विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब से भेजा गया कूरियर, मीट ग्राइंडर में छिपाकर रखा गया 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना जब्त

Published: Sat, 24 Jan 2026 11:09 PM (GMT+05:30)

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने मुंबई अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर सऊदी अरब से भेजे गए एक मीट ग्राइंडर से 2.89 ...और पढ़ें

मीट ग्राइंडर में छिपाकर रखा गया दो करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना जब्त (फाइल फोटो)

मीट ग्राइंडर में छिपाकर रखा गया दो करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना जब्त (फाइल फोटो)

HighLights

  1. DRI ने मुंबई में 2.89 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया।

  2. सोना सऊदी अरब से आए मीट ग्राइंडर में छिपा था।

  3. 1.815 किलोग्राम सोने के साथ दो लोग गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने शनिवार को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय कूरियर टर्मिनल पर सऊदी अरब से भेजे गए मीट ग्राइंडर में छिपाकर रखे गए 2.89 करोड़ रुपये के सोने को जब्त किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर डीआरआइ की मुंबई जोनल टीम ने उस खेप की तलाश शुरू की, जिसमें मीट ग्राइंडर होने की जानकारी दी गई थी। मशीन को खोलने पर उसमें से सोने के 32 कटे हुए टुकड़े बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कुल 1.815 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। इसकी कीमत 2.89 करोड़ रुपये है। डीआरआइ ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें रियाद से आए माल को लेने और उसकी निकासी में मदद करने के लिए बुलाया गया था।

'तुरंत लगा देंगे 100 % टैरिफ', चीन के साथ ट्रेड डील को लेकर ट्रंप ने कनाडा को दी धमकी