Move to Jagran APP

गुवाहाटी छेड़छाड़ मामले में मीडिया पर भड़के अमिताभ

नई दिल्ली। गुवाहाटी में लड़की के साथ हुई शर्मनाक घटना की वीडियो सामने आने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइटों पर टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस घटना से बहुत आहत हैं और उन्होंने मीडिया की भूमिका को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि एक लड़की से छे

By Edited By: Published: Fri, 13 Jul 2012 06:04 PM (IST)Updated: Fri, 13 Jul 2012 06:10 PM (IST)
गुवाहाटी छेड़छाड़ मामले में मीडिया पर भड़के अमिताभ

नई दिल्ली। गुवाहाटी में लड़की के साथ हुई शर्मनाक घटना की वीडियो सामने आने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइटों पर टिप्पणियों की बाढ़ सी आ गई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इस घटना से बहुत आहत हैं और उन्होंने मीडिया की भूमिका को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि एक लड़की से छेड़खानी के दर्दनाक विजुअल्स टीवी पर प्रसारित हो रहे हैं। लेकिन मेरा सवाल यह है कि टीवी को इस घटना के लाइव होने का कैसे पता था और अगर वो वहा थे तो एक पत्रकार का दायित्व निभाते हुए मामले में दखल क्यों नहीं?

loksabha election banner

जानते हैं अन्य सेलेब्रिटीज के ट्वीट :

-विशाल डडलानी : 20 लोगों ने सरेआम एक लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश की। हमारे देश का कितना पतन हो गया है? जिंदगी चलती रहेगी लेकिन मैं गुवाहाटी मामले को अपने दिमाग से नहीं निकाल पा रहा हूं। हर गुजरते दिन के साथ हमारा देश पीछे धिकलता जा रहा है।

-फरहान अख्तर : गुवाहाटी में जो हुआ वो शर्मनाक है। भारतीय महिलाओं को अब समझना पड़ेगा कि वो सिर्फ अपने भरोसे हैं। मैं सोचकर निराश हूं कि हम किस ओर जा रहे हैं। हमारी कानून व्यवस्था कहा हैं? समाज के सिद्धात कहा हैं?

-प्रीतिश नंदी : शर्मनाक: गुवाहाटी में 30 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने एक लड़की से छेड़छाड़ की। किसी ने उन्हें रोका नहीं और 3 दिन में सिर्फ 4 ही गिरफ्तार किए जा सके।

-सुषमा स्वराज : मैंने गुवाहाटी में अपनी सासद श्रीमती बिजोया चक्त्रवर्ती से बात की है। उन्होंने गुवाहाटी पहुंचकर डीजी पुलिस से बात की है।

-पूनम पांडे : गुवाहाटी का वीडियो देखकर शर्मिंदा हूं। यह मानवता पर एक और धब्बा है। महिला सुरक्षा भारत में वास्तविकता के बजाए सिर्फ विचार ही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.