Happy Janmashtami 2020: कोरोना काल में फीकी रहेगी जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में 'नो एंट्री'
Happy Janmashtami 2020 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारी में जुटे श्रद्धालु लेकिन इस बार घरों में ही करना होगा कार्यक्रम। मंदिरों में नो एंट्री।
नई दिल्ली, एजेंसी। इस साल के अधितकर सारे त्योहार कोरोना की वजह से उतने जोश से नहीं बन सके, जैसे की बनते थे। इस वक्त भारत में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम है, लेकिन यह पर्व भी फीका जाता दिख रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह है, मगर कहीं जगहों पर मंदिर बंद रहेंगे। इस बार मथुरा समेत कई जगह पर प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध है। ऐसे में श्रद्धालुओं के पास अपने घरों में त्योहार को मनाने के कोई और रास्ता नहीं है।
कृष्ण भगवान का जन्म मथुरा में हुआ था। कृष्ण जन्म भूमि मथुरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थान है जहां हिन्दू धर्म के अनुयायी कृष्ण भगवान का जन्म स्थान मानते हैं। भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि का न केवल भारत में महत्व है बल्कि दुनिया में जिला मथुरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान से ही जाना जाता है। ऐसे में अधिक से अधिक लोग भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर ही जाकर उनको निहारना चाहते हैं, लेकिन कोरोना संकट में बाकी सभी पर्व की तरह यह त्योहार भी फीका रह जाएगा।
इस बार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी 11 अगस्त और 12 अगस्त को पड़ रही है। बाल कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था, लेकिन इस बार तिथि और नक्षत्र में थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। इस स्थिति में जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में दो दिन मनाया जाएगा। हालांकि 12 अगस्त का दिन जन्माष्टमी व्रत के लिए सही माना जा रहा है। तो ऐसे में बड़े रूप में 12 अगस्त को ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी, लेकिन सिर्फ घरों में ही।
विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 2 करोड़ के पार पहुंच गई। दुनियाभर के कोविड मीटर की बात करें तो विश्व में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 2,00,23,016 पहुंच गई है। अब तक कुल मौतें 733,973 हो चुकी हैं। वैश्विक स्तर पर पिछले 24 घंटे में करीब तीन लाख नए मामले सामने आए हैं। भारत में पिछले कुछ दिनों में दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि यहां कोविड19 से ठीक होने वालों की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक 15 लाख 83 हजार 490 मरीज ठीक हो गए हैं
भारत में अब तक कोरोना के 22 लाख 68 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और मरने वालों की संख्या 45 हजार से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 हजार 601 मामले सामने आए हैं और 871 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान छह लाख 98 हजार 290 सैंपल टेस्ट हुए हैं। देश में चार दिन बाद 60 हजार से कम मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के 22 लाख 68 हजार 676 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से छह लाख 39 हजार 929 एक्टिव केस है। 15 लाख 83 हजार 490 मरीज ठीक हो गए हैं और 45 हजार 257 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक दो करोड़ 52 लाख 81 हजार 848 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। एक्टिव केस 28.21 फीसद है। रिकवरी रेट 69.80 और मृत्यु दर 1.99 फीसद है।