विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सस्ते होंगे मोबाइल फोन? 12 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक में हो सकता है फैसला

By Rajiv KumarEdited By: Deepak Gupta
Published: Sat, 29 Aug 2026 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2026 07:15 PM (IST)

12 सितंबर को नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक होगी, जिसमें मोबाइल हैंडसेट पर 18% जीएसटी घटाने पर विचार हो सकता है।

सस्ते हो सकते हैं मोबाइल फोन। (पीटीआई)

सस्ते हो सकते हैं मोबाइल फोन। (पीटीआई)

HighLights

  1. 57वीं जीएसटी काउंसिल बैठक 12 सितंबर को नई दिल्ली में।

  2. मोबाइल हैंडसेट पर 18% जीएसटी दर कम करने पर चर्चा।

  3. जीएसटी रिटर्न को इनकम टैक्स रिटर्न की तरह सरल बनाने पर फैसला।

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक 12 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इससे पहले जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक पिछले साल तीन सितंबर को हुई थी। इस बैठक में जीएसटी की दरों में बदलाव किया गया था और 12 व 28 प्रतिशत की दरों को समाप्त करने का फैसला किया गया था।

हालांकि जीएसटी से जुड़े इनपुट टैक्स रिटर्न (आईटीसी) को लेकर कारोबारियों को अब भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल की आगामी बैठक में जीएसटी रिटर्न को भी इनकम टैक्स रिटर्न की तरह सरल बनाने पर फैसला किया जा सकता है। एक सीमित समय में जीएसटी रिटर्न के भुगतान पर फैसला हो सकता है।

कम हो सकता है मोबाइल फोन पर जीएसटी

सूत्रों का कहना है कि 12 सितंबर को होने वाली बैठक में मोबाइल हैंडसेट पर लगने वाले 18 प्रतिशत जीएसटी को कम करने पर विचार किया जा सकता है। चिप मेमोरी की कीमत में पिछले एक साल में 400 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी के कारण मोबाइल हैंडसेट की कीमत 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है जिससे मोबाइल हैंडसेट की बिक्री प्रभावित हो रही है।

सूत्रों का कहना है कि मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं ने 18 प्रतिशत जीएसटी को पांच प्रतिशत करने की मांग की है ताकि मोबाइल फोन की कीमत कम हो सके।