Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hafiz Saeed: भारत लाया जाएगा हाफिज सईद! केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से की मोस्ट वांटेड आतंकी के प्रत्यर्पण की मांग

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 12:20 PM (IST)

    Hafiz Saeed India extradition पाकिस्तानी मीडिया इस्लामाबाद पोस्ट की माने तो भारत सरकार ने अधिकारिक तौर पर हाफिज सईद के भारत प्रत्यर्पण की मांग की है। पाक के विदेश मंत्रालय को भारत से अनुरोध प्राप्त हुआ है कि वो हाफिज के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करे। हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है। हमले में अमेरिकियों समेत 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

    Hero Image
    Hafiz Saeed India extradition हाफिज को भारत ने पाक से मांगा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Hafiz Saeed India extradition भारत सरकार पाकिस्तान के मोस्ट वांटिड आतंकी हाफिज सईद को भारत लाने की तैयारी में है। सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से हाफिज को भारत सौंपने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाफिज के प्रत्यर्पण की मांग

    पाकिस्तानी मीडिया इस्लामाबाद पोस्ट की माने तो भारत सरकार ने अधिकारिक तौर पर हाफिज सईद के भारत प्रत्यर्पण की मांग की है। पाक के विदेश मंत्रालय को भारत से अनुरोध प्राप्त हुआ है कि वो हाफिज के प्रत्यर्पण के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू करे।

    26/11 हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज

    हाफिज सईद मुंबई में हुए 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है। हमले में अमेरिकियों समेत 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

    अमेरिका ने रखा हुआ है इनाम

    हाफिज सईद के संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी रखा हुआ है। अमेरिका ने हाफिज के संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को भी आतंकी घोषित किया है और उसपर 1 करोड़ डॉलर का इनाम रखा है। आतंकी फंडिंग मामले में उसे जेल में बंद किया गया है। 

    comedy show banner