Move to Jagran APP

एमआई17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर से पूरा देश सकते में हैं। सभी देशवासी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। वरुण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति प्रधान मंत्री समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी है

By Amit SinghEdited By: Published: Wed, 15 Dec 2021 02:22 PM (IST)Updated: Wed, 15 Dec 2021 02:38 PM (IST)
एमआई17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क: कुन्नूर हेलीकाप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर से पूरा देश सकते में हैं। सभी देशवासी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे, लेकिन बुधवार को वरुण सिंह जिंदगी की जंग हार गए। पिछले एक हफ्ते से कमांड अस्पताल, बेंगलुरु में उनका इलाज चल रहा था। बीती 8 दिसंबर को कुन्नूर की नीलगिरि पहाड़ियों में एमआई17 वी5 हेलीकाप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों की मौत हो गई थी।   

loksabha election banner

भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की खबर दी थी। जिसके बाद  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

राष्ट्रपति ने व्यक्त की संवेदनाएं

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर राष्ट्रपति के ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया कि यह जानकर दुख हुआ कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद आज अंतिम सांस ली। हेलीकाप्टर दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया, राष्ट्र उनका आभारी है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ग्रुप कैप्टन वरुण ने गर्व के साथ देश की सेवा की, उनके निधन की खबर से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि, IAF पायलट, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जान कर शब्दों से परे दुख हुआ। वे एक सच्चे योद्धा थे जो अंतिम सांस तक लड़ते रहे। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, कुन्नूर में हेलीकाप्टर दुर्घटना के बाद चोटों से जूझ रहे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। ईश्वर वीर की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे। मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शांति शांति शांति।

भारतीय सेना ने व्यक्त किया शोक

भारतीय सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने लिखा, थल सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और भारतीय सेना के सभी रैंकों ने ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की हैं। 08 दिसंबर 21 को कुन्नूर में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकाप्टर दुर्घटना के बाद आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

बीजेपी अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट किया कि, तमिलनाडु हेलीकाप्टर हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी की उपचार के दौरान मृत्यु के समाचार से आहत हूं। उनकी वीरता और देश के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ है। जय हिंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.