवाल से मिले दुर्गेश पाठक
दिल्ली के राजिंदर नगर उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।
दिल्ली: राजिंदर नगर उपचुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। pic.twitter.com/KzxvUX4oB4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुई तीस्ता सीतलवाड़
गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में तीस्ता सीतलवाड़ को पेश किया। इस दौरान तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा कि "मैं अपराधी नहीं हूं।
Ahmedabad, Gujarat | Gujarat ATS presents Teesta Setalvad in Metropolitan Magistrates Court, Ahmedabad, "I am not a criminal," she shouts going in pic.twitter.com/26lLS36C8T
— ANI (@ANI) June 26, 2022
हिमाचल प्रदेश के सीएम ने साधा AAP पर निशाना
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP मजाक बन गई है। इतने कम समय में ये हाल है। ला एंड ऑर्डर वो संभाल नहीं पा रहे हैं, खालिस्तान के नारे खुले आम लग रहे हैं, हत्याएं और भ्रष्टाचार हो रहा है। AAP का भविष्य पंजाब में नहीं है, पूरे देश में नहीं है और हिमाचल में तो बिल्कुल नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष का दावा
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष का दावा है कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी ने जीत हासिल की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष का दावा है कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के घनश्याम सिंह लोधी ने जीत हासिल की है। pic.twitter.com/pEs2U9Fuiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
द्रौपदी मुर्मू ने की सीएम जगन मोहन रेड्डी से बात
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी से बातचीत की।
NDAs presidential candidate Droupadi Murmu today held a conversation with Andhra Pradesh CM YS Jagan Mohan Reddy.
— ANI (@ANI) June 26, 2022
(file photos) pic.twitter.com/fXutswtAOx
केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा- भूपेश बघेल
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा भाजपा असहमति को बर्दाश्त नहीं कर सकती। दूसरे राजनीतिक दल की सरकारों को वे (भाजपा) किसी भी प्रकार से गिराना चाहती है और गैर भाजपा शासित राज्यों में केंद्रीय एजेंसियों का भरपूर दुरुपयोग कर रही है।
आदित्य ठाकरे ने की कार्यक्रम में शिरकत
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने सांताक्रूज में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शिरकत की।
Mumbai | Maharashtra minister Aaditya Thackeray attends party workers program at Kalina, Santacruz pic.twitter.com/UuPzgeusr2
— ANI (@ANI) June 26, 2022
दक्षिण अफ्रीका के एक नाइट क्लब में 17 लोग मिले मृत
समाचार एजेंसी एएफपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी शहर पूर्वी लंदन में एक नाइट क्लब में कम से कम 17 लोग मृत मिले है।
विपक्ष पर दर्ज हो रहे मुकदमें- सीएम भूपेश बघेल
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया। उन्होंने कहा केंद्र की सरकार को 8 साल हो गए हैं किसी भी भाजपा नेता के खिलाफ कोई मामला दर्ज हुआ हो तो बताएं। जितने भी मामले दर्ज़ हो रहे हैं वह सब विपक्ष के नेताओं के खिलाफ बन रहे हैं।
IMD ने उत्तराखंड में जारी किया 'येलो' अलर्ट
उत्तराखंड में IMD ने 29 जून तक राज्य में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। निदेशक IMD बिक्रम सिंह के अनुसार, कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ सहित क्षेत्रों में आज भारी बारिश की संभावना है। 27 जून के बाद बारिश का दायरा बढ़ेगा और नैनीताल के आसपास के इलाकों की ओर बढ़ेगा।
असम के सीएम ने की बाढ़ की समीक्षा बैठक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर डीसी कार्यालय में समीक्षा बैठक की।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में बाढ़ की स्थिति पर डीसी कार्यालय में समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/krkRF468C7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने उपचुनाव में दर्ज की जीत
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा ने हाल ही में हुए उपचुनावों में टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता माणिक साहा ने हाल ही में हुए उपचुनावों में टाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। pic.twitter.com/e1oXeq8f5B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम मन की बात पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आज तक किसी प्रधानमंत्री ने सामाजिक, राष्ट्र और समाज से जुड़े और इतने लंबे समय तक बिना राजनीतिक के बात किए किसी प्रधानमंत्री ने बात की है तो वे सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं।
गुजरात में एक संस्कृत उत्सव की शुरुआत की थी- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारे ग्रंथों में ‘आषाढस्य द्वितीयदिवसे रथयात्रा’, इस तरह संस्कृत श्लोकों में वर्णन मिलता है। गुजरात के अहमदाबाद में भी हर वर्ष आषाढ़ द्वितीया से रथयात्रा चलती है। मैं गुजरात में था, तो मुझे भी हर वर्ष इस यात्रा में सेवा का सौभाग्य मिलता था। मेरे लिए इसलिए भी ये दिन बहुत खास है। मुझे याद है, आषाढ़ द्वितीया से एक दिन पहले, यानी, आषाढ़ की पहली तिथि को हमने गुजरात में एक संस्कृत उत्सव की शुरुआत की थी, जिसमें संस्कृत भाषा में गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
पीएम ने किया भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध यात्रा का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा 1 जुलाई से भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध यात्रा शुरू होने जा रही है। ओडिशा के पुरी की यात्रा से तो हर देशवासी परिचित है, लोगों का प्रयास रहता है कि इस अवसर पर पुरी जाने का सौभाग्य मिले। दूसरे राज्यों में भी जगन्नाथ यात्रा खूब धूमधाम से निकाली जाती हैं।
पीएम मोदी बोले- स्वच्छता का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा हिमाचल प्रदेश में एक अनोखी साइकिलिंग रैली चल रही है। स्वच्छता का सन्देश लेकर साइकिल सवारों का एक समूह शिमला से मंडी तक निकला है। पहाड़ी रास्तों पर करीब पौने दो सौ किलोमीटर की ये दूरी ये लोग साइकिल चलाते हुए ही पूरी करेंगे। इस समूह में बच्चे और बुजुर्ग भी हैं।
पीएम मोदी ने दी मिताली राज भविष्य के लिए बधाई
पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा मैं आज भारत की सर्वाधिक प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक मिताली राज की भी चर्चा करना चाहूंगा। उन्होंने, इसी महीने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है, जिसने कई खेल प्रेमियों को भावुक कर दिया है। मैं मिताली को उनके भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कई प्रतिभाएं सामने आई- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा हाल ही में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी हमारे खिलाड़ियों ने कई रिकार्ड बनाए। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में इस बार भी कई ऐसी प्रतिभाएं उभरकर सामने आई हैं, जो बहुत साधारण परिवारों से हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया।
पीएम मोदी बोले- नीरज ने अपने ही रिकार्ड को तोड़ा
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में नीरज चोपड़ा का जिक्र किया। उन्होंने कहा बीते दिनों हमारे ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा फिर से सुर्खियों में छाए रहे। फिनलैंड में नीरज ने Paavo Nurmi Games में सिल्वर जीता। यही नहीं, उन्होंने अपने ही Javelin Throw के रिकार्ड को भी तोड़ दिया।
पीएम मोदी ने किया स्टार्टअप का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि चेन्नई और हैदराबाद के दो Start-Ups हैं, अग्निकुल और स्काईरूट। ये Start-Ups ऐसे Launch Vehicle विकसित कर रही हैं जो अन्तरिक्ष में छोटे payloads लेकर जायेंगे। इससे Space Launching की कीमत बहुत कम होने का अनुमान है। इसी तरह, बेंगलुरु के एक Space Start-Up Astrome की founder नेहा भी एक कमाल के idea पर काम कर रही हैं। ये Start-Up ऐसे Flat Antenna बना रहा है जो न केवल छोटे होंगे, बल्कि उनकी कीमत भी काफी कम होगी। इस टेक्नोलाजी की डिमांड पूरी दुनिया में हो सकती है।
मन की बात में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा आज हमारा भारत जब इतने सारे क्षेत्रों में सफलता का आकाश छू रहा है, तो आकाश, या अन्तरिक्ष, इससे अछूता कैसे रह सकता है। बीते कुछ समय में हमारे देश में Space Sector से जुड़े कई बड़े काम हुए हैं। देश की इन्हीं उपलब्धियों में से एक है In-Space नाम की Agency का निर्माण।
पीएम मोदी बोले- 'आपातकाल' के दौर में लोकतंत्र को कुचला
पीएम मोदी ने कहा उस समय भारत के लोकतंत्र को कुचल देने का प्रयास किया गया था। देश की अदालतें, हर संवैधानिक संस्था, प्रेस, सब पर नियंत्रण लगा दिया गया था। सेंसरशिप की ये हालत थी कि बिना स्वीकृति कुछ भी छापा नहीं जा सकता था। भारत के लोगों ने लोकतांत्रिक तरीके से ही आपातकाल को हटाकर, वापस, लोकतंत्र की स्थापना की। तानाशाही की मानसिकता को, तानाशाही वृति-प्रवृत्ति को लोकतांत्रिक तरीके से पराजित करने का ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।
पीएम मोदी ने किया 'आपातकाल' का जिक्र
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत आपातकाल के दौर को याद कर की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज की पीढ़ी के नौजवानों से, 24-25 साल के युवाओं से, एक सवाल पूछना चाहता हूं और सवाल बहुत गंभीर है। लेकिन मेरे नौजवान साथियो, हमारे देश में एक बार ऐसा हुआ था। ये बरसों पहले 1975 की बात है। जून का वही समय था जब आपातकाल लागू किया गया था।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित बराक घाटी क्षेत्र का दौरा किया। जहां एक निवासी ने बाढ़ के पानी का बहादुरी से सामना करते हुए उन्हें गमोसा दिया।
#WATCH | Assam CM Himanta Biswa Sarma visited the flood affected Barak valley area where a resident braved flood waters to greet him with a Gamusa pic.twitter.com/VOvQayYBoo
— ANI (@ANI) June 26, 2022
सीएम योगी के हेलिकाप्टर में उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी खराबी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर अचानक हवा में खराब होने के बाद आनन फानन उसे दोबारा पुलिस लाइन ग्राउंड पर लैंड कराना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से बाहर निकले और दूसरे साधन से लखनऊ रवाना हुए।
तीस्ता सीतलवाड़ का हुआ मेडिकल चेकअप
तीस्ता सीतलवाड़ का अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। तीस्ता सीतलवाड़ ने बताया कि उन्होंने मेरा मेडिकल कर दिया है। मेरे हाथ पर एक बड़ा घाव है, एटीएस ने मेरे साथ यही किया है। वे मुझे मजिस्ट्रेट की अदालत में ले जा रहे हैं।
#WATCH | Teesta Setalvads medical checkup done at Civil Hospital in Ahmedabad, Gujarat
— ANI (@ANI) June 26, 2022
"They have done my medical. I have a big bruise on my hand, this is what the ATS did to me. They are taking me to the magistrates court," said Teesta Setalvad pic.twitter.com/NPQko8Lyv7
पीएम मोदी ने की बच्चों के साथ बातचीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने म्यूनिख होटल में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए भारतीय प्रवासी सदस्यों के बीच बच्चों के साथ बातचीत की।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यूनिख होटल में उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए भारतीय प्रवासी सदस्यों के बीच बच्चों के साथ बातचीत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/DhKi2q3FZo
भारतीय प्रवासीयों ने किया पीएम मोदी का स्वागत
जर्मनी के म्यूनिख में भारतीय प्रवासीयों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
#WATCH जर्मनी के म्यूनिख में भारतीय प्रवासीयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/rq8Otrrcn3
बोल्डर गिरने से बद्रीनाथ राजमार्ग हुआ प्रभावित
उत्तराखंड में रात भर हुई बारिश के बाद बिरही और पागलनाले में बोल्डर गिरने के कारण बद्रीनाथ राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। फिलहाल बहाली का काम चल रहा है।
Uttarakhand | Following overnight rains, Badrinath highway is blocked due to falling boulders at Birhi and Pagalnale; restoration work underway pic.twitter.com/Qt0V25mUdP
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 26, 2022
24 घंटे में मिले Covid-19 के 11,739 नए केस
भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में 11,739 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 25 लोगों की मौत हुई है।
Single day rise of 11,739 new coronavirus infections, 25 fatalities push Indias tally of cases to 4,33,89,973, death toll to 5,24,999: Govt
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2022
जर्मनी में हुआ पीएम मोदी का जोरदार स्वाग
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंचे। pic.twitter.com/xFWZKcShkV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
जर्मनी पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी जर्मनी में जी-7 शिखर सम्मेलन (G-7 Summit) में हिस्सा लेंगे। शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए जर्मनी पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
(स्रोत: डीडी) pic.twitter.com/MOeIt9Nwa8
तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर अहमदाबाद पहुंची गुजरात एटीएस
गुजरात एटीएस की टीम आज तड़के हिरासत में ली गई तीस्ता सीतलवाड़ को लेकर अहमदाबाद पहुंची। तीस्ता सीतलवाड़ को एक मामले के संबंध में कल 25 जून को हिरासत में लिया गया था
#WATCH | Gujarat ATS team with detained Teesta Setalvad reached Crime Branch, Ahmedabad, early morning today. She was taken into custody yesterday, June 25, in relation to a case on her NGO pic.twitter.com/eclvhuiFmN
— ANI (@ANI) June 26, 2022
रोहित शर्मा हुए कोरोना संक्रमित
BCCI के अनुसार, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। BCCI ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 25 जून को रैपिड एंटीजन टेस्ट (RAT) कराया। जिसके बाद वो कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वह टीम होटल के आइसोलेशन में है और BCCI की मेडिकल टीम की देखरेख में है।
मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही आज से मानसून एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। यूपी दिल्ली सहित कई राज्यों में कल से भारी बारिश की संभावना है।
NCB ने किया मैराथन का आयोजन
पंजाब के अमृतसर में NCB द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ मैराथन का आयोजन किया गया।
पंजाब: अमृतसर में NCB द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ मैराथन का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/XK9vWiGiH7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2022
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन
भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का कल देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में किया जाएगा। बता दें कि सरबजीत सिंह को 1991 में पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी के लिए मौत की सजा सुनाई थी और 2013 में उनकी मृत्यु हो गई थी।
Punjab | Dalbir Kaur, sister of Indian national Sarabjit Singh who was sentenced to death for spying by a Pakistan court in 1991 and died in 2013, passed away late last night. Her last rites will be conducted today at Bhikhiwind in Punjab. pic.twitter.com/Ma6ADe9zwd
— ANI (@ANI) June 26, 2022
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने चलाई साइकिल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने चेन्नई के चेपॉक में फिट इंडिया, हेल्दी इंडिया साइकिल रैली में हिस्सा लिया।
Tamil Nadu | Union Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya takes part in the Fit India, Healthy India Cycle rally at Chepauk, Chennai pic.twitter.com/zDMeDFxJX6
— ANI (@ANI) June 26, 2022
रोहिणी जेल के पास मौजूद प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात 2:18 बजे रोहिणी जेल के पीछे बादली इलाके में एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कुल 23 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आग पर काबू पा लिया गया है।
मिजोरम में मिले COVID-19 के 55 नए केस
मिज़ोरम में COVID-19 के 55 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
कुल मामले: 2,28,895
सक्रिय मामले: 173
कुल डिस्चार्ज: 2,28,020
कुल मृत्यु: 702