कोरोना काल में नहीं होगी ब्लड की कमी, स्वास्थ्य मंत्री ने लॉन्च किया 'eBlood Services App'
ईब्लड सर्विसेज ऐप के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए 4 यूनिट तक रक्त की मांग की जा सकती है।
नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 'ईब्लड सर्विसेज ऐप' लॉन्च किया है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4.73 लाख के पार पहुंच गई है। इसमें से 1,86,514 एक्टिव केस हैं, जबकि 2,71, 697 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना के विषम परिस्थिति में लोगों को अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना कठिन होता है इसलिए जिन लोगों को रक्त की आवश्कता है उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हमने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से 'ईब्लड सर्विसेज ऐप' लॉन्च किया है।
Delhi: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan launches
'eBloodServices App', an initiative of the Indian Red Cross Society, amid #COVID19 pandemic. pic.twitter.com/yODYULDINg — ANI (@ANI) June 25, 2020
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस ऐप पर जरूरतमंद लोग पंजीकृत हो सकते हैं और जान सकते हैं कि उन्हें रक्त कहां मिलेगा। वे जरूरतमंदों के लिए 4 यूनिट तक रक्त की मांग कर सकते हैं। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक उनके लिए 12 घंटे तक इंतजार करेंगे।