Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी ने 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं की? 'भारत' शब्द पर मची रार पर बोले हिमंत सरमा

    By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 05:57 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमारा देश भारत था है और भारत ही रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? इसका भारतीय नाम होना चाहिए।

    Hero Image
    5 अगस्त को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला

    नई दिल्ली, एएनआई। संसद के विशेष सत्र में भारतीय संविधान से इंडिया शब्द को हटाने की मांग उठने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में शोर मचा हुआ है । इंडिया और भारत नाम पर लगातार बयानबाजी की जा रही है। इसे लेकर विपक्ष सरकार के खिलाफ हो गया है। वहीं, तमाम बयानों के बीच 5 अगस्त (मंगलवार) को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमारे संविधान में देश का मूल नाम 'भारत' ही है: मुख्यमंत्री सरमा

    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा,

    हमारा देश भारत था, है और भारत ही रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? इसका भारतीय नाम होना चाहिए। कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' क्यों की? 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं की? उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में देश का मूल नाम 'भारत' ही है...।

    यह भी पढ़ें- 'President Of Bharat' पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने उठाए सवाल तो आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ''मेरा भारत महान''

    विपक्ष की हिंदू धर्म मिटाने की साजिश : सीएम सरमा

    सीएम सरमा ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष तो यही साजिश कर रहा की हिंदू धर्म को ही मिटा दो और अब वह यह भी विषय बना दिया है कि भारत को ही मिटा दो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत दोनों के खिलाफ है।

    यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की संसद सदस्यता पर फिर तनी तलवार, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर इन दलीलों से घेरा