Breaking News in Hindi Today Live: लखीमपुर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या, 6 गिरफ्तार
Breaking News in Hindi Today उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 2 दलित बहनों की मौत मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी समेत सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जुर्म भी कबूल लिया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। यूपी के लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने अपने दोस्तों के साथ लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया। इसके बाद उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी।
दूसरी ओर उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी भी हिस्सा लेने वाले हैं। कोविड महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद प्रत्यक्ष रूप से यह पहला सम्मेलन है। इस सम्मेलन में समूह के सभी आठ सदस्य देशों के प्रमुख दूसरे देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं।
Breaking News in Hindi Today Live;
गायक दलेर मेहंदी को बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पटियाला कोर्ट द्वारा 2003 के कबूतरबाजी मामले में दी गई दो साल की सजा पर रोक लगा दी है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने गुरुवार को कक्षा एक से पांच तक के सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए नाश्ते की योजना शुरू की है। उन्होंने इस दौरान बच्चों के साथ भोजन किया और परोसा भी। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्टालिन ने कहा कि यह योजना गरीब लोगों के जीवन में लाभकारी बदलाव लाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को विज्ञान भवन में अपने जन्मदिन पर राष्ट्रीय रसद नीति का शुभारंभ करेंगे। लाजिस्टिक नीति का उद्देश्य लाजिस्टिक लागत को कम करना और वैश्विक बाजार में घरेलू सामानों की प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समरकंद में आयोजित होने वाले शंघाई शिखर सम्मेलन में आज भाग लेने जाएंगे। इससे पहले पीएम ने बैठक के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सामयिक, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए वे उत्सुक हैं।
कोलकाता नगर निगम में अधूरे रिक्त पदों को भरने और बंद हुए नगर निगम के स्कूलों को फिर से खोलने की मांग को लेकर आज विरोध प्रदर्शन हुआ।
दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में अब दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ होगी। विशेष सीबीआई अदालत की न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने ईडी को जैन से कल जेल के अंदर पूछताछ करने का आदेश दिया है। ईडी ने कोर्ट से पूछताछ के लिए 3 तारीखें मांगीं थी।
पंजाब और दिल्ली में आप सरकारें पराली जलाने से निपटने के लिए एक साथ आई हैं, जिसके लिए वे जल्द ही फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए एक पायलट परियोजना शुरू करने जा रही हैं। परियोजना के तहत राज्य में 5,000 एकड़ में बायो डीकंपोजर का छिड़काव किया जाएगा।

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को ईडी ने समन भेजा है। ई़डी ने विधानसभा सत्र के बीच उन्हें तलब किया है। इसपर शिवकुमार ने कहा है कि मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं, लेकिन इस समन से मेरा समय खराब हो रहा है।
शंघाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने उज्बेकिस्तान पहुंचने से पहले पीएम मोदी को भारतीय समुदाय के एक समूह इंडिया क्लब ने कई उपहार दिए हैं।
सीबीआइ ने पश्चिम बंगाल एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में दिल्ली और कोलकाता में रेड मारी है। यह रेड एक साफ्टवेयर फर्म के छह स्थानों पर मारी गई है।
मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से चीते लाए जाएंगे। इसी संबंध में विंडहोक, नामीबिया पहुंचे भारतीय विमान की एक तस्वीर को नामीबिया में भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया है।
High Commission of India in Windhoek, Namibia tweets the visual of the Indian aircraft which has reached Namibia to receive cheetahs to be brought to Madhya Pradesh's Kuno National Park. PM Narendra Modi will be present in the park on Sept 17 for the reintroduction. pic.twitter.com/jl3Rk4bigS
— ANI (@ANI) September 15, 2022
घरेलू प्याज की कीमतों में गिरावट और किसानों के बीच बढ़ते वित्तीय तनाव के बीच महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल से राज्य भर में लगभग 2 लाख टन प्याज खरीदने का अनुरोध किया है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के भीमबेर गली के पास आज सुबह कई यात्रियों को लेकर जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।
एससीओ सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्राचीन सिल्क रोड शहर समरकंद में पहुंच गए हैं। यहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य एशियाई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं।
VIDEO: Russian President Vladimir Putin touches down in the ancient Silk Road city of Samarkand, where he will join China's Xi Jinping and other Asian leaders for a regional summit touted as a challenge to Western global influence pic.twitter.com/O51l9JrDjJ
— AFP News Agency (@AFP) September 15, 2022

लखीमपुरी दलित बहनों की हत्या मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि बलात्कारियों को रिहाई की सुविधा देने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।
लखीमपुर खीरी में नाबालिग दलित लड़कियों से रेप के बाद हत्या मामले में पोस्टमार्टम के बाद पीड़ितों के शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
आंध्र प्रदेश के अमरावती में प्लेसमेंट की मांग को लेकर विधानसभा को घेरने की कोशिश करने के बाद पुलिस और तेलुगु नाडु छात्र संघ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम आज रात लगभग 10 बजे घोषित किए जाएंगे। इसकी जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी।

उत्तर प्रदेश के मऊ में मुख्तार अंसारी को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में सांसद एवं विधायक कोर्ट में पेश किया।
न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस में बयान दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि किसी ने मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ की है।
लखीमपुर खीरी हत्याकांड में पीड़ितों के पिता का बयान सामने आया है। उन्होंने न्याय की मांग करता हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की है।
#WATCH | "I demand justice, the culprits should be hanged," says the father of the victims in the Lakhimpur Kheri murder case pic.twitter.com/1A7Vtg5WZL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 15, 2022
बसवराज बोम्मई सरकार आज कर्नाटक विधान परिषद में धर्मांतरण विरोधी विधेयक पेश कर सकती है। बीजेपी एमएलसी डीएस अरुण ने कहा कि यहां तक कि कांग्रेस और जेडीएस को भी पेश किए गए इस बिल का समर्थन करना चाहिए।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के अलावा उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति और कुछ अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
कोलकाता पुलिस ने भाजपा द्वारा बुलाए गए नबन्ना चलो मार्च के दौरान पीसीआर आसेन मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मेंगलुरु में एक किराना दुकान पर महिला के उत्पीड़न की खबर सुनकर सैकड़ों हिंदू कार्यकर्ताओं ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बुधवार देर रात खरीदारी के दौरान दूसरे समुदाय के एक युवक ने उन्हें परेशान किया।
गोवा भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस के पूर्व नेता दिगंबर कामत ने आज अलग तर्क दिया है। उन्होंने कहा कि मैं एक मंदिर गया और भगवान से पूछा कि मेरे मन में भाजपा में शामिल होने की बात चल रही है, मैं क्या करूं। कामत ने कहा कि इसके बाद भगवान ने जवाब दिया कि तुम आगे बढ़ो, चिंता मत करो।
मलेशिया के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मलेशिया के पहले प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित डा एस. सैमी वेल्लू का निधन हो गया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
कांग्रेस ने थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति 17 महीने से दो अंकों में रहने को लेकर गुरुवार को केंद्र पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि महंगाई पर सरकार की चुप्पी तोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई है।
बुधवार को चिंगमीरोंग में स्थानीय अतिक्रमण को हटाने के अभियान के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।
लखीमपुर खीरी में दलित बहनों के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी छोटू गौतम ने कबूल किया है कि वह एक लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो उसने और उसके दोस्तों ने लड़कियों का अपहरण कर उनसे बलात्कार किया और उनके शवों को पेड़ पर लटकाने से पहले उनकी हत्या कर दी।
सेंटर फार एस्ट्रोफिजिक्स में खगोलविद हार्वर्ड और स्मिथसोनियन ने ब्रह्मांड में नए ग्रह की खोज में कई बड़े साक्ष्य पाए हैं। इन खगोलविदों को एक डिस्क में छिपे एक छोटे नेपच्यून या सैटर्न जैसे ग्रह के होने के सबूत मिले हैं।
मध्य प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में डेढ़ साल से भी कम समय बचा है। इस बीच अलग विंध्य प्रदेश के गठन की मांग तेज हो गई है। एक दशक से अधिक समय से विंध्य प्रदेश के गठन के लिए आवाज उठा रहे मैहर (सतना जिले) के मौजूदा भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वह विंध्य के नाम पर एक राजनीतिक दल बनाएंगे और चुनाव लड़ेंगे।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,422 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 5,748 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि एक्टिव मामले अब 45,749 से बढ़कर 46,389 हो गए है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को लोगों को इंजीनियर दिवस की बधाई दी। पीएम ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले कुशल और प्रतिभाशाली इंजीनियरों को पाकर भारत धन्य है।
बता दें कि इंजीनियर्स दिवस तत्कालीन मैसूर साम्राज्य के दीवान, इंजीनियर और राजनेता एम विश्वेश्वरैया की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें अग्रणी इंजीनियरिंग कार्यों का श्रेय दिया जाता है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज एक दिवसीय ब्रेक पर है। यात्रा अब केरल के कोल्लम से शुक्रवार को फिर से शुरू होगी। कांग्रेस नेता जयराम ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। यात्रा का सातवां दिन बुधवार को पूरा हुआ जो केरल के तिरुवनंतपुरम के नवायिक्कुलम से शुरू हुआ था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की कार गुरुवार सुबह युद्ध के मैदान के दौरे के बाद एक अन्य वाहन से टकरा गई। हालांकि दुर्घटना में जेलेंस्की गंभीर रूप से घायल नहीं हुए हैं।
मथुरा की एक अदालत में एक याचिका दायर कर मुगल काल की एक और मस्जिद मीना मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि मस्जिद का निर्माण श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर के पूर्व की ओर ठाकुर केशव देव जी मंदिर के एक हिस्से पर किया गया था।
उत्तर प्रदेश के बरेली में अग्निवीर भर्ती के दौरान फर्जी दस्तावेज का उपयोग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नकली दस्तावेजों का उपयोग करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों नकली नाम और फर्जी दस्तावेज़ों के साथ भर्ती होने की कोशिश कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को लखीमपुर खीरी में दलित समुदाय की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके पाए जाने के बाद चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। लखीमपुर खीरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को कनाडा में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (बीएपीएस) मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे और मंदिर में तोड़फोड़ भी की। भारतीय उच्चायोग ने भी इस घटना की निंदा की और मामले की जांच करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के लिए कनाडा के अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को उठाया है।

उज्बेकिस्तान के समरकंद में आज शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी भी हिस्सा लेने आज शाम रवाना होंगे।
कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। आतंकियों से 1 एके 47 राइफल, 2 पिस्टल समेत कुछ और चीजें बरामद हुई हैं।
