नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- 18 जुलाई से फ्रांस और भारत के बीच शुरू होंगी उड़ानें
नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका से 30 हजार भारतीयों को वापस लाया गया।
नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना संकट के बीच वंदे भारत मिशन और अन्य माध्यमों के द्वारा अब तक देश में 6,50,000 से अधिक भारतीयों की वतन वापसी हुई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि वंदे भारत मिशन के तहत इन भारतीयों विदेशों से एयर इंडिया के जरिए वापस लाया गया। दुबई और यूएई से बड़ी संख्या में भारतीय को स्वदेश लाया गया। वहीं, अमेरिका से 30 हजार भारतीयों को इस मिशन के तहत वापस लाया गया। वहीं, कोरोना महामारी के बीच ये सभी भारतीय विदेश से भारत लाए गए हैं।
इसके साथ ही मंत्री ने कहा कि हम एयर बबल के लिए कम से कम तीन देशों अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस के साथ बातचीत के अग्रिम चरण पर हैं। उन्होंने जानकारी दी कि एयर फ्रांस 18 जुलाई से एक अगस्त के बीच दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से पेरिस के लिए 28 उड़ानें संचालित करेगा।
We are at a very advance stage of negotiations with at least 3 countries - France, US & Germany for air bubble. Air France will be operating 28 flights from Delhi, Mumbai & Bengaluru to Paris between July 18 to August 1: Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri (1/2) pic.twitter.com/kTHhS8tCIa — ANI (@ANI) July 16, 2020
अभी हाल ही में वंदे भारत मिशन के तहत मलेशिया से 220 भारतीय की वतन वापसी हुई है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते विदेश में फंसे इन लोगों को पंजाब के अमृतसर लाया गया। इस मिशन का पहला चरण 7 मई से शुरू हुआ था।
कोरोना महामारी से सभी देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। कोरोना महामारी के चलते विदेशों में भी लॉकडाउन लागू किया गया। जिस कारण वहां रह रहे भारतीय स्वदेश आने को मजबूर हो गए हैं। भारत सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। वहीं, दूसरी ओर भारत में रह रहे विदेशियों को भी उनके देश भेज रही है।