यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीनों सेना प्रमुख के साथ दिल्ली में रक्षा मंत्री की हाईलेवल मीटिंग, सीधा संदेश- 'पहलगाम हमले का हिसाब होगा'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ...और पढ़ें

HighLights
- पहलगाम हमले के बाद रक्षा मंत्री ने की बैठक
- तीनों सेना प्रमुख और CDS बैठक में रहे मौजूद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), तीनों सेनाओं के प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ एक अहम बैठक की।
सेना प्रमुखों ने दी सुरक्षा स्थिति की जानकारी
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री को पहलगाम और पूरे जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान जारी है।
.jpg)
पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली है CCS की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम हमले को लेकर कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे। यह समिति देश की सुरक्षा से जुड़े फैसले लेने वाली सर्वोच्च समिति है। बता दें, पहलगाम हमला 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है।
हमले में 26 लोगों की हुई मौत
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 26 लोगो मारे गए, जिनमें एक नवविवाहित नौसेना अधिकारी, कई पर्यटक और स्थानीय नागरिक शामिल हैं। तीन आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिनमें से दो विदेश बताए जा रहे हैं।
.jpg)
गृहमंत्री अमित शाह ने किया घटनास्थल का दौरा
गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार सुबह हमले की जगह बैसरन वैली का दौरा किया और पीड़ितों के परिवारों से मुलाक़ात की। उन्होंने कहा, "जो लोग मारे गए हैं, उन्हें इंसाफ़ ज़रूर मिलेगा और दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।"
