विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी करने गुजरात आया था शख्स, अहमदाबाद प्लेन क्रैश में चली गई जान; अनाथ हो गईं दो बेटियां

Published: Fri, 13 Jun 2025 09:42 PM (IST)

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में अर्जुन पटोलिया नामक एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गई। वह अपनी पत्नी की ...और पढ़ें

शख्स पत्नी और 8 साल व 4 साल की दो बच्चियों के साथ लंदन में रहता था (फोटो: रॉयटर्स)
शख्स पत्नी और 8 साल व 4 साल की दो बच्चियों के साथ लंदन में रहता था (फोटो: रॉयटर्स)

HighLights

  1. प्लेन क्रैश ने कई जिंदगियों को लील लिया
  2. शख्स की 8 साल व 4 साल की दो बच्चियां थीं
  3. पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद का एक शख्स अपने परिवार के साथ लंदन रहना था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी और उसकी आखिरी इच्छा थी कि उसकी अस्थियां पैतृक गांव के तालाब में विसर्जित की जाएं। इस आखिरी इच्छा को पूरा करने शख्स अपनी बेटियों को लंदन में ही छोड़ भारत लौटा था।

लेकिन शायद उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी भारत का ये सफर जिंदगी का आखिरी सफर होगा। अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने कई जिंदगियों को लील लिया। प्लेन में सवार लोगों में से केवल 1 ही जिंदा बच पाया और अन्य सभी की दुखद मौत हो गई। अर्जुन पटोलिया भी इसी विमान में सवार थे।

पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी कर लौट रहे थे

अर्जुन पटोलिया अपनी पत्नी भारती और 8 साल व 4 साल की दो बच्चियों के साथ लंदन में रहते थे। गुजरात के अमरेली जिले के वाडिया गांव में उनका पैतृक निवास है। कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी भारती का निधन हुआ था। भारती की आखिरी इच्छा थी कि उसकी अस्थियां वाडिया के एक तालाब में विसर्जित की जाएं।

अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए ही अर्जुन लंदन से गुजरात आए थे। उनकी बेटियां लंदन में ही थीं। पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने के बाद अर्जुन लंदन वापस जाने के लिए एयर इंडिया के विमान में बैठे थे। हादसे में उनकी जान चली गई।

बता दें कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया के विमान 171 ने उड़ान भरी थी। लेकिन टेक ऑफ करने के कुछ ही समय बाद विमान की लिफ्ट खत्म होने लगी और वह एयरपोर्ट के करीब स्थित मेघानी नगर में जाकर क्रैश हो गया।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद पहली बार पति के पास लंदन जा रही थी खुशबू, भावुक वीडियो आया सामने