यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budget Session: सदन में राममंदिर पर प्रस्ताव पेश करेगी सरकार, बजट सत्र के आखिरी दिन ये है खास प्लान
संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन सरकार राम मंदिर पर एक प्रस्ताव लाएगी। यह प्रस्ताव लोकसभा और राज्यसभा दोनों ...और पढ़ें

HighLights
- 10 फऱवरी तक चलेगा संसद का बजट सत्र
- भाजपा ने अपने सदस्यों को तीन लाइन का व्हिप किया जारी
एएनआई, नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन (10 फरवरी) सरकार राम मंदिर पर एक प्रस्ताव लाएगी। यह प्रस्ताव लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में लाया जाएगा। सूत्रों के हवाले यह जानकारी सामने आई।
कौन पेश करेगा प्रस्ताव?
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकार कल दोनों सदनों में राम मंदिर पर प्रस्ताव लाएगी। लोकसभा में यह प्रस्ताव नियम 193 के तहत लाया जाएगा जिसे भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह, प्रताप चंद्र सारंगी और संतोष पांडे पेश करेंगे, जबकि राज्यसभा में प्रस्ताव नियम 176 के तहत लाया जाएगा और इसे भाजपा सांसद के. लक्ष्मण, सुधांशु त्रिवेदी और राकेश सिन्हा द्वारा पेश किया जाएगा।
भाजपा ने अपने सदस्यों को जारी किया व्हिप
भाजपा ने शुक्रवार को अपने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सदस्यों के लिए व्हिप जारी किया। सभी सांसदों को व्हिप जारी कर उन्हें शनिवार को संसद में उपस्थित रहने को कहा गया है, क्योंकि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। बाद में लोकसभा के बुलेटिन में कहा गया है कि निम्न सदन में शनिवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर चर्चा होगी।
कब तक चलेगा सदन
शिवसेना सदस्य श्रीकांत शिंदे ने भी इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया है। 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और शनिवार को समाप्त होगा। इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है।
