Breaking News in Hindi Today Live: विरोधियों को गिरफ़्तार कर जेल में डालने का काम कर रही है भाजपा- सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे
तमिलनाडु के कोयंबटूर में यह घटना राष्ट्रीय जांच एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय और राज्य पुलिस बलों द्वारा संयुक्त रूप से तमिलनाडु सहित पूरे भारत में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के शीर्ष नेताओं और सदस्यों के घरों और कार्यालयों पर संयुक्त रूप से तलाशी लेने के कुछ घंटों बाद हुई।
नई दिल्ली, एजेंसी। तमिलनाडु के कोयंबटूर में भाजपा कार्यालय पर गुरुवार रात ज्वलनशील पदार्थ से भरी एक बोतल फेंकी गई, जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीजेपी के मुताबिक यह एक तरह का 'आतंकवादी हमला' है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। एनआईए ने गुरुवार को ए.एस. पीएफआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य इस्माइल कोयंबटूर से हिरासत में लिया। वहीं देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले 2 दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को देश के 17 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। अमित शाह आज दोपहर पूर्णिया पहुंच रहे हैं। पूर्णिया में वे बीजेपी की रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद किशनगंज चले जाएंगे। अमित शाह शनिवार को वापस पूर्णिया आकर शाम में दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
हमारा फोकस स्पेक्ट्रम के प्रभावी उपयोग पर - अश्विनी वैष्णव
दूरसंचार विधेयक 2022 पर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा-हमारा केंद्र-बिंदु स्पेक्ट्रम के प्रभावी उपयोग पर है। इसे अब क़ानूनी समर्थन दिया गया है। मौजूदा नियमों और विनियमों को जारी रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुधार लाए गए हैं।
डॉक्टर एम. श्रीनिवास बने AIIMS के नए निदेशक
हैदराबाद में कर्मचारी राज्य बीमा कंपनी (ESIC) अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर एम. श्रीनिवास को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली का निदेशक नियुक्त किया गया।
गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर के घर पर चला बुलडोजर
हरियाणा के गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर सूबे गुर्जर के घर पर नगर निगम का बुलडोजर चला। DM संजय कुमार ने बताया, ये संपत्ति अनधिकृत है और इन्होंने कृषि क्षेत्र में घर बना रखा था इसलिए इसको तोड़ा जा रहा है। मानेसर MCM ने इसके लिए नोटिस दिया है।
बीजेपी नहीं चाहता कि इस देश में कोई विपक्ष रहे - मल्लिकार्जुन खड़गे
देशभर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े लोगों पर NIA और ED ने गुरुवार को छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने टेरर फंडिंग मामले में पीएफआई के लोगों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार भी किया है। इसपर कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- वे(BJP) हमेशा विरोधियों को गिरफ़्तार करना, जेल में डालना, CBI, ED, IT पीछे लगाने का काम कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि इस देश में कोई (विपक्ष) नहीं रहे और सिर्फ वही रहें और अगर लोकतंत्र में कोई आवाज़ उठाता है तो वे उस आवाज़ को भी बंद करना चाहते हैं।
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक शख्स को बम से उड़ाने की दी धमकी
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक शख्स को बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कॉल रिसीव करने वाले की शिकायत के आधार पर 506 (2) आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। फोन करने वाले की लोकेशन ट्रेस हो गई। मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी।
PFI कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद करवाने की कोशिश, पुलिस ने लोगों को लिया हिरासत में
देशभर में पीएफआई से जुड़े लोगों पर NIA और ED ने गुरुवार को छापेमारी की। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने टेरर फंडिंग मामले में पीएफआई के लोगों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार भी किया है। कोच्चि में भी PFI ने केंद्रीय एजेंसियों के छापे के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। PFI कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की। पुलिस ने बाद में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया।
#WATCH केरल: कोच्चि में PFI ने केंद्रीय एजेंसियों के छापे के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया। PFI कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर दुकानों को बंद करवाने की कोशिश की। पुलिस ने बाद में प्रदर्शन कर रहे लोगों को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/1EnkntIELs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2022
गड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में जन भावना महासभा में हिस्सा लिया।केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा- मैं यहां आया हूं तब लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। वो कह रहे हैं कि बिहार में झगड़ा लगाने आए हैं, कुछ करके जाएंगे। झगड़ा लगाने के लिए मेरी जरूरत नहीं है लालू जी, आप झगड़ा लगाने के लिए पर्याप्त हो, आपने पूरा जीवन यही काम किया है।
पुलिस ने अब तक 11 पीएफआई नेताओं को किया गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के रहने वाले पीएफआई के एक और नेता को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब तक 11 पीएफआई नेताओं को गिरफ्तार किया है। असम पुलिस ने यह जानकारी दी।
पार्टी प्रमुख की दौड़ में नहीं- दिग्विजय सिंह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने नामांकन की अटकलों को हवा देते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह पार्टी प्रमुख की दौड़ में नहीं हैं।
अमित शाह पहुंचे पूर्णिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य के 2 दिवसीय बिहार दौरे पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्णिया पहुंच गए हैं। उनका विमान एयरपोर्ट पर लैंड कर गया है। हालांकि जन भावना रैली स्थल रंगभूमि मैदान में पहुंचने में अभी देर लगेगी।
कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने की सोनिया गांधी से मुलाकात
हरियाणा कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। भूपेंद्र हुड्डा ने सोनिया गांधी से मिलने के बाद कहा- आज की हमारी बैठक में हमने पार्टी के कैसे मजबूत किया जाए, इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर उनका तटस्थ रुख है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर 24 परगना में दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उत्तर 24 परगना के आलमबाजार स्थित श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना की।
जेपी नड्डा ने SC और OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ की बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तमिलनाडु के दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान नड्डा पार्टी नेताओं के साथ जेपी नड्डा ने शिवगंगा में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और एससी और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ बैठक की अध्यक्षता की।
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की याचिका पर जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक एचसी के आदेश को चुनौती देने वाली कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत उनके और अन्य के खिलाफ दायर रिश्वत की शिकायत को बहाल किया गया था। याचिकाकर्ता के संबंध में, SC ने आगे की कार्यवाही पर भी रोक लगा दी है।
पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित लखबीर लांडा और पाक स्थित हरविंदर रिंडा द्वारा नियंत्रित ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने बताया एक AK-56 राइफल, 2 मैगजीन और 90 जिंदा कारतूस बरामद होने के साथ 2 मॉड्यूल सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था ठप हो चुकी है - अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा NCRB और महिला आयोग के आंकडों के हिसाब से महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मुरादाबाद में कैसे एक महिला को नग्न करके दौड़ाया गया। राज्य में क़ानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।
केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम समेत कई राज्यों में पीएफआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
टेरर फंडिंग के मामले में पीएफआई के दफ्तरों पर चली एनआईए की मैराथन छापेमारी के विरोध में आज दक्षिण भारतीय राज्यों में पीएफआई कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। केरल में पीएफआई ने एक दिन के बंदी का ऐलान किया है। जिसका असर पूरे राज्य में दिख रहा है। केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में PFI ने केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
जेपी नड्डा ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष के आवास पर किया भोजन
दक्षिण भारत में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और पार्टी संगठन को मजबूत करने के मिशन में जुटे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर हैं। जेपी नड्डा ने शिवगंगा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष के आवास पर भोजन किया।
केरल उच्च न्यायालय ने पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने की दी चेतावनी
NIA की छापेमारी के खिलाफ PFI ने आज राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। केरल उच्च न्यायालय का इसपे कहना है कि पुलिस को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हड़ताल के आह्वान का समर्थन नहीं करने वाले सरकार और नागरिकों की सार्वजनिक/निजी संपत्ति को किसी भी तरह की क्षति/विनाश को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएं।
लगातार भारी बारिश से गुरुग्राम के नरसिंहपुर में जलभराव
दिल्ली से सटे हरियाणा की मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में गुरुवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। लगातार भारी बारिश के बीच गुरुग्राम के नरसिंहपुर में जलभराव देखा गया।
#WATCH | Haryana: Waterlogging witnessed in Gurugrams Narsinghpur amid incessant heavy rainfall pic.twitter.com/kfWIDj71sL
— ANI (@ANI) September 23, 2022
भारत अगले 25 साल के लिए तय कर रहा है नए लक्ष्य - पीएम मोदी
पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- हम ऐसे समय में हैं, जब भारत अगले 25 साल के लिए नए लक्ष्य तय कर रहा है। मुझे विश्वास है कि आपके प्रयासों से पर्यावरण की रक्षा में भी मदद मिलेगी और भारत का विकास भी उतनी ही तेज गति से होगा।
भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कहा आज भारत नई सोच और नई अप्रोच के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भी है और हमारा इकोलॉजी को भी मजबूत कर रहा है।
जेपी नड्डा ने की तमिलनाडु के पिल्लयारपट्टी विनायक मंदिर में पूजा
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु के पिल्लयारपट्टी विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना।
लगातार बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक जाम
दिल्ली में लगातार बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली-एनसीआर में 24 घंटे से हो रही बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। जगह-जगह सड़कें जलमग्न हैं वहीं गाड़ियों की लंबी कतार ने जाम की स्थिति पैदा कर दी है।
#WATCH | Delhi: Traffic snarls in the national capital after incessant rain pic.twitter.com/uGiJJDgIUk
— ANI (@ANI) September 23, 2022
नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, 10 दमकल गाड़ियं घटनास्थल पर
उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। दिल्ली में MSC मॉल के पास एक फैक्ट्री C-358 नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 8:34 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद, कुल 10 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर अब काबू पा लिया गया है, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं। दिल्ली दमकल सेवा ने यह जानकारी दी है।
केरल के कई राज्यों में एनआईए के छापे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अगुवाई में कई एजेंसियों की ओर से उसके कार्यालयों, नेताओं के घरों और अन्य परिसरों में छापेमारी के विरोध में 23 सितंबर को बंद बुलाया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों ने कोट्टायम और कोच्चि में एनआईए के छापे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रतिपक्ष का मज़बूत होना बहुत जरूरी - सीएम अशोक गहलोत
राजस्थान CM अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर कहा- तारीख तो मैं अभी जाकर पक्की करूंगा। ये तय है कि मैं चुनाव लड़ूंगा (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए)। जो हालात देश के हैं उसके लिए प्रतिपक्ष का मज़बूत होना बहुत जरूरी है और उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
Covid-19 Updates: भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5383 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5,383 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,45,58,425 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 46,342 से घटकर 45,281 रह गई है।
दिल्ली में जूते बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग
उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में जूते बनाने वाली एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने जानकारी दी है कि मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां हैं।
कोल्लम जिले के पल्लीमुक्कू में दो बाइक सवार ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अगुवाई में कई एजेंसियों द्वारा उसके कार्यालयों, नेताओं के घरों और अन्य परिसरों में छापेमारी के विरोध में 23 सितंबर को हड़ताल का बृहस्पतिवार को आह्वान किया। ये छापेमारी देश में आतंकी गतिविधियों का कथित तौर पर समर्थन करने के लिए की गई थी। एनआईए के छापे को लेकर केरल बंद के दौरान कोल्लम जिले के पल्लीमुक्कू में दो बाइक सवार पीएफआई समर्थकों ने दो पुलिसकर्मियों पर हमला किया।
पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पर हुआ हमला
पश्चिम बंगाल में मालदा भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पर कल रात टीएमसी समर्थित गुंडों ने हमला किया। उपाध्यक्ष के पति ने कहा वह हमारे घर में अपने कमरे में सो रही थी, तभी दो अज्ञात लोगों ने प्रवेश किया और उसे पीटना शुरू कर दिया और उसपर चाकू से भी हमला किया।
राहुल गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष बनने का कई बार किया अनुरोध- अशोक गहलोत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक चलने वाली यह यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। इस बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, मैंने उनसे (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) कई बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने के सभी के प्रस्ताव को स्वीकार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांधी परिवार से कोई भी अगला प्रमुख नहीं बनना चाहिए।
#WATCH | Kerala: "I have requested him (Congress MP Rahul Gandhi) multiple times to accept everyones proposal of becoming the Congress President. He made it clear that no one from the Gandhi family should become the next chief," said Rajasthan CM Ashok Gehlot pic.twitter.com/yEodA4l7fW
— ANI (@ANI) September 23, 2022
अमित शाह के दौरे के तहत पूर्णिया में चल रही हैं तैयारियां
केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे के तहत बिहार के पूर्णिया में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षाकर्मी भी हैं। अमित शाह के आज राज्य के दौरे से पहले पूर्णिया में तैयारियां चल रही हैं।
कोच्चि में PFI ने NIA की छापेमारी के खिलाफ बंद का किया आह्वान
केरल के कोच्चि में PFI ने NIA की छापेमारी के खिलाफ बंद का आह्वान किया है। प्रदर्शनकारियों ने अलुवा के पास एक KSRTC बस के साथ तोड़फोड़ की।
कन्नूर में PFI द्वारा NIA की छापेमारी के खिलाफ आज एक दिवसीय हड़ताल
केरल के कन्नूर में PFI द्वारा NIA की छापेमारी के खिलाफ आज एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इस दौरान सभी दुकानें बंद दिखीं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान सुनीं लोगों की समस्याएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।
पीएफआई कार्यकर्ताओं ने केरल में विरोध प्रदर्शन के दौरान ऑटो-रिक्शा को किया क्षतिग्रस्त
केरल के तिरुवनंतपुरम में एनआईए के छापे को लेकर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा आज बुलाए गए बंद के समर्थकों द्वारा एक कार और एक ऑटो-रिक्शा को कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा एनआईए के छापे और उसके कुछ नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर आज एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल के आह्वान किया है।
पीएम मोदी एक बदलाव का परिणाम - एस. जयशंकर
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक पर चर्चा को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने इस पुस्तक चर्चा में कहा, PM मोदी खुद एक बदलाव का परिणाम हैं, ये दिखाता है कि देश कितना बदल गया है।
झमाझम बारिश से नोएडा से लेकर दिल्ली तक सड़कों पर जलभराव
मानसून की विदाई से पहले कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली- एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। एनसीआर के शहरों- फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव देखा गया। नोएडा में भारी बारिश के मद्देनजर शुक्रवार को शहर के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
#WATCH नोएडा में तेज़ बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव देखा गया। वीडियो नोएडा सेक्टर-39, सेक्टर-60 और सोक्टर- 62 से हैं। pic.twitter.com/MoNTOkVuT3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2022
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/leXei9mqdJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2022
गुरुग्राम के कई हिस्सों में लगातार बारिश
राजधानी समेत पूरे एनसीआर में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। वाटरलॉगिंग के चलते शुक्रवार को भी कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम है। गुरुग्राम के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखा गया।
#WATCH हरियाणा: गुरुग्राम के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखा गया। वीडियो नरसिंहपुर से है। pic.twitter.com/kHmYUepvoH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2022