विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय वायुसेना को मिलेगी स्वदेशी ताकत, HAL सौंपेगा तेजस ट्विन-सीटर ट्रेनर और एचटीटी-40 विमान

Published: Fri, 18 Sep 2026 03:13 AM (IST)

सरकारी डिफेंस कंपनी एचएएल 18 सितंबर को बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को लाइट कांबैट एयरक्राफ्ट तेजस के फाइनल ऑपरेशनल ...और पढ़ें

एचएएल तेजस दो सीट वाले ट्रेनर और एचटीटी-40 विमान वायुसेना को सौंपेगा

एचएएल तेजस दो सीट वाले ट्रेनर और एचटीटी-40 विमान वायुसेना को सौंपेगा

HighLights

  1. एचएएल तेजस दो सीट वाले ट्रेनर और एचटीटी-40 विमान वायुसेना को सौंपेगा

  2. पवन हंस को ध्रुव नेक्स्ट-जेनरेशन हेलिकॉप्टर भी सौंपेगी

पीटीआई, नई दिल्ली। सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) 18 सितंबर को बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना को लाइट कांबैट एयरक्राफ्ट तेजस के फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस (एफओसी) वाले दो-सीट वाले ट्रेनर और एचटीटी-40 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट सौंपेगी। साथ ही, पवन हंस को ध्रुव नेक्स्ट-जेनरेशन हेलिकॉप्टर भी सौंपेगी।

एक अधिकारी ने कहा कि यह हैंडओवर देश की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक अहम पड़ाव है, क्योंकि यह कार्यक्रम घरेलू एयरोस्पेस इकोसिस्टम को मजबूत करने में एचएएल और उसके इंडस्ट्री पार्टनर्स की भूमिका को उजागर करेगा।

इससे सिविल और मिलिट्री, दोनों तरह के इस्तेमाल के लिए एडवांस्ड प्लेटफार्म डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर करने की इंडस्ट्री की बढ़ती क्षमता का पता चलेगा।

सरकार ने एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में स्वदेशी डिजाइन, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने को बहुत ज्यादा प्राथमिकता दी है। इन प्लेटफार्म को शामिल करना स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने और विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक और कदम है।