विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम बंगालः भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ ने नंदीग्राम में डेढ़ लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीतने का दावा किया

Published: Mon, 21 Sep 2026 02:13 PM (IST)

भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ ने नंदीग्राम उपचुनाव में डेढ़ लाख से अधिक मतों से जीत का दावा किया है। यह ...और पढ़ें

भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ ने जीत का दावा किया। (फोटो-सोशल मीडिया)

भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ ने जीत का दावा किया। (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ ने जीत का दावा किया।

  2. नंदीग्राम उपचुनाव में डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत।

  3. शुभेंदु अधिकारी के विजन को पूरा करने का संकल्प।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हासिरानी रथ ने दावा किया है कि वह डेढ़ लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल करेंगी।
उन्होंने विभिन्न दलों के उम्मीदवारों द्वारा प्रचार अभियान शुरू किए जाने के बीच यह बयान दिया। भाजपा ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी रहे दिवंऊ चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को नंदीग्राम से अपना उम्मीदवार बनाया है।

शुभेंदु के निजी सचिव (पीए) रहे चंद्रनाथ रथ की बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दो दिन बाद छह मई को हत्या कर दी गई थी। यह उपचुनाव शुभेंदु अधिकारी के नंदीग्राम सीट खाली कर कोलकाता की भवानीपुर सीट बरकरार रखने के फैसले के कारण आवश्यक हो गया था। हासिरानी ने नंदीग्राम के एक काली मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना की और लोगों से अपने समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के लिए शुभेंदु अधिकारी के दृष्टिकोण को पूरा करने का काम करेंगी।


नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान छह अक्टूबर को होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को होगी। नंदीग्राम से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की थी।

हालांकि, बाद में विभिन्न पुराने मामलों के सिलसिले में पुलिस ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। वह फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर में उपचुनाव एजेयूपी संस्थापक हुमायूं कबीर के इस्तीफे के कारण आवश्यक हो गया।

कबीर ने इस सीट के लिए अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है, जिन्होंने रविवार को निर्वाचन क्षेत्र में जनसभाएं कीं। इस बीच, माकपा उम्मीदवार शांति गोपाल गिरि ने नंदीग्राम में घर-घर जाकर प्रचार किया और मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस सीट पर 2006 के विधानसभा चुनाव में माकपा ने जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें- कोलकाताः जेपी नड्डा के काफिले पर हमला मामला, 6 साल बाद दो तृणमूल नेता गिरफ्तार