Hindi Breaking News Today 25 June: गुजरात दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में की शिरकत
Breaking News in Hindi Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के केवडिया पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शिरकत की।
नई दिल्ली, एजेंसी। महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। शिवसेना की और से बागी विधायकों को मनाने की कोशिशें भी की जा रही है। लेकिन बागी विधायकों ने अभी तक गुवाहाटी में ही डेरा डाल रखा है। हालांकि, शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि शरद पवार और सोनिया गांधी ने हमारा समर्थन किया लेकिन हमारे अपने लोगों ने ही हमको धोखा दिया और हमारी पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। वहीं, असम में बाढ़ से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बाढ़ के कारण दस और लोगों की मौत हो गई। कई इलाके अब भी जलमग्न हैं। राज्य सरकार ने गंभीर रूप से प्रभावित जिलों में अतिरिक्त संसाधन लगाए हैं।
पीएम शेख हसीना ने किया 'पद्म ब्रिज' का उद्घाटन
पीएम शेख हसीना ने आज देश के सबसे लंबे पद्म ब्रिज का उद्घाटन किया। मजिस्ट्रेट शाहिदुल इस्लाम ने बताया कि यह देश के उत्तरी हिस्सों को कई अन्य हिस्सों से जोड़ेगा और अर्थव्यवस्था पर जबरदस्त प्रभाव डालेगा। 28 देश इससे जुड़ेंगे।
Dhaka, Bangladesh | PM Sheikh Hasina inaugurated the countrys longest Padma Bridge, earlier today
— ANI (@ANI) June 25, 2022
Itll connect northern parts of the country to various other parts & will have tremendous impact on economy. 28 countries will be connected through it:Shahidul Islam, Magistrate pic.twitter.com/4SEQsQ83tj
भारतीय वायु सेना ने बाढ़ में फंसे 253 लोगों को बचाया
भारतीय वायु सेना (IAF) 21 जून से असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान चला रही है। इस दौरान IAF ने लगभग 253 फंसे हुए लोगों को बचाया है। साथ ही मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान के तहत 200 टन से अधिक राहत सामग्री पहुंचाई है।
Indian Air Force (IAF) is conducting flood relief ops in Assam & Meghalaya since 21 June. Since then, IAF has flown around 74 missions, rescued 253 stranded persons & dropped over 200 tonnes of relief material as part of humanitarian assistance and disaster relief operation: IAF pic.twitter.com/MPsdrDr8YQ
— ANI (@ANI) June 25, 2022
हिमाचल प्रदेश के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। pic.twitter.com/1T5JxBU9eu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे पहले दिल्ली वालों ने इंजन बदला और लेटेस्ट मॉडल केजरीवाल को चुना तो दिल्ली के विकास की गाड़ी पटरी पर आ गई। अब पंजाब की बारी है। हर राज्य कह रहा है कि AAP की सरकार हमारे यहां होनी चाहिए।
6 महीने में एक बार सभी राज्यों के खेल मंत्री मिलेंगे- अनुराग ठाकुर
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि 6 महीने में एक बार सभी राज्यों के खेल मंत्री मिलेंगे ताकि हम जिस दिशा में खेलों को आगे बढ़ाना चाहते हैं उसको समय रहते पूरा कर सकें। देश के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों ने अपनी भागीदारी देकर अच्छे सुझाव दिए। कई विषयों पर आम सहमति बनी है। यह भी तय हुआ कि हर 2 महीने में सचिव स्तर की मीटिंग होगी ताकि पता चले कि लिए हुए निर्णय में कितनी तेजी आई है।
हिमाचल में केजरीवाल का रोड शो
दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में रोड शो किया।
#WATCH | Delhi CM & AAP national convenor Arvind Kejriwal along with Punjab CM Bhagwant Mann hold a roadshow in Himachal Pradeshs Kullu pic.twitter.com/oZPGfxbMsw
— ANI (@ANI) June 25, 2022
कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचे केजरीवाल
आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज हिमाचल में रोड शो करने वाले हैं। इसके चलते वे पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ कुल्लू एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
एकनाथ शिंदे खेमे ने गठित किया 'शिवसेना बालासाहेब' नाम से नया समूह
ANI से बातचीत में पूर्व गृह राज्य मंत्री और बागी विधायक दीपक केसरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि एकनाथ शिंदे खेमे द्वारा शिवसेना बालासाहेब नया समूह गठित किया गया है।
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का बयान
एक कार्यक्रम में असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात के CM के रूप में 12 साल से अधिक के अपने कार्यकाल के दौरान PM मोदी ने राज्य के हर क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन लाकर राज्य को विकास के मॉडल में बदला। 2014 में PM बनकर उन्होंने 3 दशकों के बाद NDA सरकार को पहली बार पूर्ण बहुमत दिलाया।
IAF ने जारी रखा असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान
भारतीय वायु सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि IAF ने असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान जारी रखा है। IAF ने C-130, An-32, Mi 17V5, Mi 171V, Mi17s और ALH का बड़े पैमाने पर उपयोग किया है। यह चौथा दिन है और IAF ने 65 से अधिक HADR मिशन किए हैं और आज तक 140 टन राहत सामग्री पहुंचाई है।
IAF ने असम और मेघालय में बाढ़ राहत अभियान जारी रखा है। IAF ने C-130, An-32, Mi 17V5, Mi 171V, Mi17s और ALH का बड़े पैमाने पर उपयोग किया है। यह चौथा दिन है और IAF ने 65 से अधिक HADR मिशन किए हैं और आज तक 140 टन राहत सामग्री पहुंचाई है: भारतीय वायु सेना pic.twitter.com/5f5e6JmBsu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शाह ने की शिरकत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केवड़िया में गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शिरकत की।
Gujarat | Union Home Minister Amit Shah attends the meeting of the Parliamentary Consultative Committee of Ministry of Home Affairs in Kevadia pic.twitter.com/7qai8dFG1a
— ANI (@ANI) June 25, 2022
कांग्रेस ने किया CPI (M) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
SFI द्वारा वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में CPI (M) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
#WATCH SFI द्वारा वायनाड में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में CPI (M) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/Q0mQd2z0up
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
सीएम ने किया AIFMP भवन का शिलान्यास
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मानेसर में AIFMP भवन का शिलान्यास किया।
हरियाणा: राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मानेसर में AIFMP भवन के लिए शिलान्यास किया। pic.twitter.com/kGXTbYwIou
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
विपक्षी दलों की बैठक में बसपा को नहीं बुलाने पर भड़कीं मायावती
BSP प्रमुख मायावती ने ममता बनर्जी और शरद पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक विपक्षी उम्मीदवार का चयन करने के लिए 15 जून को बुलाई गई बैठक में केवल चयनित पार्टियों को आमंत्रित किया और जब शरद पवार ने 21 जून को एक बैठक बुलाई तो भी BSP को आमंत्रित नहीं किया गया। यह उनके जातिवाद के उद्देश्यों को दर्शाता है।
भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं बचाया जाएगा- मुख्यमंत्री भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा अब भ्रष्टाचार करने वालों को नहीं बचाया जाएगा और न ही खोखले वादे किए जाएंगे। हमने एक विधायक-एक पेंशन कदम से एक मिसाल कायम की है और इसी सत्र में बिल पेश किया जाएगा। AAP की विचारधारा का केंद्र बिंदु भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन है।
पुलिस ने 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि हाल ही में एक आपरेशन में कोकराझार पुलिस ने 447 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और दूसरे राज्य के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया, "हाल ही में एक ऑपरेशन में, कोकराझार पुलिस ने 447 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया और दूसरे राज्य के दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया।" pic.twitter.com/vPc4rzpzCK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
गुजरात के केवडिया पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के केवडिया पहुंचे। वह यहां आपदा प्रबंधन और फोरेंसिक विज्ञान क्षमताओं पर गृह मामलों की सलाहकार समिति के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के केवडिया पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
वह यहां आपदा प्रबंधन और फोरेंसिक विज्ञान क्षमताओं पर गृह मामलों की सलाहकार समिति के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे। pic.twitter.com/Cq62Jmn5tO
बागी विधायक फिर से वापस लौटेंगे- संजय राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमें यकीन है कि एक बार (बागी) विधायक मुंबई वापस आ जाएंगे, वे फिर से हमारे पक्ष में लौट आएंगे। मैं देवेंद्र फडणवीस (भाजपा नेता) को सलाह दूंगा कि इस मामले में शामिल न हों और जो कुछ भी उनकी गरिमा के लिए बचा है, उसे बचाएं। हम चुनाव में एक-दूसरे को देखेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कसा तंज
गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में सेना का मुख्यालय है, जब इतने सारे सिख भाइयों को मार दिया गया, 3 दिन तक कुछ नहीं हुआ। कितनी SIT बनी? हमारी सरकार आने के बाद SIT बनी। ये लोग हम पर आरोप लगा रहे हैं।
अमित शाह ने गुजरात दंगों पर तोड़ी चुप्पी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2002 में गुजरात दंगों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गृह मंत्री ने एक साक्षात्कार में बताया कि इन दंगों के दौरान आखिर क्या हुआ। शाह ने कहा कि गुजरात दंगों को लेकर पीएम और भाजपा सरकार पर लगे सभी आरोप राजनीति से प्रेरित थे। उन्होंने इसके पीछे सरकार और पीएम मोदी को बदनाम करने की साजिश बताया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दंगे होने का मुख्य कारण गोधरा की ट्रेन को जला देना था। 16 दिन की बच्ची को उसकी मां की गोद में बैठे हुए जिंदा जलते हुए मैंने देखा है और मेरे हाथ से मैंने अंतिम संस्कार किया है।
#WATCH दंगे होने का मुख्य कारण गोधरा की ट्रेन को जला देना था। 16 दिन की बच्ची को उसकी मां की गोद में बैठे हुए जिंदा जलते हुए मैंने देखा है और मेरे हाथ से मैंने अंतिम संस्कार किया है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/OKssc7RqdN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
गृह मंत्री अमित शाह का बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा आज सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि जाकिया जाफरी किसी और के निर्देश पर काम करती थी। NGO ने कई पीड़ितों के हलफनामे पर हस्ताक्षर किए और उन्हें पता भी नहीं है। सब जानते हैं कि तीस्ता सीतलवाड़ की NGO ये सब कर रही थी। उस समय की आई UPA की सरकार ने NGO की बहुत मदद की है।
#WATCH आज सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि जाकिया जाफरी किसी और के निर्देश पर काम करती थी। NGO ने कई पीड़ितों के हलफनामे पर हस्ताक्षर किए और उन्हें पता भी नहीं है। सब जानते हैं कि तीस्ता सीतलवाड़ की NGO ये सब कर रही थी। उस समय की आई UPA की सरकार ने NGO की बहुत मदद की है: गृह मंत्री pic.twitter.com/o9fOxvnsCt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
राजनाथ सिंह ने आपातकाल को बताया भारतीय इतिहास का 'काला अध्याय'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपातकाल को देश के इतिहास में एक काला अध्याय करार दिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1975 में लागू किया गया आपातकाल भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। इसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीयों को इस दिन संविधान और संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
गुजरात दंगे पर बोले अमित शाह
गुजरात दंगे के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एएनाइ से बातचीत में बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी जी की भी पूछताछ हुई थी लेकिन तब किसी ने धरना-प्रदर्शन नहीं किया था और हमने कानून को सहयोग दिया और मेरी भी गिरफ्तारी हुई थी लेकिन कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ था।
#WATCH मोदी जी की भी पूछताछ हुई थी लेकिन तब किसी ने धरना-प्रदर्शन नहीं किया था और हमने कानून को सहयोग दिया और मेरी भी गिरफ़्तारी हुई थी लेकिन कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ था: गुजरात दंगे के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह pic.twitter.com/qdd1EkxIJO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी बसपा
बसपा प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है। मायावती ने कहा हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला BJP और NDA के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है। बल्कि अपनी पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है।
जो बाइडन ने की गर्भपात पर दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा गर्भपात पर दिए फैसले की आलोचना की है। इसे उन्होंने अदालत और देश के लिए दुखद दिन बताया है। इसके साथ ही बाइडन ने लोगों से किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से करने का आग्रह किया।
ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,63,103 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 86,02,58,139 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,63,103 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 86,02,58,139 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/gYBIKqgNdz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2022
फरीदकोट की सेंट्रल मॉडर्न जेल से बरामद हुए मोबाइल
पंजाब के फरीदकोट की सेंट्रल मॉडर्न जेल से 6 मोबाइल, 3 चार्जर और 4 हेडफोन बरामद होने के बाद फरीदकोट पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
देश में मिले कोरोना के 15,940 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,940 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 20 लोगों की मृत्यु हुई। देशभर में अभी कोरोना के सक्रिय मामले 91,779 हैं और दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.39% है।
#COVID19 | India reports 15,940 fresh cases and 20 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) June 25, 2022
Active cases 91,779
Daily positivity rate 4.39% pic.twitter.com/EjMC4GKIZv
PM नरेन्द्र मोदी आज होंगे जर्मनी दौरे पर रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी जाएंगे। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, अपने विचार रखेंगे। साथ ही कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात भी करेंगे।
27 जून को घोषित होंगे उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर कहा कि उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणाम 27 जून को सुबह 9 बजे घोषित किए जाएंगे।
"Results of Higher Secondary examination will be announced on 27th June at 9 am," tweets Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma
— ANI (@ANI) June 25, 2022
(File pic) pic.twitter.com/mPWUv1YDV2
हांगकांग की यात्रा पर जाएंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जल्द ही हांगकांग का दौरा करने वाले हैं। जिनपिंग की यह यात्रा हांगकांग शहर को चीन को सौंपे जाने की 25 वीं वर्षगांठ के मद्देनजर है। जनवरी 2020 में कोरोना की लहर के बाद से चीनी राष्ट्रपति का देश की मुख्य भूमि के बाहर यह पहला दौरा होगा।
असम में बाढ़ से बेकाबू हुए हालात
असम के नागांव जिले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
#WATCH असम: नागांव ज़िले में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। (24.06) pic.twitter.com/DsS6IGYk3W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो से गोलीबारी की दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। ओस्लो के एक नाइट क्लब में दहशतगर्दों ने अंधाधुंध गोलीबारी को अंजाम दिया है। जिसमें कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।
Norway shooting: नॉर्वे की राजधानी ओस्लो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी, 2 की मौत; 14 घायल
बेलागावी के नाले में बोतल में बंद मिले 7 नवजातों के शव
कर्नाटक के बेलगावी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 7 नवजातों के शव एक नाले में बोतल में बंद मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
कर्नाटक: बेलागावी के नाले में बोतल में बंद मिले 7 नवजातों के शव, मामला दर्ज
मिजोरम में मिले COVID-19 के 35 नए केस
मिज़ोरम में COVID-19 के 35 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है।
कुल मामले: 2,28,840
सक्रिय मामले: 142
कुल डिस्चार्ज: 2,27,996
कुल मृत्यु: 702