Hindi Breaking News Today 15 June: पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिया धरना, निलंबित भाजपा विधायक भी रहे मौजूद
Breaking News in Hindi Today: कोलकाता में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित निलंबित भाजपा विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में धरना दिया।
नई दिल्ली, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के प्रत्याशी को लेकर चर्चा हो सकती है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होंगे और नतीजे 21 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। वहीं, रांची पुलिस ने जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वाले अबतक 29 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से कई आरोपित रिम्स में भर्ती में हैं। ये आरोपित जैसे ही ठीक होंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
TMC की बैठक में कई दलों के नेताओं ने की शिरकत
राष्ट्रपति चुनाव से पहले टीएमसी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक कान्स्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया में शुरू हो गई है। इस बैठक में कई दलों के नेताओं ने शिरकत की है।
#WATCH Opposition leaders meeting called by TMC leader & West Bengal CM Mamata Banerjee ahead of Presidential poll, underway at Constitution Club of India in Delhi pic.twitter.com/BJjzUaIbig
— ANI (@ANI) June 15, 2022
कांग्रेस नेताओं की चल रही बैठक
दिल्ली पुलिस के कांग्रेस मुख्यालय में प्रवेश के मुद्दे पर AICC दफ्तर में केसी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और अधीर रंजन चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं की बैठक चल रही है।
ब्रिटिश उच्चायुक्त ने किया स्वर्ण मंदिर का दौरा
भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया।
पंजाब: भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर का दौरा किया। pic.twitter.com/9YOhGPeoev
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
सीएम भगवंत मान और सीएम केजरीवाल ने दिखाई बसों को हरी झंडी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में जालंधर से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पंजाब: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में जालंधर से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए नई वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। pic.twitter.com/utyQ1OLYS7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दिया धरना
कोलकाता में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित निलंबित भाजपा विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में धरना दिया।
कोलकाता: विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित निलंबित भाजपा विधायकों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में धरना दिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
इस वर्ष मार्च में बीरभूम हिंसा को लेकर सदन में तृणमूल विधायकों के साथ झड़प के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 5 भाजपा विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। pic.twitter.com/Db7CAKe7vw
राहुल के रेस्क्यू के बारे में सीएम बघेल ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के रेस्क्यू के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये आपरेशन 104 घंटे चला और सफल आपरेशन रहा। मैं इस आपरेशन में सहयोग देने वाले लोगों को बधाई देता हूं। बच्चा अब स्वस्थ है।
ये ऑपरेशन 104 घंटे चला और सफल ऑपरेशन रहा। मैं इस ऑपरेशन में सहयोग देने वाले लोगों को बधाई देता हूं। बच्चा अब स्वस्थ है: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिल्ली https://t.co/bvekUVoTPf pic.twitter.com/Oo4uWgbvIt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
विपक्ष की बैठक पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ने दिया बयान
ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया। उन्होंने कहा मुझे नहीं बुलाया गया है, अगर बुलाया जाता तो भी मैं नहीं जाता, इसकी वजह कांग्रेस है। हमें खरी खोटी सुनाने वाली TMC बुलाती तो हम इसलिए नहीं जाते क्योंकि उन्होंने बैठक में कांग्रेस को बुलाया है।
मुझे नहीं बुलाया गया है,अगर बुलाया जाता तो भी मैं नहीं जाता, इसकी वजह कांग्रेस है। हमें खरी खोटी सुनाने वाली TMC बुलाती तो हम इसलिए नहीं जाते क्योंकि उन्होंने बैठक में कांग्रेस को बुलाया है:ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक पर ANI से कहते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी pic.twitter.com/4a0cX4lsOc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
लखनऊ पहुंचे शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे अयोध्या दौरे के लिए लखनऊ पहुंचे। उन्होंने कहा अयोध्या भारत की आस्था से जुड़ी हुई है और हमारी भी यहीं आस्था है। हम यहां आते रहते हैं और राम मंदिर के निर्माण के बाद हम यहां सिर्फ प्रार्थना करने आए हैं।
#WATCH | UP: Maharashtra Min Aaditya Thackeray arrives in Lucknow ahead of Ayodhya visit
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 15, 2022
"When we came for the 1st time in 2018, we said pehle mandir, phir sarkaar... Ill offer prayers & receive blessings... the land is not political, its the land of Ram Rajya," he said pic.twitter.com/E8y5NSHqBJ
ईडी के सामने पेश नहीं होंगे अनिल परब
शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब आज पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। वह ईडी को अपना जवाब अपने वकील के जरिए देंगे। परब एक प्री-शेड्यूल इवेंट के लिए आज मुंबई से बाहर हैं। इसलिए वह एजेंसी के सामने पेश नहीं होंगे।
Alleged money laundering case | Shiv Sena leader & Maharasthra Minister Anil Parab wont appear before ED today for questioning. Hell give his reply to the ED through his lawyer. Parab is out of Mumbai today for a pre-scheduled event. So he will not appear before the agency. pic.twitter.com/d3lnOdz9NN
— ANI (@ANI) June 15, 2022
भारत दौरे पर पहुंची इंडोनेशिया की विदेश मंत्री
इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेटनो मारसुडी स्पेशल ASEAN-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक और दिल्ली डायलाग XII के लिए भारत दौरे पर पहुंची।
Indonesian Foreign Minister Retno Marsudi arrived in India for the Special ASEAN-India Foreign Ministers’ Meeting and Delhi Dialogue XII.
— ANI (@ANI) June 15, 2022
"An opportunity to strengthen Comprehensive Strategic Partnership," tweeted MEA spox Arindam Bagchi pic.twitter.com/WJfQm9bubp
हमारा मकसद BJP के खिलाफ लड़ना है- मल्लिकार्जुन खड़गे
ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बहुत से बड़े नेता बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं लेकिन हम इस बैठक में जा रहे हैं, क्योंकि हमारा मकसद BJP के खिलाफ लड़ना है और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें जो करना होगा हम वो करेंगे।
सीएम योगी ने की टीम-9 के साथ बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टीम 9 के अधिकारियों के साथ बैठक की। pic.twitter.com/Nd10yUZycf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन सौंपेगा बजरंग दल
बजरंग दल 16 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा और विवादास्पद धार्मिक टिप्पणियों पर हिंसा की हालिया घटनाओं के खिलाफ राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन सौंपेगा।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 193.53 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 13.40 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं।
चेन्नई के MGM समूह में चल रही आयकर विभाग की छापेमारी
तमिलनाडु के आयकर विभाग की चेन्नई में MGM समूह के 30 स्थानों पर छापेमारी चल रही है।
तमिलनाडु: आयकर विभाग की चेन्नई में MGM समूह के 30 स्थानों पर छापेमारी चल रही है। तस्वीरें MGM के एक कार्यालय के बाहर से है। pic.twitter.com/rZSsvTEDf3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
जालंधर में दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तान समर्थक नारे
पंजाब के जालंधर में देवी तालाब मंदिर के जालंधर शक्ति पीठ के पास की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक के नारे लिखे हुए दिखे। पुलिस ने बताया हम सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं ताकि नारे लिखने वाले का पता चल सके।
Punjab: Pro-Khalistan slogans seen scrawled on walls near Jalandhar Shakti Peeth, Devi Talab Mandir in Jalandhar
— ANI (@ANI) June 15, 2022
Police say, "Were checking CCTV footage to find out who wrote the slogans
Delhi CM-AAP national convener Arvind Kejriwal & CM Bhagwant Mann to visit Jalandhar today pic.twitter.com/KogySCs57u
TMC की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी तेलंगाना राष्ट्र समिति
पश्चिम बंगाल की सीएम और TMC प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) भाग नहीं लेगी।
NIA ने आतंकी फंडिंग मामले से जुड़े कई ठिकानों पर मारा छापा
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग मामले से जुड़े कई ठिकानों पर तलाशी ली। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।
रांची में आज हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक रांची में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी।
#WATCH झारखंड: रांची में आज बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2022
मौसम विभाग के मुताबिक रांची में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश होगी। pic.twitter.com/OUaOm578i8
TMC की बैठक में शामिल नहीं होगी आप
आम आदमी पार्टी (आप) आज दिल्ली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल नहीं होगी। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही आप इस मुद्दे पर विचार करेगी।
देश में मिले COVID-19 के 8,822 नए केस
भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 8,822 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5,718 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 15 लोगों की मौत हुई है।
कुल मामले: 4,32,45,517
सक्रिय मामले: 53,637
कुल रिकवरी: 4,26,67,088
कुल मौतें: 5,24,792
कुल वैक्सीनेशन: 1,95,50,87,271
#COVID19 | India reports 8822 new cases, 5718 recoveries and 15 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) June 15, 2022
Active cases 53,637
Daily positivity rate 2% pic.twitter.com/NiaCD58DY6
गृह मंत्रालय का बड़ा एलान
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा एलान किया। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक दूरदर्शी और स्वागत योग्य निर्णय है। इसलिए इस योजना में चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को सीएपीएफ और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवा के साथ होगी बूंदाबांदी
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहने और 30 से 40 कि मी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान, बुधवार से 20 जून तक कमाबेश हर रोज वर्षा होगी। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
लारेंस बिश्नोई को लेकर अपराध जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंची पुलिस
#WATCH | Sidhu Moose Wala murder case | Punjab Police brings Gangster Lawrence Bishnoi to CIA (Crime Investigation Agency) office in Kharar, Punjab. pic.twitter.com/j93WMW73Ni
— ANI (@ANI) June 15, 2022
चेन्नई में किया गया योग कार्यक्रम आयोजित
तमिलनाडु में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर दक्षिणी रेलवे ने चेन्नई में योग कार्यक्रम आयोजित किया।
Tamil Nadu | South Railway holds a Yoga session outside Southern Railway Headquarters in Chennai ahead of #InternationalYogaDay on June 21st. Visuals from this morning. pic.twitter.com/RtEKxGRyzh
— ANI (@ANI) June 15, 2022
शिवसेना नेता अनिल परब को ED ने पूछताछ के लिए तलब किया
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब को 15 जून को तलब किया है। उन पर रत्नागिरि जिले के दापोली इलाके में एक रिजार्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र के प्रविधानों के उल्लंघन का आरोप है। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
लारेंस बिश्नोई को लेकर मोहाली रवाना हुई पंजाब पुलिस
पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को मोहाली ले जाया जा रहा है। बता दें कि लारेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस की 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया है।
Gangster Lawrence Bishnoi is being taken to Mohali by Punjab police.
— ANI (@ANI) June 15, 2022
Punjab police have got 7 days remand of Bishnoi pic.twitter.com/CJAD3kSqVV
अयोध्या दौरे के लिए रवाना हुए आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में अपने आवास से रवाना हुए। वह आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे।
#WATCH | Maharashtra Minister and Shiv Sena leader Aaditya Thackeray leaves from his residence in Mumbai. He will visit Ayodhya in Uttar Pradesh today. pic.twitter.com/m3oBNwSP6n
— ANI (@ANI) June 15, 2022
मिजोरम में मिले कोविड-19 के 29 केस
मिज़ोरम में COVID-19 के 29 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
कुल मामले: 2,28,649
सक्रिय मामले: 199
कुल डिस्चार्ज: 2,27,749
कुल मृत्यु: 701
पंजाब पुलिस को मिली लारेंस बिश्नोई की रिमांड
पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का 7 दिन का रिमांड मिला है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में उसे मानसा कोर्ट में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था।