गुजरात में पुलिसकर्मी नाचे डांसर्स के साथ
गुजरात में दो पुलिसकर्मियों पर एक विवाह समारोह में डांसर्स के साथ नाचने पर गाज गिरी है। उन्होंने डांसर्स पर नोटों की बारिश भी की। असल में समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने इस डांस का वीडियो बना लिया था। जो सोशल साइट पर वायरल हो गया। इस मामले में
वडोदरा। गुजरात में दो पुलिसकर्मियों पर एक विवाह समारोह में डांसर्स के साथ नाचने पर गाज गिरी है। उन्होंने डांसर्स पर नोटों की बारिश भी की। असल में समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने इस डांस का वीडियो बना लिया था। जो सोशल साइट पर वायरल हो गया। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
वीडियो में दो वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को थिरकते दिखाया गया है। यह मामला 10 दिनों पहले का है लेकिन गुरुवार को ये नजरों में आया। शहर के पुलिस आयुक्त इ राधाकृष्ण ने दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) जेजे पटेल ने शुक्रवार को बताया कि वीडियो में दोनों को एक महिला के साथ नाचते और उसपर नोट बरसाते दिखाया गया है।
2.12 मिनट के वीडियो में दो पुलिसकर्मियों को पहले महिला का हाथ पकड़े दिखाया गया है। यह घटना शहर के अजवा रोड इलाके में एक पुलिसकर्मी की बेटी की शादी में घटी थी।