यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'भारत में कुछ बड़ा होने वाला है', हिंडनबर्ग ने दी चेतावनी; अब किसे बनाएगा निशाना?
Hindenburg Research अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने ...और पढ़ें

HighLights
- हिंडनबर्ग ने भारत को लेकर फिर दी चेतावनी।
- एक्स पर लिखा- जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत को लेकर फिर एक बड़ा ऐलान करते हुए चेतावनी दी है कि वह जल्द ही कुछ बड़ा करने वाला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एक बार फिर हिंडनबर्ग किसी भारतीय कंपनी को अपना निशाना बनाने वाला है।
हिंडनबर्ग रिसर्च ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शनिवार को पोस्ट करते हुए लिखा, 'जल्द ही कुछ बड़ा भारत में'। इस गुप्त संदेश को किसी भारतीय कंपनी पर निशाना बनाने की चेतावनी माना जा रहा है।
क्या है हिंडनबर्ग रिसर्च?
बता दें कि हिंडनबर्ग रिसर्च एक अमेरिकी आधारित फोरेंसिक फाइनेंसियल रिसर्च फर्म है, जिसकी स्थापना साल 2017 में नाथन एंडरसन नामक व्यक्ति द्वारा की गई थी। यह फर्म विभिन्न कंपनियों की इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेटिव का विश्लेषण करती है। इस दौरान किसी भी संभावित अनियमितताओं का पता चलने के बाद, हिंडनबर्ग आमतौर पर मामले की एक विस्तृत रिपोर्ट जारी करता है। इसका लक्ष्य कंपनी में वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाना और उसकी शॉर्ट सेलिंग करना है।
क्या है शॉर्ट सेलिंग?
शॉर्ट सेलिंग एक ट्रेडिंग रणनीति होती है, जिसमें कंपनी के स्टॉक मूल्य के खिलाफ दांव लगाया जाता है। हिंडनबर्ग अपनी रिपोर्ट जारी करने से पहले टार्गेट की गई कंपनी में शॉर्ट की बोली लगाता है। यदि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद फर्म के शेयर की कीमत गिरती है, तो उसे शॉर्ट सेलर के रूप में लाभ होता है।
