गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, मुंबई बम धमाकों का आरोपी लंबू गिरफ्तार
गुजरात एटीएस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एटीएस ने 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी अहमद मोहम्मद लंबू को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली (जेएनन)। गुजरात एटीएस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। एटीएस ने 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी अहमद मोहम्मद लंबू को गिरफ्तार कर लिया है। अहमद पर दाऊद इब्राहिम के नजदीकी होने का शक है। अहमद हथियारों की अवैध सप्लाई में शामिल था। उसके सिर पर करीब 5 लाख रुपये का इनाम है। गौरतलब है कि लंबू को पकड़ने के लिए सीबीआई और इंटरपोल ने भी लुकआउट नोटिस जारी कर चुके हैं।
1993 मुंबई ब्लास्ट
1993 में मुंबई में सिलसिलेवार ढंग से कई जगह बम ब्लास्ट हुए। अचान से हुए इन धमाकों ने पूरे देश में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। मुंबई में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बिल्डिंग, माहिम में फिशरमैन कॉलोनी, प्लाजा सिनेमा, जावेरी बाजार और कत्था बाजार में धमाके हुए थे। ब्लास्ट के बाद देश में दंगे हुए। ये भारत में हुआ सबसे बड़ा हमला था। इन धमाकों में 257 लोग मारे गए थे और 700 लोग घायल हुए थे।