Move to Jagran APP

गाना सुनने से हो सकती है गड़बड़, बिगड़ सकती है नींद : रिसर्च का दावा

गाना सुनने से सुकून का सुना होगा लोग तनाव दूर करने के लिए रात में सोने के समय बिस्तर पर भी गाने सुनते हैं लेकिन एक नए रिसर्च में दावा किया गया है कि सोते समय गाना सुनने से नींद बिगड़ सकती है।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 03:55 PM (IST)
गाना सुनने से हो सकती है गड़बड़,  बिगड़ सकती है नींद : रिसर्च का दावा
सोते समय संगीत सुनने से बिगड़ सकती है नींद

वाशिंगटन, एएनआइ। संगीत सुनना किसे पसंद नहीं है। बहुतों को तो पूरे दिन संगीत सुनना अच्छा लगता है। जबकि कुछ लोग तनाव दूर करने के लिए रात में सोने के दौरान बिस्तर पर भी गाने सुनते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सोते समय बिस्तर पर संगीत सुनना आपकी नींद पर असर डाल सकता है। इस आदत से आपकी नींद तक बिगड़ सकती है। यह दावा एक नए अध्ययन में किया गया है। 

loksabha election banner

नींद पर संगीत के असर पर रिसर्च

अमेरिका की बायलर यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह जानने के लिए अध्ययन किया कि नींद पर विविध प्रकार के गीत और संगीत का किस तरह का असर पड़ सकता है। इस अध्ययन के नतीजों को साइकोलाजिकल साइंस पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता और बायलर यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल स्कलिन ने कहा, 'हर कोई जानता है कि संगीत सुनने से अच्छा महसूस होता है।

मस्तिष्क में चलता रहता है संगीत

किशोरों से लेकर वयस्क तक सोने के दौरान बिस्तर पर आमतौर पर संगीत सुनते हैं। लेकिन कई दफा ऐसा होता है कि सोने की कोशिश के दौरान भी मस्तिष्क में संगीत चलता रहता है। इससे नींद के प्रभावित होने की आशंका हो सकती है।' उन्होंने बताया, 'सोते समय हमारे मस्तिष्क में संगीत की प्रक्रिया उस समय भी चलती रहती है, जब यह बंद रहता है।' शोधकर्ताओं ने यह निष्कर्ष एक सर्वे और प्रयोगशाला में परीक्षण के आधार पर निकाला है। इस अध्ययन में 50 प्रतिभागियों को शामिल किया गया था। इन्हें सोने से पहले कई प्रकार के संगीत सुनाए गए और नींद पर प्रभाव को आंका गया।

इस रिसर्च के पीछे रिसर्चर साइकोलॉजी के प्रोफेसर माइकल स्कलिन (Michael Scullin) हैं जिनकी बीच रात में नींद खुली तो उनके दिमाग में वही संगीत का धुन बज रहा था जो सोने समय उन्होंने सुना था। इसके बाद ही उन्होंने सोचा की संगीत और नींद के बीच संबंध पर रिसर्च किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.