Hindi Breaking News Today 22 June: दो दिवसीय जर्मनी के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, मनी लांड्रिंग मामले में ED के सामने पेश होंगे शिवसेना नेता अनिल परब
Breaking News in Hindi Today: पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 26-27 जून को जर्मनी जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब कथित मनी लांड्रिंग मामले में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद ईडी के सामने पेश होंगे।
नई दिल्ली, एजेंसी। NDA ने जनजातीय समुदाय से आने वाली द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में झाड़ू भी लगाई। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लान्ड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब को आज फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने एक दिन पहले उनसे करीब 11 घंटे पूछताछ की थी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों में तेज बारिश होने की संभावना है।
यूपी के सभी जिलों में खुलेगा मेडिकल कालेज- ब्रजेश पाठक
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि राज्य के सभी जनपदों में मेडिकल कालेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है। 14 जिले ऐसे हैं जहां काम शुरू नहीं हुआ है। 45 मेडिकल कालेज विशेषज्ञ स्तर का इलाज उपलब्ध करा रहे हैं, 14 कालेज निर्माणाधीन हैं। 943 सामुदायिक और 3,649 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र हैं।
राहुल गांधी करेंगे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मुलाकात
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शाम को हर राज्य के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके राज्य प्रमुखों और AICC प्रभारी से मुलाकात करेंगे।
दीवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड के ठिकानों पर CBI की रेड
दीवान हाउसिंग फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़े मुंबई में 15 स्थानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। जिसमें कंसोर्टियम ऋणदाताओं को 34,615 करोड़ रुपये का गलत नुकसान होने का आरोप लगाया गया है।
बारिश से मौसम हुआ सुहावना
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में भारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है।
Odisha | As monsoon advances further, heavy rains lashes the capital city of Bhubaneswar pic.twitter.com/9UoCGqrMBb
— ANI (@ANI) June 22, 2022
सीएम योगी ने किया छात्रों से संवाद
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्र संवाद कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालें छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा जीवन में नियम और संयम रहेगा तो व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। व्यक्ति को नियमित रूप से यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश: CM योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्र संवाद कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वालें छात्रों से संवाद किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
उन्होंने कहा, "जीवन में नियम और संयम रहेगा तो व्यक्ति स्वस्थ रहेगा। व्यक्ति को नियमित रूप से यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करना चाहिए।" pic.twitter.com/V6xX5ijYlx
भूपेश बघेल ने की कांग्रेस सत्याग्रह में शिरकत
ईडी द्वारा राहुल गांधी से पूछताछ और केंद्र की अग्निपथ योजना के विरोध में आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की।
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel at Congress Satyagrah which was held today in Delhi against the EDs questioning of Rahul Gandhi and the Centres Agnipath Scheme pic.twitter.com/VGk9ZlFUbT
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 22, 2022
हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने इस देश की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया- राहुल गांधी
दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- जो हमारे युवा आर्मी, एयरफोर्स, नेवी में भर्ती होने के लिए रोज दौड़ते हैं, उन्हें मैं कह रहा हूं कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने इस देश की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया है, ये देश अपने युवाओं को अब रोज़गार नहीं दे पाएगा चाहे सरकार कुछ भी कर ले।
युवा कड़ी मेहनत करेंगे और अपने घरों को जाएंगे वापस- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा- वे (भाजपा) एक रैंक, एक पेंशन की बात करते थे, लेकिन अब न रैंक और न पेंशन है। युवा कड़ी मेहनत करेंगे और अपने घरों को वापस जाएंगे। रिटायर होने के बाद उन्हें कोई रोजगार नहीं मिलेगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 19 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज किन्नौर के रिकांग पिओ में ज़िले में 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
दो दिवसीय जर्मनी के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर 26-27 जून को जर्मनी जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री भाग लेने वाले देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi will visit Schloss Elmau, Germany at the invitation of Chancellor of Germany, Olaf Scholz, for the G7 Summit under the German Presidency on 26-27 June 2022: MEA
— ANI (@ANI) June 22, 2022
(File photo) pic.twitter.com/rPneUdOEVL
ईडी के सामने पेश होंगे शिवसेना नेता अनिल परब
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अनिल परब कथित मनी लांड्रिंग मामले में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद ईडी के सामने पेश होंगे। एजेंसी ने उन्हें आज तलब किया था और उन्हें सुबह 11 बजे उनके सामने पेश होना था।
Alleged money laundering case | Shiv Sena leader & Maharasthra Minister Anil Parab to appear before ED today after the state cabinet meeting. He was summoned by the agency today and was scheduled to appear before them at 11 am.
— ANI (@ANI) June 22, 2022
(File photo) pic.twitter.com/mX12h0pPtZ
ED ने बैंक धोखाधड़ी मामले में मारा छापा
महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी मामले में आज सुबह मुंबई के 6 स्थानों पर छापेमारी की।
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बोले कांग्रेस नेता सचिन पायलट
महाराष्ट्र के सियासी संकट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण से पता चलता है कि भाजपा और सरकार के खिलाफ कोई विपक्ष का नेता आवाज उठाएगा तो उसकी आवाज को दबाने का काम करेंगे। 7 साल के बाद केस को खंगाला जा रहा है, कोई FIR नहीं है, कोई पैसों की हेरा फेरी नहीं है, कोई आरोप नहीं है।
अशोक गहलोत ने भाजपा पर साधा निशाना
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग (भाजपा) हार्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है।
असम में बाढ़ से बेहाल हुए लोग
असम के कछार जिले का सिलचर कस्बा बाढ़ से जलमग्न हो गया है। लोग नाव में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।
#WATCH | Silchar town in Cachar district submerged, people commute on boats due to inundated lanes#AssamFloods pic.twitter.com/5gOSXsdQTB
— ANI (@ANI) June 22, 2022
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का बयान
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बयान दिया। उन्होंने कहा NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एक प्रभावी, परिश्रमी और प्रगतिशील कार्यकर्ता और नेता के रूप में देश में अपनी पहचान रखती हैं। जिस समाज को आखिरी पायदान पर समझा जाता है, उस समाज से आने वाली व्यक्ति देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही हैं।
असम में बाढ़ से जलमग्न हुए कई शहर
असम के नागांव जिले में बाढ़ के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं। लगातार बाढ़ की स्थिति के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH असम के नागांव ज़िले में बाढ़ के कारण कई गांव जलमग्न हुए। लगातार बाढ़ की स्थिति के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/CNSOdlIWma
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
भारी बारिश के कारण उफान पर तवी नदी
जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के टोल्दी नाला क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण तवी नदी उफान पर है। इसे देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
#WATCH | Jammu & Kashmir: Tumultuous flow in Tawi river as the river swells due to incessant rainfall in Toldi Nullah area in Udhampur district pic.twitter.com/VpoYjgYGRh
— ANI (@ANI) June 22, 2022
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा भारत और आस्ट्रेलिया समान लोकतांत्रिक मूल्य साझा करते हैं, जिसमें मुक्त और खुले हिन्द प्रशांत का विजन शामिल है। हमारे डिफेंस और सुरक्षा क्षेत्र में नजदीकी संबंध हिन्द प्रशांत में स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया समान लोकतांत्रिक मूल्य साझा करते हैं जिसमें मुक्त और खुले हिन्द प्रशांत का विजन शामिल है... हमारे डिफेंस और सुरक्षा क्षेत्र में नजदीकी संबंध हिन्द प्रशांत में स्थिरता के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह pic.twitter.com/BgSQcT0150
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के झटके
आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी के अनुसार अफगानिस्तान में 155 लोगों की मौत हुई है।
शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले में अनुराग ठाकुर ने की शिरकत
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले में शिरकत की। उन्होंने कहा भारत में छठी शताब्दी में चेस की शुरुआत चतुरंग के नाम से हुई और देश के कोने-कोने में ये शतरंज के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
Himachal Pradesh | Union Sports minister Anurag Thakur attends Chess Olympiad Torch Relay in Dharamshala, today pic.twitter.com/Ax417MKavs
— ANI (@ANI) June 22, 2022
आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने की राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपनी पहली द्विपक्षीय बैठक की।
Defence Minister Rajnath Singh and Australias Deputy PM & Minister for Defence Richard Marles hold their first bilateral Defence Ministers’ Meeting in Delhi. pic.twitter.com/0pblrrgN0q
— ANI (@ANI) June 22, 2022
अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा देश में पहली बार निशाना बना कर कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। कई जगहों पर पिटाई भी की गई। पहली बार पुलिस का आतंक देखने को मिला है। पुलिस का रिहर्सल है कि जब तानाशाही आएगी तब किस प्रकार काम होगा।
हम नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे- तेजस्वी यादव
बिहार के नेता तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र पर हमला बोला। उन्होंने कहा अग्निपथ के माध्यम से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। जिन लोगों की केवल भर्ती रह गई थी, अब उनको फिर से सारी प्रक्रिया करनी पड़ेगी। सबसे बड़ा सवाल है कि 4 साल बाद नौजवान क्या करेंगे? हम नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
आस्ट्रेलिया के उपप्रधान मंत्री को दिया गया गार्ड आफ आनर
दिल्ली में आस्ट्रेलिया के उपप्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस को विज्ञान भवन परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा गार्ड आफ आनर देकर सम्मानित किया गया।
Delhi | Deputy Prime Minister of Australia and Minister for Defence, Richard Marles receives a guard of honour at Vigyan Bhawan premises. Marles was received by Defence minister Rajnath Singh pic.twitter.com/oKCnriTkEk
— ANI (@ANI) June 22, 2022
कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को AICC मुख्यालय बुलाया
कांग्रेस पार्टी ने विभिन्न राज्यों के अपने विधायकों को दिल्ली में AICC मुख्यालय बुलाया है। वह आज 24 अकबर रोड पर राहुल गांधी और अग्निपथ योजना की ईडी की पूछताछ के खिलाफ सत्याग्रह करेंगे।
अग्निपथ के विरोध में राजद ने निकाला विरोध मार्च
बिहार में राजद ने अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर पटना विधानसभा से लेकर राजभवन तक का विरोध मार्च निकाला। इस दौरान मार्च में राजद नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मौजूद रहीं।
#WATCH बिहार: राजद ने अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग को लेकर पटना विधानसभा से लेकर राजभवन तक का विरोध मार्च निकाला। इस दौरान मार्च में राजद नेता तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मौजूद रहीं। pic.twitter.com/2nYKxue6Rf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री
आस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया।
Australias Deputy Prime Minister and Minister for Defence, Richard Marles lays a wreath at the National War Memorial in Delhi. pic.twitter.com/JZwYqRizma
— ANI (@ANI) June 22, 2022
देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी द्रौपदी मुर्मू- सीएम शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। उन्होंने कहा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने का भाजपा का निर्णय आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। वह पहली आदिवासी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी, वह भी एक महिला। संवैधानिक प्रमुख के रूप में वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी।
BJPs decision to name Draupadi Murmu as the Presidential candidate is a matter of pride for the tribal community & nation. Shell be the 1st tribal Presidential candidate, that too a woman. As constitutional head, shell script new history in serving the nation: MP CM SS Chouhan pic.twitter.com/xmOQKyhfCA
— ANI (@ANI) June 21, 2022
ICMR ने दी कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,10,623 सैंपल टेस्ट किए गए। देश में कल तक कुल 85,88,36,977 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,10,623 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,88,36,977 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/I7Ho7pgACJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
अभियान समिति की पहली बैठक करेंगे यशवंत सिन्हा
विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए अभियान समिति की पहली बैठक करेंगे।
Oppositions presidential candidate Yashwant Sinha to hold the first meeting of the Campaign Committee (for the Presidential poll) today.
— ANI (@ANI) June 22, 2022
(File photo) pic.twitter.com/BcCbxDkMFt
रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में राज्यपाल को कराया गया भर्ती
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कोरोना के इलाज के लिए आज मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari admitted to HN Reliance Foundation hospital, Mumbai today for #COVID19 treatment: Sources
— ANI (@ANI) June 22, 2022
(File photo) pic.twitter.com/8KE8dplZua
देश में मिले Covid-19 के 12,249 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में Covid-19 के 12,249 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 9,862 ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हुई।
सक्रिय मामले 81,687
दैनिक सकारात्मकता दर 3.94%
#COVID19 | India reports 12,249 fresh cases, 9,862 recoveries and 13 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) June 22, 2022
Active cases 81,687
Daily positivity rate 3.94% pic.twitter.com/O7T0QQfzI4
मौसम विभाग ने जारी की बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं मानसून उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के अन्य राज्यों में जल्द ही मानसून पहुंच जाएगा।
बारिश और भूस्खलन के कारण आज बंद रहेंगे रामबन के सभी स्कूल
जम्मू-कश्मीर के रामबन उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन को देखते हुए उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित रामबन जिले के सभी स्कूल आज बंद रहेंगे।
मालदीव में योग दिवस समारोह में कट्टरपंथियों का हमला
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मालदीव की राजधानी माले में नेशनल स्टेडियम में भारतीय उच्चायोग की तरफ से आयोजित समारोह में कट्टरपंथियों ने हमला कर दिया। योग कर रहे लोगों के साथ मारपीट की गई। इसके चलते कुछ समय के लिए योग का कार्यक्रम कुछ समय के लिए बाधित हुआ।
International Yoga Day: मालदीव में योग दिवस समारोह में कट्टरपंथियों का हमला, छह गिरफ्तार
द्रौपदी मुर्मू ने मंदिर में लगाई झाड़ू
एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पूजा करने से पहले रायरंगपुर के शिव मंदिर में झाड़ू लगाई।
#WATCH | Odisha: NDAs presidential candidate Draupadi Murmu sweeps the floor at Shiv temple in Rairangpur before offering prayers here. pic.twitter.com/HMc9FsVFa7
— ANI (@ANI) June 22, 2022
मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट
महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज अलग-अलग स्थानों में तेज बारिश होने की संभावना है।
को-लोकेशन घोटाले में संजय गुप्ता गिरफ्तार
सीबीआई ने एनएसई को-लोकेशन घोटाले में ओपीजी सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा
केंद्र सरकार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। इस बात की पुष्टि एक अधिकारी ने की है।
Centre provides round-the-clock Z+ category security cover by armed Central Reserve Police Force (CRPF) personnel to NDA presidential candidate Draupadi Murmu from today: Officials
— ANI (@ANI) June 22, 2022
(File photo) pic.twitter.com/FYDWJ0ficX
असम में बाढ़ से 55 लाख लोग हुए प्रभावित
असम के नगांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए नाव की मदद ले रहे हैं। असम में बाढ़ से 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
#WATCH असम: नगांव में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए नाव की मदद ले रहे हैं। बाढ़ से 55 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। (21.06) pic.twitter.com/tPTROQG6Qn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2022
मुंबई में कई जगहों पर हुई बारिश
महाराष्ट्र के मुंबई के कई जगहों पर आज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में आज बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश होगी।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई के कई जगहों पर आज बारिश हुई। (वीडियो माटुंगा किंग्स सर्कल से है)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2022
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में आज बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश होगी। pic.twitter.com/UJlTuRlS2b
मिजोरम में मिले COVID-19 के 20 नए केस
मिजोरम में COVID-19 के 20 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
कुल मामले: 2,28,771
सक्रिय मामले: 124
कुल डिस्चार्ज: 2,27,946
कुल मृत्यु: 701
द्रौपदी मुर्मू ने की जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की ।
Odisha | NDAs Presidential candidate Draupadi Murmu offers prayers at Rairangpur Jagannath Temple pic.twitter.com/8OWKginIG2
— ANI (@ANI) June 22, 2022