FB की भारत में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सरकार ने पूछे सवाल
सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक से हाल ही में भारतीय यूजरों के अकाउंट हैक होने पर अपडेट मुहैया कराने को कहा है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक से हाल ही में भारतीय यूजरों के अकाउंट हैक होने पर अपडेट मुहैया कराने को कहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पोर्टल पर करीब पांच करोड़ अकाउंट प्रभावित हुए हैं।
बढ़ सकती हैं फेसबुक की मुश्किलें
अपना नाम जाहिर नहीं करने देने की शर्त पर आइटी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फेसबुक को सोमवार को मौखिक रूप से कहा गया है। उसे सरकार को हाल के हमले से प्रभावित भारतीय यूजरों की संख्या की जानकारी देने के लिए कहा गया है।
भारत में 20 करोड़ यूजर्स
फेसबुक के अधिकारियों ने कहा कि वे लोग इस मुद्दे की जांच कर रहे हैं और दो दिनों में वापस आएंगे। संपर्क करने पर फेसबुक ने सवालों का जवाब नहीं दिया है। पिछले सप्ताह फेसबुक ने कहा था कि हैकरों ने उसके सिस्टम में छेड़छाड़ की है। इससे पांच करोड़ अकाउंट प्रभावित हुए हैं। अमेरिका के फर्म ने प्रभावित देश का नाम जाहिर नहीं किया है। भारत में फेसबुक के 20 करोड़ यूजर हैं। फर्म इसे दुनिया में सबसे ज्यादा यूजरबेस वाले देशों में गिनता है।