Move to Jagran APP

Google Doodle:13 साल की उम्र में हुईं शोषण का शिकार, भारत की पहली 'रिकॉर्डिंग सुपरस्टार'

भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार गौहर जान की 145वीं जयंकी के अवसर पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जानिए जिंदगी से जुड़े अनछुए पहलू।

By Nancy BajpaiEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 09:54 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 10:02 AM (IST)
Google Doodle:13 साल की उम्र में हुईं शोषण का शिकार, भारत की पहली 'रिकॉर्डिंग सुपरस्टार'
Google Doodle:13 साल की उम्र में हुईं शोषण का शिकार, भारत की पहली 'रिकॉर्डिंग सुपरस्टार'

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार गौहर जान की 145वीं जयंती के अवसर पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गौहर जान भारतीय सिनेमा की वो मशहूर गायिका थीं, जिन्होंने न सिर्फ भारतीय संगीत को नई बुलंदियों तक पहुंचाया बल्कि दुनिया भर में देश का सिर भी गर्व से ऊंचा किया।

loksabha election banner

26 जून, 1893 को जन्मी भारतीय सिनेमा की मशहूर गायिका गौहर जान का असली नाम एंजलिना योवर्ड था। वे भारत की पहली गायिका थी, जिन्होंने अपने गाए गानों की रिकॉर्डिंग कराई थी। भारतीय संगीत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था। इसी के चलते उन्हें 'भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार' का दर्जा मिला।

13 साल की उम्र में हुई दुष्कर्म का शिकार

भारतीय शास्त्रीय संगीत को शिखर तक पहुंचाने वाली गौहर जान असल जिंदगी में शोषण का शिकार हो चुकी थी। उस वक्त के 13 साल की थीं, जब उनके साथ दुष्कर्म हुआ। इस सदमे से उबरने के लिए संगीत ने उनका बहुत साथ दिया और वे संगीत की दुनिया में अपना सिक्का जमाने में कामयाब हुईं। गौहर की कहानी 1900 के शुरुआती दशक में महिलाओं के शोषण, धोखाधड़ी और संघर्ष की कहानी है।

20 भाषाओं में गायी ठुमरी, 600 से ज्यादा गीत किए रिकॉर्ड

आपको जानकर हैरानी होगी कि गौहर जान ने 20 भाषाओं में ठुमरी से लेकर भजन तक गाए हैं। उन्होंने करीब 600 गीत रिकॉर्ड किए थे। यही नहीं, गौहर जान दक्षिण एशिया की पहली गायिका थीं, जिनके गाने ग्रामाफोन कंपनी ने रिकॉर्ड किये। उस वक्त गाने के लिए उन्हें करीब 3000 रुपये दिये गये। 1902- 1920 के बीच 'द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया' ने गौहर के हिन्दुस्तानी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, तमिल, अरबी, फारसी, पश्तो, अंग्रेजी और फ्रेंच गीतों के 600 डिस्क निकाले थे। उनका दबदबा ऐसा था कि रियासतों और संगीत सभाओं में उन्हें बुलाना प्रतिष्ठा की बात हुआ करता थी। अपनी हर रिकॉर्डिंग के लिए वह नए कपड़े और जूलरी पहनकर पहुंचती थीं, लेकिन अपने आखिरी दिनों में गौहर जान बिल्कुल अकेली रह गईं थीं। उनके रिश्तेदारों तक ने उनकी सुधबुध नहीं ली थी।

भारत की पहली रिकॉर्डिंग सुपरस्टार

- गौहर जान का असली नाम एंजेलिना योवर्ड (Angelina Yeoward) था।

- उनका जन्म 26 जून, 1893 को आज़मगढ़ में हुआ था।

- उनके पिता इंजिनियर थे और मां विक्टोरिया संगीत और डांस में प्रशिक्षित थीं।

- मां को देखकर गौहर जान को डांस और संगीत का चस्का लगा।

- 1879 में एंजेलिना की मां की शादी टूट गई, जिसके बाद वह बनारस आ गईं।

- बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया और अपने नाम के साथ-साथ बेटी का नाम भी बदल दिया।

- बेटी नाम एंजेलिना से बदलकर गौहर जान रख दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.