Hathras Case: NCW ने एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा नेता अमित मालवीय को भेजा नोटिस
उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म को लेकर देशभर में विरोध किया जा रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) विभिन्न विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे हाथरस मामले की पीड़िता की तस्वीर करने के लिए कई बड़ी हस्तियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
नई दिल्ली, एएनआइ। उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक दुष्कर्म को लेकर देशभर में विरोध किया जा रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) विभिन्न विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल किए जा रहे हाथरस मामले की पीड़िता की तस्वीर करने के लिए कई बड़ी हस्तियों से स्पष्टीकरण मांगा है। NCW ने बीजेपी नेता अमित मालवीय, अभिनेता स्वरा भास्कर और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को अलग-अलग नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में कथित सामूहिक बालात्कार पीड़िता की मौत के बाद से योगी सरकार की परेशानी बढ़ गई हैं। राज्ये में ही नहीं बल्कि देशभर में पीड़िता को न्यान दिलाने के लिए जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
स्वरा भास्कर न्याय दिलाने के लिए कर रही विरोध प्रदर्शन
वहीं, समाजिक मुद्दों पर खुल कर अपने विचार प्रकट करने वाली राय रखने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी हाथरस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। बीजेपी नेता अमित मालवीय, स्वरा भास्कर, और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर आरोप लगा है कि इन लोगों ने विरोध प्रदर्श के दौरान पीड़िता का फोटो इस्तेमाल किया है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय महिला आयोग ने इन तीनों के खिलाफ एक्शन लिया है।
पीड़िता की पहचान करने वाले सभी लोगों को नोटिस जारी
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था कि पीड़िता की पहचान पब्लिक करने वाले सभी लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने भी सोशल मीडिया में या फिर विरोध प्रदर्शनों के दौरान यूपी के हाथरस पीड़िता की पहचान उजागर की है, उन सभी से जुड़ी जानकारी एनसीडब्ल्यू के पास है।
ये भी पढ़ें: भारत में महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर UN की आधिकारिक टिप्पणी, विदेश मंत्रालय ने बताया अनुचित और अनावश्यक