Move to Jagran APP

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 47.48 करोड़ से अधिक दी गई वैक्सीन की डोज

Covid-19 Vaccination in India गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 47.48 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। 53 लाख से अधिक (5305260) खुराक अभी दी जानी बाकी हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 12:17 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 01:24 PM (IST)
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 47.48 करोड़ से अधिक दी गई वैक्सीन की डोज
देश में तेजी से चलाया जा रहा है टीकाकरण कार्यक्रम

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना के खिलाफ तेजी से टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार राज्यों को वैक्सीन पहुंचाने में हर संभव मदद कर रही है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 47.48 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। 53 लाख से अधिक (53,05,260) खुराक अभी दी जानी बाकी हैं, जो आने वाले समय में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को वैक्सीन की यह खुराकें दी जाएगी।

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि करीब तीन करोड़ (2,88,55,050) कोरोना की वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं जिन्हें लगाया जाना बाकी है।

21 जून को शुरू हुआ कोरोना के टीकाकरण का नया चरण

कोरोना टीकाकरण का नया चरण 21 जून को शुरू हुआ था। अधिक टीकों की उपलब्धता के माध्यम से टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है। केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में कोरोना टीके उपलब्ध करा रही हैं। कोरोना टीकाकरण अभियान के नए चरण में केंद्र सरकार देश में वैक्सीन निर्माताओं द्वारा उत्पादित किए जा रहे टीकों का 75 फीसद राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में खरीद और आपूर्ति कर रही है।

देश में फिर बढ़े कोरोना के नए मामले

देश में कोरोना की बात करें तो एक बार फिर नए मामलों में तेजी आई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 43,509 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। 640 लोगों की इस दौरान कोरोना के चलते मौत हो गई। कोरोना से कुल मौतों की संख्या 4,22,662 हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.