Move to Jagran APP

40 लोगों के चंगुल के बचने को लड़की गिड़गिड़ा रही थी

असम की राजधानी गुवाहाटी के व्यस्त इलाके में सरेआम नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की घटना में करीब 40 लोग शामिल थे। वे सब चिल्ला रहे थे और लड़की पकड़ व नोच रहे थे। यह कहना है सोमवार की घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी का।

By Edited By: Published: Sat, 14 Jul 2012 09:56 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2012 07:35 PM (IST)
40 लोगों के चंगुल के बचने को लड़की गिड़गिड़ा रही थी

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के व्यस्त इलाके में सरेआम नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की घटना में करीब 40 लोग शामिल थे। वे सब चिल्ला रहे थे और लड़की पकड़ व नोच रहे थे। यह कहना है सोमवार की घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी का।

loksabha election banner

पहचान में आए वारदात में शामिल पांच लोगों को ही पुलिस शनिवार तक गिरफ्तार कर सकी है, बाकी करीब दर्जन भर फरार हैं। पुलिस ने इनके राज्य के बाहर भाग जाने की आशंका जतायी है। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने गुवाहाटी का दौरा किया और पीड़ित लड़की के बयान लिए। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने घटना पर खेद व्यक्त किया है। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने भी घटना की निंदा की है।

घटना बार के सामने की है। पुलिस का दावा है कि लड़की अपने साथियों के साथ बार से शराब पीकर निकली थी। एक स्थानीय अखबार के संपादक मुकुल कलिता के अनुसार वह उस समय अपने घर जा रहे थे, तभी उन्होंने एक असहाय लड़की को पकड़ते-भागते कई लोगों को देखा। कुछ मिनट में उन्हें समझ आया कि करीब चालीस लोगों का समूह उस लड़की के पीछे पड़ा था और वह खुद को बचाने के लिए चिल्ला रही थी। उस समय लड़की के शरीर के आधे कपड़े फट चुके थे। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर भी लोग शांत नहीं हुए और वह पुलिस वैन में बैठी लड़की को बाहर खींचने का प्रयास करते रहे।

घटना के समय का वीडियो शूट करने वाले लोकल चैनल के पत्रकार की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उसकी मौके पर मौजूदगी और पूरे घटनाक्रम की शूटिंग से घटना में उसके शामिल होने की बात भी कही जा रही है। टीम अन्ना के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने पत्रकार की भूमिका की जांच की मांग की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.