Move to Jagran APP

भारी बारिश से उत्तर भारत बेहाल, ओडिशा में बिजली गिरने से 41 की मौत

देश के कई सूबे भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों के बचाव के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास चल रहे हैं।

By Lalit RaiEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 03:57 AM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 07:38 AM (IST)
भारी बारिश से उत्तर भारत बेहाल, ओडिशा में बिजली गिरने से 41 की मौत

नई दिल्ली। देश के के कई राज्य भारी बारिश के चलते बाढ़ का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। ओड़िशा के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो दिनों में बिजली गिरने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई है। सबसे अधिक आठ लोग भद्रक जिले में मारे गए, जबकि सात लोगों की मौत बालेश्वर जिले में, पांच की खुरदा और तीन की मौत मयूरभंज में हुई। बाकी लोगों की मौत अन्य जिलों में हुई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विशेष राहत आयुक्त को पीड़ितों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

loksabha election banner

9 सूबों में भारी बारिश की चेतावनी

तटीय आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बाढ़ की वजह से हाल बेहाल है।असम, मेघालय, बिहार और पश्चिम बंगाल में हालात बेहद खराब हैं।

बिहार में 27 लाख आबादी प्रभावित

बिहार में बाढ से 12 जिलों की 27.50 लाख आबादी प्रभावित हुई है तथा 26 लोगों की जानें गयी हैं। महानन्दा, बखरा, कंकई, परमार, कोसी एवं अन्य नदी में बाढ से बिहार के 12 जिलों पूर्णियां, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर एवं पूर्वी चम्पारण के 62 प्रखंडों के 2162 गांव की 27.50 लाख आबादी प्रभावित हुई है। असम में भी बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित है।

बागेश्वर में बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, चार मकान ध्वस्त; कई सड़कें टूटी

असम में 29 लोगों की मौत

पूर्वोत्तर राज्यों में असम बाढ़ से ज्यादा प्रभावित है। राज्य के 21 जिलों में लोग बाढ़ से संबंधित परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अब तक कुल 29 लोगों की मौत हुई है और करीब 21 लाख लोगों को बेघर होना पड़ा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई सर्वेक्षण कर असम सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

यूपी में गंगा, शारदा और घाघरा उफान पर

भारी बारिश की वजह से पूर्वांचल के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद यूपी के सीमावर्ती जिलों में हालात ज्यादा खराब हैं। महाराजगंज , सिद्धार्थनगर ,कुशीनगर और गोरखपुर में हालात ज्यादा खराब है। गंगा समेत कई बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

चंपावत में भूस्खलन से टनकपुर-चंपावत हाईवे बंद, यात्री परेशान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.