विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fali S Nariman Death: 'वह एक महान बुद्धिजीवी थे', वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन के निधन पर बोले CJI चंद्रचूड़

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Wed, 21 Feb 2024 12:08 PM (IST)

Fali S Nariman Death कानून के विशेषज्ञ और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का 95 वर्ष में ...और पढ़ें

भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो)
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिग्गज वकील फली एस नरीमन का हुआ निधन
  2. 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
  3. भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने जताया शोक

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन का 95 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने कानून के विशेषज्ञ और अनुभवी वकील फली एस नरीमन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह "महान बुद्धिजीवी" थे।

चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत में कार्यवाही शुरू करते हुए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी से कहा, "मिस्टर अटॉर्नी जनरल, हम फली नरीमन के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। वह एक महान बुद्धिजीवी थे। नरीमन हृदय संबंधी समस्याओं सहित कई बीमारियों से पीड़ित थे।

'पीएम मोदी ने भी किया शोक व्यक्त'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘फली नरीमन सबसे उत्कृष्ट कानूनी दिमाग और बुद्धिजीवियों में से थे। उन्होंने अपना जीवन आम नागरिकों के लिए न्याय को सुलभ बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके निधन से मुझे दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

यह भी पढ़ें- नहीं रहे सुप्रीम कोर्ट के दिग्गज वकील फली एस नरीमन, 95 की उम्र में ली अंतिम सांस