विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates : आने वाले 48 घंटों में तेज हवा के साथ इन राज्यों व इलाकों में हो सकती है बारिश

By Dhyanendra SinghEdited By:
Published: Fri, 13 Nov 2020 03:51 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 10:28 PM (IST)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में 14 को कुछ स्थानों ...और पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।

नई दिल्ली, एएनआइ। उत्तर भारत के कई राज्यों व शहरों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, दूसरी ओर दक्षिण भारत में आने वाले 48 घंटों में बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में 14 को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली, रामानाथपुरम और तूतूकुड़ी जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है।

चेन्नई शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में अगले 48 घंटों तक आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। चेन्नई के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है, जहां इसका तापमान अधिकतम और न्यूनतम क्रमश: 31 से 25 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो सकती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को सीजन की पहली बारिश हो सकती है। बारिश हल्की होगी या तेज, इसे लेकर मौसम विभाग सटीक रूप से कुछ नहीं बता पा रहा है। हल्की हुई तो दीपावली के अगले दिन वायु प्रदूषण अधिक रह सकता है, तेज होने पर आसमान साफ हो जाएगा। इस बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 29.7 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 39 से 95 फीसद रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में धुंध भी गहराने लगेगी। जहां तक शनिवार का पूर्वानुमान है तो आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 एवं 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार, सोमवार से अधिकतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया AQI

वर्तमान में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब है और दिवाली के बाद यानी रविवार को यह और भी ज्यादा खराब होने की उम्मीद है। दिवाली के एक दो दिन बाद AQI में सुधार होगा। त्योहारी सीजन के दौरान यानी शुक्रवार को सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।