Move to Jagran APP

Har Ghar Tiranga Campaign: तिरंगे के रंग में रंग रहा देश, सोशल मीडिया पर चल रहा सेल्फी ट्रेंड, झंडा लगाएं और पाएं Certificate

देश की स्वतंत्रता के 75वें साल के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) की शुरूआत की गई है। इस अभियान को लेकर लोग काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

By Shivam YadavEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 09:57 AM (IST)
Har Ghar Tiranga Campaign: तिरंगे के रंग में रंग रहा देश, सोशल मीडिया पर चल रहा सेल्फी ट्रेंड, झंडा लगाएं और पाएं Certificate
उधमपुर डाकघर पर झण्डा खरीदते हुए लोग।

जागरण ऑनलाइन डेस्क। आजादी के अमृत महोत्सव #AzadiKaAmritMahotsav के उपलक्ष्य में आज हर घर तिरंगा #HarGharTiranga अभियान शुरू हो गया है, जो 17 अगस्त तक चलेगा। यानी इस पूरे हफ्ते देश तिरंगामय नजर आने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आह्वान पर इस अभियान (Campaign) को लेकर आम लोग प्रभावी रूप से रुचि दिखा रहे हैं।

loksabha election banner

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोग खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। देश की शान और राष्ट्र का प्रतीक तिरंगा देश के हर नागरिक में जुनून भरता है। अभियान के तहत देश के नागरिक अपने घरों-दुकानों और कार्यस्थल पर तिरंगा लगा रहे हैं। 

जम्मू-कश्मीर के लोग डाकघर में खरीद रहे झण्डा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर तिरंगा (Tiranga) लगाने का जुनून जम्मू-कश्मीर के लोगों में भी देखने को मिल रहा है। जम्मू के उधमपुर के डाकखाना पर यहां के स्थानीय लाेग तिरंगा झण्डा खरीदने पहुंचे। इस दौरान वहां इतनी भीड़ हुई कि लोगों ने लाइन लगाकर झण्डा खरीदा।

उधमपुर डाक विभाग के अधीक्षक गुलाम अहमद शाह ने ANI को बताया कि उन्होंने डाक अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में स्थित सभी डाकघरों पर झंडे भेजे हैं। लोगों की इसकी जानकारी दी जा रही है, साथ ही बैनर और सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किए हैं।

मणिपुर के मंत्री ने बांटे झण्डे

इसके अलावा, मणिपुर सरकार में बिजली, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री विश्वजीत सिंह थोंगम ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान का उत्सव मनाया। उन्होंने लोगों से अपील भी कि वे 13-15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराएं।

सोशल मीडिया पर चल रहा ट्रेंड

वहीं सोशल मीडिया पर भी हर घर तिरंगा अभियान ट्रेंड #HarGharTiranga कर रहा है। सोशल प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप पर लोग तिरंगे के साथ डीपी  (Display Picture, DP) लगा रहे हैं और फोटो-वीडियो शेयर कर रहे हैं।

20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य

आज 11 अगस्त से 17 अगस्त तक यह सप्ताह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिए समर्पित किया गया है, लेकिन इसका असर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद से ही दिखने लगा है।

अभियान के तहत 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर तिरंगे बनाए गए हैं। स्वयं सहायता समूहों से लेकर खादी ग्रामोद्योग संस्थानों तक ने इस काम में योगदान दिया है।

अभियान में शामिल होने पर मिलता है प्रमाण पत्र

हर घर तिरंगा अभियान काे लेकर सरकार द्वारा प्रमाण पत्र (Certificate)  भी दिया जा रहा है, जिसे हर कोई प्राप्त कर सकता है। अभियान में भाग लेने वालों नागरिकों के लिए प्रमाण जारी करने के लिए एक समर्पित पोर्टल (Dedicated Portal) बनाया गया है।

पोर्टल https://harghartiranga.com/ पर विजिट कर दिए गए निर्देशों का अनुसरण कर प्रमाणपत्र लिया जा सकता है। इस पोर्टल पर तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी भी अपलोड कर सकते हैं।

जानिए क्या हैं तिरंगा फहराए जाने के नियम?

अगर आप अपने घर या कार्यस्थल पर तिरंगा फहरा रहे हैं तो इसके लिए कुछ आवश्यक नियम हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है। हाल ही में 19 जुलाई 2022 को भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में संशोधन कर कुछ नियम बदले गए हैं। इनके अनुसार, यदि तिरंगा झण्डा किसी नागरिक के घर पर फहराया जाता है तो उसे दिन-रात निरंत फहराया जा सकता है।

तिरंगा आयताकार होना चाहिए और उसकी लंबाई-चाैड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए। झण्डा मैला नहीं होना चाहिए और न ही उस पर किसी प्रकार कोई अन्य चिह्न बना हो। तिरंगा के साथ या उसकी ऊंचाई के बराबर कोई अन्य झण्डा नहीं होना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.