दिग्विजय का सवाल- 'छोटा राजन की गिरफ्तारी कहीं कोई सौदा तो नहीं?'
कांग्रेस महासचिव व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन की गिरफ्तारी में सौदेबाजी की बू आ रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे छोटा राजन की गिरफ्तारी को सराहते हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि छोटा राजन को गिरफ्तार किया गया है।
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव व वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को अंडरवर्ल्ड सरगना छोटा राजन की गिरफ्तारी में सौदेबाजी की बू आ रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वे छोटा राजन की गिरफ्तारी को सराहते हैं लेकिन उन्हें नहीं लगता कि छोटा राजन को गिरफ्तार किया गया है।
भारत सरकार ने छोटा राजन के सामने किसी बड़ी छूट के लाभ की पेशकश रख उसे आत्मसमर्पण पर मजबूर किया है। उन्होंने सरकार से इस बारे में स्थिति साफ करने की मांग भी की है।
यह भी पढ़ेंः मैंने आत्मसमर्पण नहीं किया है, मैं भारत आना चाहता हूंः छोटा राजन
दिग्विजय सिंह को मीडिया की खबरों से यह आभास हुआ है कि राजन की गिरफ्तारी मुंबई धमाकों के प्रमुख अभियुक्त दाऊद इब्राहिम को पकड़ने के हिस्से के रूप में हुई है।
दिग्गी राजा ने कहा, अगर ऐसा है तो यह अच्छा है, लेकिन तब सरकार को इस पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि क्या उन्होंने उसके साथ कोई सौदा किया है, क्या उसे उन मामलों में कुछ रियायत दी जायेगी जो उसके खिलाफ दर्ज हैं और क्या अपराध जगत में उसके लोगों और संपर्कों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य के लिए किया जायेगा।
यह भी पढ़ेंः पांच हजार करोड़ रुपये की है छोटा राजन की संपत्ति