Move to Jagran APP

मणिकर्ण गुरुद्वारे में चट्टानें गिरी, सात की मौत

धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण (हिमाचल प्रदेश) स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मंगलवार को पहाड़ी से गिरी चट्टानों ने सात श्रद्धालुओं की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। भगदड़ के दौरान भी कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दोपहर बाद करीब पौने दो बजे हुए इस

By Neeraj Kumar Azad Edited By: Published: Tue, 18 Aug 2015 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2015 01:51 AM (IST)
मणिकर्ण गुरुद्वारे में चट्टानें गिरी, सात की मौत

कुल्लू, जागरण संवाददाता। धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण (हिमाचल प्रदेश) स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में मंगलवार को पहाड़ी से गिरी चट्टानों ने सात श्रद्धालुओं की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। भगदड़ के दौरान भी कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

loksabha election banner

दोपहर बाद करीब पौने दो बजे हुए इस हादसे के दौरान गुरुद्वारे में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। चट्टानें इतनी विशाल थीं कि पांच मंजिला भवन को चीरती हुई एक दर्जन से अधिक कमरे क्षतिग्रस्त कर गईं। हादसे में मारे गए व घायल श्रद्धालु इन्हीं कमरों में थे। दुर्घटनास्थल से सात शव बरामद किए गए हैं। सभी मृतक व घायल पंजाब के संगरूर जिले के गांव रोगला टरवा मंडी के निवासी हैं। इन चट्टानों ने एक गेस्ट हाउस और एक गोशाला को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बचाव दल के साथ मणिकर्ण पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों के साथ मणिकर्ण पुलिस चौकी के जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था और कुछ घायलों को कुल्लू अस्पताल भेज दिया था। श्री राम मंदिर और गुरुद्वारा के सेवकों ने भी बचाव कार्य में योगदान दिया। देर शाम तक बचाव कार्य जारी था।

उपायुक्त राकेश कंवर ने बताया कि 11 घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। इनमें से गंभीर रूप से घायल गुरविंद्र सिंह और हंसराज को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफ र कर दिया गया है।

मृतकों की सूची

यादविंद्र सिंह पुत्र सुखविंद्र सिंह

लखविंद्र सिंह पुत्र हरि सिंह

सोनी राम पुत्र मग्गर राम

गुरदीप सिंह पुत्र हरदेव सिंह

गोपाल सिंह पुत्र हरि राम

रघुवीर सिंह पुत्र बालकृष्ण

काका सिंह पुत्र हरदयाल सिंह

घायलों की सूची

निक्का राम पुत्र बिलू राम

तरसेम पुत्र हेमराज

मिठू सिंह पुत्र गुरजंटा सिंह

अवतार सिंह पुत्र बृजभान सिंह

लोकराज पुत्र ओम प्रकाश

पविंद्रजीत सिंह पुत्र लाल सिंह

हंसराज पुत्र बालाराम

रविंद्र सिंह पुत्र रोडा सिंह

हरजिंद्र सिंह पुत्र अजायब सिंह

हरमेश सिंह पुत्र लीला राम

गुरविंद्र सिंह पुत्र गुरचरण सिंह

धूमल घटनास्थल पर पहुंचे
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटना पर दुख जताया। गुरुद्वारा के संरक्षक बाबा श्रीराम ने धूमल को घटना की जानकारी दी। पूर्व मंत्री पंडित खीमी राम, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, अजय राणा, प्रताप ठाकुर, युवराज बोध, जीएस बब्बू, राजू बिष्ट, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुंदर ठाकुर, राजेश शानू व जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.