Move to Jagran APP

India Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 11,929 नए मामले, 24 घंटे में 8 हजार मरीज हुए ठीक

India Coronavirus Updates देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 20 हजार 622 पहुंच गई है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 09:29 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 10:54 AM (IST)
India Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 11,929 नए मामले, 24 घंटे में 8 हजार मरीज हुए ठीक
India Coronavirus Updates: देश में कोरोना के 11,929 नए मामले, 24 घंटे में 8 हजार मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3.20 लाख पहुंच गई है और कुल 9,195 लोगों की जान भी जा चुकी है। हालांकि अच्छी बात यह है कि वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 1.62 लाख से अधिक हो गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 8,048 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

loksabha election banner

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 11,929 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 311 लोगों की मौत भी हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 20 हजार 922 पहुंच गई है। इसमें से 1,49,348 एक्टिव केस हैं, अब तक 1,62,379 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 9,195 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु और गुजरात में नए मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है। महाराष्ट्र में 3,427 नए मामले पाए गए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,04,568 हो गई है। राज्य में अब तक 3,830 लोगों की जान जा चुकी है। तमिलनाडु में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य में कोरोना से और 30 मरीजों की जान चली गई है। राज्य में एक दिन में 1,989 नए मामले भी सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 42,687 पर पहुंच गया है। इनमें से 23 हजार से ज्यादा मरीज ठीक भी हो चुके हैं और 18 हजार से कुछ अधिक ही सक्रिय मामले हैं।राजधानी में लगातार दूसरे दिन दो हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आए। पिछले चौबीस घंटे में 2,134 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 38,958 हो गया है। इस दौरान 57 लोगों की मौत भी हुई है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य - संक्रमित

महाराष्ट्र - 1,04,568

तमिलनाडु - 42,687

दिल्ली - 38,958

गुजरात - 23,038

उत्तर प्रदेश - 13,118

राजस्थान - 12,401

बंगाल - 10,698

मध्य प्रदेश - 10,641

कर्नाटक - 6,824

हरियाणा - 6,749

बिहार - 6,290

आंध्र प्रदेश - 5,965

जम्मू-कश्मीर - 4,878

तेलंगाना - 4,737

ओडिशा - 3,723

असम - 3,718

पंजाब - 3,063

केरल - 2,407

उत्तराखंड - 1,785

झारखंड - 1,711

छत्तीसगढ़ - 1,512

त्रिपुरा - 1,046

गोवा - 523

हिमाचल प्रदेश - 502

मणिपुर - 449

लद्दाख - 437

चंडीगढ़ - 345

पुडुचेरी - 176

नगालैंड- 163

मिजोरम - 107

अरुणाचल - 87

सिक्किम - 63

मेघालय - 2744

अंडमान-निकोबार - 38

दादरा और नगर हवेली- 35


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.