Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    prakash parv पर दिल्ली के इन मशहूर गुरुद्वारों में होगा कीर्तन का आयोजन, भारी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु

    By Nidhi AvinashEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 11:26 AM (IST)

    गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के कई गुरुद्वारों में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने प्रकाश पर्व को देखते हुए एक एडवाइजरी भी जारी की है।

    Hero Image
    प्रकाश पर्व पर दिल्ली के इन मशहूर गुरुद्वारों में होगा कीर्तन का आयोजन

    नई दिल्ली, ऑनलआइन डेस्क। Guru Nanak Jayanti 2022: "केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए" गुरु नानक देव द्वारा दिए गए इस अनमोल विचार पर अगर हर कोई अमल करने लगे तो दुनिया कितनी सुधर जाएगी। कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 8 नवंबर को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रकाश पर्व का जश्न देखने को मिल जाता है। 1469 में कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को सिखों के 10 गुरुओं में पहले गुरु, गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। वे सिख धर्म के संस्थापक थे। गुरु नानक देव के जन्म को दुनिया भर में गुरु पर्व के रुप में मनाया जाता है।

    सिख धर्म के लिए बेहद खास है प्रकाश पर्व

    गुरु नानक जंयती सिख धर्म के लोगों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में मौजूद गुरुद्वारों में बड़ी रौनक देखने को मिलती है। इस खास मौके पर सिख समुदाय के लोग वाहे गुरु, वाहे गुरु जपते हुए सुबह-सुबह प्रभात फेरी निकालते हैं। सुबह से लेकर रात तक गुरुद्वारों में धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस दौरान लोग शबद-कीर्तन करते हैं और रुमाला चढ़ाते हैं। शाम को लंगर का आयोजन भी किया जाता हैं।

    EWS Reservation: जस्टिस यूयू ललित कल होंगे रिटायरमेंट, आज आखिरी दिन देंगे 6 बड़े फैसले, जानें- क्या है मामला

    दिल्ली के इन गुरुद्वारों में दिखेगा प्रकाश पर्व का भव्य आयोजन

    • गुरुद्वारा श्री रकाब गंज साहिब
    • गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब
    • गुरुद्वारा मोती बाग साहिब
    • गुरुद्वारा दमदमा साहिब
    • गुरुद्वारा बाला साहिब
    • गुरुद्वारा सिंह सभा
    • गुरुद्वारा माता सुंदरी जी
    • गुरुद्वारा मजनू का तिल
    • गुरुद्वारा सीस गंज साहिब
    • गुरुद्वारा नानक पियो साहिब

    दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    श्री गुरु नानक देव के 553वें प्रकाश पर्व पर दिल्ली के कई गुरुद्वारों में कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हजारों लोगों के शामिल होने का अनुमान जिसको देखते हुए दिल्ली ट्रेफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा रूट डायवर्जन भी किया गया है।

    SC on EWS Quota: देश में जारी रहेगा 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण, सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

    इन रास्तों पर किया गया ट्रैफिक डायवर्ट

    • सुभाष मार्ग से लाल किला क्रॉसिंग 13 बरफ खाना
    • एचसी सेन मार्ग से श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग
    • टाउन हॉल
    • फतेहपुरी टी-प्वाइंट
    • अजमेरी गेट
    • घंटाघर (आर/ए रोशनारा रोड)
    • आजाद मार्केट चौक
    • कालिदास मार्ग से नगिया पार्क रोड
    • रोहतक रोड से रानी झांसी रोड
    • न्यू रोहतक रोड से ईस्ट पार्क रोड
    • आर/ए झंडेवालान
    • रोहतक रोड से फैज रोड
    • बरफ खाना चौक
    • मोरी गेट चौक
    • बोलिवर रोड -मोरी गेट
    • पुल मिठाई
    • नागिया पार्क
    • डीसीएम चौक
    • चौकी नंबर दो
    • रूप नगर चौक
    • जीटी रोड अशोक विहार फ्लाईओवर
    • आजादपुर एचवाई पॉइंट
    • परेड ग्राउंड टी-प्वाइंट

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में पांच सालों में भर्ती हुए 2 लाख युवा, दिसंबर 2023 तक भरे जाएंगे सभी खाली पद