विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी हमला: पीएम मोदी ने वरिष्‍ठ मंत्रियों के साथ की आपात बैठक

By Sanjay BhardwajEdited By:
Published: Mon, 27 Jul 2015 09:47 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 01:13 PM (IST)

आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के वरिष्‍ठ साथियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मुंबई में 26/11 के हमले के बाद देश में हुआ यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। आतंकी मुंबई की तर्ज पर ही सीमा में दाखिल हुए और पंजाब के गुरदासपुर तक पहुंचने में कामयाब रहे। पहले उन्होंने वाहन को अपने कब्जे में लिया और फिर एक बस पर हमला करते हुए थाने में घुस गए। इस दौरान उन्होंने पांच लोगों की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इनकी संख्या पांच से ज्यादा हो सकती है। इनके पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद होने की भी आशंका है।

आतंकी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ साथियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। इसमें अरुण जेटली, मनोहर पर्रिकर, वेंकैया नायडू शामिल थे। बैठक में गृह सचिव एल सी गोयल भी मौजूद थे। अरुण जेटली थोड़ी देर में मीडिया को संबोधित करेंगे।

बैठक में जाने से पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि घटनास्थल के लिए सेना की स्पेशल फोर्स गुरदासपुर पहुंचकर अपना काम शुरू कर चुकी है। वहीं पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम ऐसी स्थितियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं और इस पर जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

उधर, आतंकी हमले के मद्देनजर गृह मंत्रालय में भी उच्च अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें रॉ और आइबी के चीफ भी शामिल हुए। बैठक में गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, गृह सचिव ए सी गोयल उपस्थित थे। इस दौरान आतंकी हमले के साथ-साथ देश भर की सुरक्षा की समीक्षा की गई।

दूसरी ओर, भोपाल में मौजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से फोन पर गुरदासपुर की घटना को लेकर चर्चा की। इस बारे में गृहमंत्री ने गृह सचिव और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से भी बात की। गृह मंत्रालय स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। राजनाथ ने कहा कि मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि स्थिति पर जल्द नियंत्रण पा लिया जाएगा। ऑपरेशन जारी है और जल्द ही इसे हम पूरा कर लेंगे। अभी ज्यादा कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसएफ के डीजी डीके पाठक से भी बात की और आतंकी हमले के मद्देनजर भारत-पाकिस्तान सीमा पर कड़ी सर्तकता बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा जा रहा है कि आतंकी जम्मू-कश्मीर के कठुआ के रास्ते पंजाब में घुसे हैं। सभी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी बताए जा रहे हैं।

पढ़ें : पंजाब : गुरदासपुर में आतंकी हमले में आठ की मौत, ऑपरेशन जारी