अच्छी बारिश से लबालब हुई मुंबई की झीलें, भरा 99 फीसद पानी
ये सात जलाशय जो शहर में जलआपूर्ति करते हैं, सभी 99 फीसद तक भर गए हैं।
मुंबई, पीटीआई। इस मॉनसून हुई औसत से अच्छी बारिश मुंबईवासियों के लिए वरदान साबित हुई है। अच्छी बारिश के चलते मुंबई के शहरी व इससे सटे बाहरी इलाकों में स्थित सात झीलें पानी से लबालब है।
ये सात जलाशय जो शहर में जलआपूर्ति करते हैं, सभी 99 फीसद तक भर गए हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम की झील के स्तर पर आज जारी रिपोर्ट के अनुसार, सभी सात झीलों में बारिश के बाद 14,39,381 करोड़ लीटर पानी है। जबकि इन झीलों की क्षमता 14,47,363 लाख लीटर स्टोर करने की है। बीएमसी का कहना है कि झीलों में मौजूद पानी 385 से अधिक दिनों के लिए पर्याप्त है।
गौरतलब है कि मुंबई को सात झीलों से पानी की आपूर्ति की जाती है, जिनमें बारिश के मौसम में पानी जमा होता है। इन झीलों में मोडक सागर, तनसा झील, विहार झील, तुलसी झील, उपरी वैतरना झील, भटसा और मध्य वैतरना झील शामिल हैं। हाल के समय में कम बारिश के चलते निगम को कई बार जलापूर्ति में कटौती करनी पड़ी थी।
सिंधु जल समझौते पर हो सकता है निर्णायक फैसला, समीक्षा बैठक खत्म