गोएयर की फ्लाइट में बम की अफवाह, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
भुवनेश्वर से मुंबई जा रही गोएयर की फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद नागपुर में आज इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यात्रियों को प्लेन से उतारकर चेक किया गया। हालांकि इसके बाद की गई जांच में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।
नागपुर। भुवनेश्वर से 150 यात्रियों को मुंबई ले जा रही गोएयर की फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद आज नागपुर में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। भुवनेश्वर से सुबह 08 बजकर 20 मिनट पर चली यह फ्लाईट 9:29 पर नागपुर पहुंच गयी।
एयरलाईन का कहना है "गोएयर की फ्लाइट संख्या जी8 243 सुबह 8.20 बजे पर भुवनेश्वर से मुबंई के लिए रवाना हुई और तत्पश्चात् फ्लाइट में बम की अफवाह की एक कॉल के कारण इसे नागपुर के लिए डायवर्ट करना पड़ा जहां 9.29 बजे इसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई।" उसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सभी 150 यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया और यात्रियों, उनके सामान तथा पूरे विमान की जांच की। लेकिन विमान में कोई बम या संदिग्ध सामान नहीं मिला।
पढ़ेंः यात्री के पास बम की खबर के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग