विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अक्सर आते-जाते थे...': गुवाहाटी छात्रा मौत मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, आरोपी आशिक अली सलाखों के पीछे

Published: Tue, 29 Sep 2026 05:25 AM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 05:41 AM (IST)

गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की छात्रा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी आशिक अली को 14 दिन की पुलिस हिरासत में ...और पढ़ें

गुवाहाटी के होमस्टे में छात्रा की मौत का मामला।

गुवाहाटी के होमस्टे में छात्रा की मौत का मामला।

HighLights

  1. मुख्य आरोपी आशिक अली 14 दिन की पुलिस हिरासत में।

  2. गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला।

  3. पुलिस होमस्टे के तीन अन्य लोगों से भी कर रही पूछताछ।

एएनआई, गुवाहाटी। गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय छात्रा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

अजारा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 127(2), 117(2), 70(1) और 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पश्चिम गुवाहाटी के डीसीपी बोलिन देओरी ने बताया, इस महीने की 25 तारीख को आरोपित और पीड़िता रुद्राज किचन में रुके थे। यह एक होमस्टे है।

अक्सर होमस्टे में आता था जोड़ा

बाद में पुलिस को सूचना मिली कि लड़की बेहोश हालत में है... लड़की को जीएमसीएच रेफर किया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हमने मामले की जांच की है और इस मामले में मुख्य आरोपित आशिक अली को गिरफ्तार किया है।

यह जोड़ा अक्सर होमस्टे में आता-जाता रहता था, इसलिए हमें जो भी सुराग चाहिए था, वह मिल गया। जांच सही दिशा में चल रही है। गुवाहाटी पुलिस होमस्टे के तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'अगर वो दोषी है तो सजा दो', गुवाहाटी के होमस्टे में छात्रा की मौत के बाद बोली आरोपी की मां